टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। जननायक जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव दिग्विजय चौटाला का जन्मदिवस फरीदाबाद में जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया के संयोजन में तिकोना पार्क स्थित ब्यापार मंडल फरीदाबाद में धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान जहां जजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य लोगों ने केक काटा, वहीं कबूतरों को आसमान में उड़ाते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की।
Browsing: JJP
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट / अजय वर्मा / फरीदाबाद / जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया में अपनी टीम के साथ अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी नीलम पहलवान के निवास फरीदाबाद सेक्टर 14 में फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उन्हें बधाई दी। जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा कि किर्गिस्तान में हुई नौंवी वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में फरीदाबाद की बेटी नीलम पहलवान ने 467.5 किलो भार उठाकर भारत की गोद में गोल्ड मेडल जीतकर लाई हैं यह हम सभी देशवासियों के लिए गौरव की बात है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / बल्लबगढ़.30 जुलाई। इनसो जिला अध्यक्ष रवि शर्मा द्वारा आयोजित निमंत्रण कार्यक्रम में इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने शिरकत की। यह निमंत्रण कार्यक्रम की बैठक ऊंचा गांव स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। इस अवसर पर इनसो के जिलाध्यक्ष एवं जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | रिपोर्ट अजय वर्मा | फरीदाबाद : पृथला के गांव प्याला में पार्टी सदस्यता अभियान को लेकर जिला की मिटिंग रखी गई। मीटिंग की अध्यक्षता जिला-प्रधान श्री राजेश भाटिया जी द्वारा की गई। मीटिंग में मुख्य अतिथि सदस्यता अभियान प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर, सुमित राणा, राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राजाराम , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर तेवतिया ,पृथला हल्का अध्यक्ष जग्गी मेंबर, तेजपाल डागर, अरविन्द भारद्धाज व् हल्का रोहतक सदस्यता अभियान के प्रभारी एडवोकेट मानिक मोहन शर्मा जी साथ में मौजूद रहे |
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । झज्जर/चंडीगढ़, 8 दिसंबर। जननायक जनता पार्टी के तीसरे स्थापना दिवस पर झज्जर जिला में आयोजित ‘जन सरोकार दिवस’ कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गांव दादरी तोये में करीब 50 एकड़ में हरी-पीले रंग में भव्य पंडाल सज चुका है। जेजेपी के राष्ट्रीय डॉ. अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की आवाज सोशल मीडिया के सभी माध्यमों से कोने-कोने में गूजेंगी। ऐसा पहली बार होगा जब कोई राजनीतिक पार्टी अपना इतना बड़ा कार्यक्रम इंस्टाग्राम पर लाइव करेगी। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश का आलम यह है कि सब जगह हरा और पीला रंग के झंडे व होर्डिंग्स दिखाई देते है।
Today Express News | Ajay Verma | चंडीगढ़, 12 मार्च। शनिवार को प्रदेशभर में जननायक जनता पार्टी “युवा रोजगार प्रेरणा दिवस” मनाएगी। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिवस के अवसर पर एवं प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को 75 प्रतिशत रोजगार बिल का तोहाफा मिलने पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन किए जाएंगे।
Today Express News | फरीदाबाद। हरियाणा के महामहिम राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य द्वारा प्रदेश के युवाओं को प्राइवेट नौकरियों में 75 प्रतिशत रोजगार देने संबंधित बिल को मंजूरी देने के बाद जेजेपी नेता प्रेम सिंह धनखड़ ने खुशी प्रकट करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार जताया और सरकार का धन्यवाद किया।
चंडीगढ़, 2 मार्च। हरियाणा सरकार का एमएसएमई विभाग राज्य के खिलौना-उद्योगों को बढ़ावा देने में मदद करेगा, इससे जहां हरियाणा के कारीगरों को उनका हूनर दिखाने का अवसर मिलेगा वहीं उनकी आमदनी बढने से आर्थिक स्तर में सुधार होगा।
Today Express News | Ajay Verma | जन नायक जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ता सम्मेलन गांव मुजैड़ी स्थित वाटिका में किया गया। इस युवा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन जजपा के ग्रामीण युवा जिलाध्यक्ष एडवोकेट संदीप कपासिया द्वारा किया गया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में जन नायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र सांगवान ने शिरकत की।
Today Express News / Ajay verma / फरीदाबाद, 7 जनवरी। जननायक जनता पार्टी फरीदाबाद के नेता प्रेम सिंह धनखड़ ने प्रदेश में 9 व 10 जनवरी को होने वाली ग्राम सचिव की परीक्षा गृह जिलों में आजोजित करने को सराहनीय बताते हुए बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार का आभार जताया है।