Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, April 24
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » हाथ जोड़ो अभियान एवं हिंडनबर्ग मामले में जांच की मांग को लेकर टीम विजय प्रताप ने जोरदार प्रदर्शन किया

हाथ जोड़ो अभियान एवं हिंडनबर्ग मामले में जांच की मांग को लेकर टीम विजय प्रताप ने जोरदार प्रदर्शन किया

Ajay vermaBy Ajay verma09/03/2023No Comments4 Mins Read
Team Vijay Pratap demonstrated strongly for the demand of investigation in the Hath Jodo campaign and Hindenburg case

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 4 मार्च : कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान एवं हिंडनबर्ग मामले में जांच की मांग को लेकर वीरवार को टीम विजय प्रताप पंजाब नेशनल बैंक नेहरू ग्राउंड में जोरदार प्रदर्शन किया। टीम विजय प्रताप ने हिंदनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद अदानी के खिलाफ जेपीसी की मांग की। टीम विजय प्रताप की तरफ से युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल सरदाना, राजेश बैंसला एडवोकेट, सोहैल खान, सागर कौशिक, मोहित सैनी, सचिन सैनी, मुश्ताक खान, प्रिंस त्यागी, इशांत कथूरिया, वीरेंद्र मावी, कम्मू सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को आगे बढ़ाते हुए लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अवगत कराया एवं प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार की अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति के विरोध में बड़खल ब्लॉक में पंजाब नेशनल बैंक के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर टीम विजय प्रताप ने कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को कामयाब बनाने और हिंडनबर्ग की हालिया रिपोर्ट द्वारा प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार के अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटललिज्म की नीति की पोल खोलते हुए संयुक्त जांच कमेटी की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं भाजपा सरकार की अदानी पर मेहरबानी से आम जनता का जो नुकसान हुआ है, उसकी जांच होनी चाहिए और इसके लिए कांग्रेस जेपीसी के गठन की मांग कर रही है। इसको लेकर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी 13 मार्च को चंडीगढ़ राजभवन में प्रदर्शन करेगी और अडानी मामले में जांच की मांग करेंगे, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत आज बड़खल ब्लॉक में कार्यक्रम किया गया। सभी ब्लॉक में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकार एवं नेतागण शामिल होंगे और पार्टी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस मौके पर टीम विजय प्रताप ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार की सभी हदों को पार कर दिया है और आज आमजन का जीना मुहाल हो गया है। भाजपा ने क्रूरता की सभी हदें पार कर दी हैं। आज भाजपा के तानाशाही रवैये से हर वर्ग दुखी है और न केवल प्रदेश बल्कि देश में एक बड़े बदलाव की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज गहरे आर्थिक संकट के समय में, पीएम मोदी देश के बुनयादी ढ़ांचे को अडानी समुह को बेच रहें हैं, देश की विदेश नीति को झुका रहे हैं और एसबीआई तथा एलआईसी जैसी सार्वजनिक संस्थानों को अडानी समुह में निवेश करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। भाजपा सरकार की इस नीति ने गरीब और मध्यम वर्ग भारतीयों की करोड़ो की बचत को खतरे मेें डाल दिया है। जब जब प्रधानमंत्री जी से भ्रष्टाचार के बारे में कोई सवाल किया जाता है तो वह चुप्पी साध लेते और हमेशा केवल भाजपा द्वारा किये गए झूठे वादो के बारे में लोगो के सामने गुण-गान करतें है। आज मोदी और अदानी की मिलीभगत से पीएसयू का पैसा, एलआईसी का पैसा, मापदण्डों पर खरे न उतर कर ओवर प्राइज के जरिए बैंकों से ऋण करवा कर देश की जनता की गाढ़ी कमाई को लूटा जा रहा है। राजधर्म को भूल कर धोखा धर्म अपनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि अदानी और बीजेपी की मिलीभगत से निवेशकों को भारी नुक़सान हुआ है बड़े संस्थागत निवेशकों का भी घाटा हुआ है और एलआईसी जिसने लगभग अपना एक प्रतिशत निवेश अदानी समूह में किया है उसको भी नुक़सान हुआ है। इसके अलावा छोटे निवेशक और शेयर ट्रेडर भी हैं जिन्हें नुक़सान हुआ हो रहा है। भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों की वजह से आज देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है। अदानी प्रकरण की वजह से देश की नहीं पूरी दुनिया में देश साख पर बटटा लगा है। ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शनों के बाद 13 मार्च को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर विशाल मार्च ‘‘चलो राजभवन’’ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के हजारों लोग शामिल होंगे।

Congress Protest Hath Jodo campaign Hindenburg case Latest News Team Vijay Pratap today express news faridabad टीम विजय प्रताप हाथ जोड़ो अभियान
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.