Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 28
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » टेक स्टार्टअप शॉपमैटिक ने वैश्विक महामारी के दौरान दर्ज की 200% ग्रोथ

    टेक स्टार्टअप शॉपमैटिक ने वैश्विक महामारी के दौरान दर्ज की 200% ग्रोथ

    Ajay vermaBy Ajay verma15/07/2020No Comments4 Mins Read

    Today Express News / Report / Ajay Verma / नई दिल्ली, जुलाई 15, 2020: एक तरफ जहां कोविड-19 महामारी के प्रभाव से बचने के लिए बिज़नेस कड़ा संघर्ष कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय ई-कॉमर्स इनेबलर शॉपमैटिक इस वर्ष तेज ग्रोथ की दिशा में आगे बढ़ चुका है। देश के एसएमर्द सेक्टर के लिए टेक्नोलॉजी आधारित सॉल्यूशन मुहैया कराने वाले शॉपमैटिक ने अप्रैल-जून तिमाही के दौरान ट्रांजेक्शन, जीएमवी और रेवेन्यू में दोगुना ग्रोथ दर्ज की है।

    ई-कॉमर्स के लिए सॉल्यूशन मुहैया कराने वाले स्टार्टअप होने के नाते शॉपमैटिक एसएमई और आंत्रप्रन्योर को ऑनलाइन बिज़नेस शुरू करने में मदद करने के लिए ई-कॉमर्स के विभिन्न पहलुओं के एक प्लेटफॉर्म में एक साथ मुहैया कराता है। कस्टमाइज ऑनलाइन स्टोर शुरू करने से लेकर, सोशल और चैट प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिक्री करना, विभिन्न ग्लोबल पेमेंट विकल्पों के साथ खरीदारी आसान बनाना और डिजिटल एडवर्टाइजिंग के माध्यम से प्रमोशन कर शॉपमैटिक किसी के लिए भी ऑनलाइन बिक्री आसान बनाता है।

    ग्राहकों के प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता के कारण शॉपमैटिक ने अपने प्लेटफॉर्म में बिक्रेताओं की स्थिति बेहतर बनाने के लिए निरंतर नए प्रयास किए हैं। महामारी के दौरान शॉपमैटिक ने अपना विस्तार करते हुए भारत के किराना स्टोर और सिंगापुर के ग्रॉसरी स्टोर को ऑनलाइन सामान बेचने के लिए व्यवस्थित कैटालॉग और अन्य सुविधाओं के साथ प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाया है। शॉपमैटिक स्थानीय दुकानदारों को बिना किसी तकनीकी तानेबाने के आसानी से ऑनलाइन वेबस्टोर और डिजाइन एक्सपीरियंस मुहैया कराता है। इस ऑफरिंग में सफल ऑनलाइन ग्रॉसरी स्टोर के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल किया जाता है, जिसमें अनलिमिटेड लिस्टिंग वाला कैटलॉग, आसान इनवेंट्री मैनेजमेंट, सुरक्षित ऑनलाइन पेमेंट और समय की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कॉन्टैक्टलेस पिक-अप और डिलिवरी का विकल्प शामिल है।

    पहली तिमाही के नतीजों पर बात करते हुए शॉपमैटिक के सीईओ और सहसंस्थापक मि अनुराग अवुला कहते हैं कि “हम इस तिमाही के नतीजों को देखकर काफी उत्साहित हैं, कि हमें ग्राहकों का पूरा सहयोग मिल रहा है। डिजिटल होना अब एक विकल्प नहीं रह गया है, बल्कि अब यह अनिवार्य है और हम इसमें किराना स्टोर स्पेशल जैसे सॉल्यूशन मुहैया कराकर व्यवसायियों की मदद कर रहे हैं। लॉन्च के 5 वर्षों से हम ग्राहकों के लिए बेहतरीन अनुभव मुहैया कराने वाले प्लेटफॉर्म विकसित कर व्यापारियों की ऑनलाइन व ऑफलाइन सफलता सुनिश्चित करने के अपने विजन को ध्यान में रखते हुए काम कर रहे हैं। मैं काफी उत्साहित हूं इससे हमारे कस्टमर ट्रांजेक्शन में काफी तेजी आई है। यह हमें व्यवसायियों के लिए और बेहतर इनोवेटिव और गेम-चेंजिंग सॉल्यूशन बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है, जो अगले महीने लॉन्च होने जा रहा है।”

    अप्रैल, 2010 में अपने ट्रांजेक्शन मॉडल लॉन्च करने के बाद से शॉपमैटिक को अपने प्लेटफॉर्म में 120,000 से ज्यादा व्यवसायी मिल चुके हैं और यह लगातार नए इनोवेटिव टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन मुहैया करा रहा है, जिससे व्यवसायियों की ऑनलाइन व ऑफलाइन सफलता सुनिश्चित हो सके।

    शॉपमैटिक के बारे में दिसंबर, 2014 में स्थापना के बाद से ही शॉपमैटिक ई-कॉमर्स क्षेत्र में गेम-चेंजिंग रणनीतियां ला रहा है, जिसके केंद्र में ग्राहक हैं। 2019 में कम्बाइनशेल और ऑक्टोपस के अधिग्रहण के बाद से ही यह आंत्रप्रेन्योर और बिज़नेस के लिए ई-कॉमर्स और रिटेल मैनेजमेंट ईकोसिस्टम मुहैया करा रहा है। डोमेन नेम से लेकर घरेलू व अंततराष्ट्रीय पेमेंट गेटवे और शिपिंग पार्टनर, व्यवस्थित प्लेटफॉर्म, पीओएस, इनवेंट्री मैनेजमेंट, सीआरएम सॉल्यूशन तक शॉपमैटिक बिज़नेस को पूरी तरह मैनेज करने में मदद करता है, ताकि वे तेजी से आगे बढ़ सकें। शॉपमैटिक के वर्तमान में 500000+ से ज्यादा ग्राहक हैं। शॉपमैटिक का हेडक्वार्टर सिंगापुर में है और इसकी उपस्थिति भारत, हॉन्गकॉन्ग, चीन, मलेशिया, फिलीपींस और यूएई में है। कंपनी इस वर्ष दक्षिण-पूर्व एशिया में अपना विस्तार करेगी। शॉपमैटिक ने अब तक अगस्त वन, सीड्स कैपिटल और अन्य निवेशकों से भागीदारी कर 20 मिलियन एसजीडी हासिल किए हैं।

    शॉपमैटिक ग्रुप के बारे में अधिक जानकारी के लिए, विजिट करें www.goshopmatic.com or contact media@goshopmatic.com

    Tech startup Shopmatic records 200% growth during global epidemic
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    रामायणी सम्मान 2026: BHU में 28 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

    08/08/2026

    RSS प्रमुख मोहन भागवत ‘युगानुकूल मातृत्व’ विषय पर करेंगे संबोधन,

    24/07/2026

    किआ इंडिया को ऑटोमोटिव 2026 में ‘इंडिया’ज़ बेस्ट वर्कप्लेसेस के रूप में पहचान मिली

    13/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.