Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, February 8
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » सीएम के प्रधान सलाहकार (शहरी विकास) की अध्यक्षता में हुई फरीदाबाद के विकास कार्यों की समीक्षा

    सीएम के प्रधान सलाहकार (शहरी विकास) की अध्यक्षता में हुई फरीदाबाद के विकास कार्यों की समीक्षा

    Ajay vermaBy Ajay verma20/02/2024Updated:20/02/2024No Comments2 Mins Read
    Photo Dipro faridabad

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 20 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के प्रधान सलाहकार (शहरी विकास) डीएस ढेसी ने कहा कि शहर में जितनी भी बड़ी विकास योजनाएं चल रही हैं वह महत्वपूर्ण हैं और आमजन से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में सभी विभाग इनको समय पर पूरा करें और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य के लिए कोई कोताही न बरतें ताकि किसी भी कार्य को पूरा करने में कोई दिक्कत न आए। डीएस ढेसी मंगलवार को लघु सचिवालय में जिला फरीदाबाद की विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में एफएमडीए के सीईओ ए. श्रीनिवास, उपायुक्त विक्रम सिंह, एचएसवीपी की प्रशासक डा. गरिमा मित्तल, अतिरिक्त उपायुक्त आनंद शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मीटिंग में डीएस ढेसी ने कहा कि फरीदाबाद शहर के विकास को गति देने के लिए कई परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। इसमें वर्ष 2031 की जनसंख्या को देखते हुए बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए विभिन्न परियोजनाओं को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने जितनी भी योजनाओं को मंजूरी दी हैं और जो भी विकास योजनाएं चल रही हैं उन सभी को समय पर पूरा करें। उन्होंने क्रमश: एफएमडीए, नगर निगम, एचएसवीपी, स्मार्ट सिटी सहित सभी विभागों की योजनाओं की क्रमश: समीक्षा की। मीटिंग में सड़कों के निर्माण व मरम्मत, जल आपूर्ति योजना का विस्तार, मास्टर सीवरेज योजना, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कर अपशिष्ट जल का उपचार, इंजीनियरिंग सहित कई विकास कार्यों पर चर्चा की गई। मीटिंग में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे, जेवर एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई।

    News scource : Dipro faridabad

    faridabad Latest News The development works of Faridabad were reviewed under the chairmanship of Principal Advisor (Urban Development) to CM. TODAY EXPRESS NEWS सीएम के प्रधान सलाहकार (शहरी विकास) की अध्यक्षता में हुई फरीदाबाद के विकास कार्यों की हुई समीक्षा
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    अग्रसेन महाराज केवल इतिहास नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और समरस भारत की प्रेरणा हैं : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

    31/01/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने किया ‘संजीवनी’ का लॉन्च – फरीदाबाद की पहली समर्पित 24/7 स्ट्रोक हेल्पलाइन के साथ-साथ स्ट्रोक क्लीनिक एवं एंबुलेंस सर्विस

    28/01/2026

    सूरजकुंड मेला परिसर में बच्चों द्वारा भीख मांगने व करतब दिखाने पर पूर्णतया पाबंदी

    27/01/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.