Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, May 3
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » किन्नरों के आर्शीवाद में होती है बहुत ताकत : लखन सिंगला

किन्नरों के आर्शीवाद में होती है बहुत ताकत : लखन सिंगला

Ajay vermaBy Ajay verma08/04/2021No Comments2 Mins Read
There is a lot of strength in blessing of eunuchs Lakhan Singla

Today Express News | Ajay verma | ओल्ड फरीदाबाद के पथवारी मंदिर में किन्नर समाज द्वारा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रे्रसी नेता लखन कुमार सिंगला ने शिरकत की वहीं सम्मेलन की अध्यक्षता समाजसेवी अनिल सिंगला द्वारा की गई। वैसे तो इस सम्मेलन में देशभर के किन्नर हिस्सा लेते है, लेकिन कोरोना महामारी के चलते सीमित संख्या में ही किन्नरों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन की शुरूआत पथवारी मंदिर में फल एवं फूल आदि चढ़ाकर की गई। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने कहा कि हमारे समाज में किन्नरों को मान-सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है, इनके आर्शीवाद में बहुत ताकत होती है इसलिए वह किन्नर समाज से गुजारिश करते है कि कोरोना महामारी के खात्मे के लिए वह परमात्मा से प्रार्थना करें ताकि इस बीमारी से विश्व से अंत हो जाए। उन्होंने सम्मेलन में आए सभी किन्नरों का आभार जताते हुए उनके स्वस्थ्य जीवन की कामना की। सम्मेलन में समाजसेवी अनिल सिंगला ने भी किन्नर समाज का स्वागत करते हुए उनसे आर्शीवाद लिया और कहा कि यह लोग भी समाज का एक अभिन्न अंग है और इनके बिना कोई खुशी पूरी नहीं हो सकती, इसलिए हर खुशी में इनका आर्शीवाद होना जरूरी है। किन्नर समाज की प्रधान शांति दीदी व रेखा दीदी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि कोरोना महामारी के इस सम्मेलन में समाज के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर जो सम्मान उन्हें दिया है, उसके लिए वह सदैव उनके आभारी रहेंगे और वह परमात्मा से प्रार्थना करेंगे कि कोरोना महामारी का देश व पूरे विश्व से जल्द अंत हो और पहले की तरह मनुष्य का जीवन चलता रहे। इसके उपरांत किन्नर समाज द्वारा एक विशाल शोभायात्रा बाजार में निकाली गई, जहां जगह-जगह व्यापारियों व दुकानदारों ने इस शोभायात्रा का फूल मालाओं एवं लडडूओं से तोलकर किन्नरों का सम्मान किया। इस अवसर पर विजय सिंगला, अरविंद गोयल, रमेश कपड़े वाला, नवल कपड़े वाला, राजकुमार कपड़े वाला, कुंजीलाल बंसल, महेंद्र सिंगला, अन्नू खत्री, रोहित गोयल, संजय जूते वाला, सचिन सिंगला, टीकाराम नागर, विजय कुमार, संतलाल, ओमप्रकाश पंडित, आकाश गुप्ता, संदीप वर्मा, कर्मवीर खटाना, कपूरचंद अग्रवाल, आकाश सैनी, दीपक वर्मा सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

blessing eunuchs faridabad news Lakhan Singla Latest News TODAY EXPRESS NEWS किन्नर समाज का सम्मेलन किन्नर सम्मेलन किन्नरों के आर्शीवाद बहुत ताकत लखन सिंगला
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.