फरीदाबाद के ओल्ड थाना क्षेत्र में एक मकान मालिक द्वारा अपनी ही महिला किरायेदार के साथ अपने सगे भाई और ताऊ के लड़के के साथ मिलकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसमे पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वही दुष्कर्म के 2 आरोपी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक मकान मालिक जिसका नाम प्रदीप बताया गया है जिसने अपने सगे भाई और एक ताऊ के लड़के के साथ मिलकर उसके मकान में रह रही महिला किरायेदार के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। महिला के आरोपों के मुताबिक उसके मकान मालिक प्रदीप ने उसे रात लगभग 1 बजे फ़ोन करके अपने कमरे में बुलाया था जहां आरोपी के साथ उसके 2 भाई भी थे सबने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, इसके साथ पीड़ित महिला ने पुलिस पर भी आरोपियों का साथ देने के गंभीर आरोप लगाएं हैं।

वही इस मामले में एसीपी ओल्ड फरीदाबाद संजीव कुमार ने बताया की पीड़िता की तरफ से दी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है बाकी आरोपियों की भी जल्दी गिरफ्तारी कर ली जायेगी।
रिपोर्ट , अजय वर्मा , फरीदाबाद , टुडे एक्सप्रेस न्यूज़
