Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 20
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » विपुल गोयल ने लिया कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, फरीदाबाद की जनता तथा भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

    विपुल गोयल ने लिया कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, फरीदाबाद की जनता तथा भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

    Ajay vermaBy Ajay verma17/10/2024No Comments2 Mins Read
    Vipul Goyal took oath as Cabinet Minister, tremendous enthusiasm among the people of Faridabad and BJP workers.

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज। रिपोर्ट अजय वर्मा । पंचकुला दशहरा ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री, भाजपा के सभी शीर्ष नेता, केंद्रीय मंत्री, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित समस्त भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण के पश्चात वरीयता के क्रम में पांचवे नंबर पर विपुल गोयल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

    विपुल गोयल ने 65% मतों के साथ 48,383 वोटों से रिकॉर्ड जीत दर्ज कर फरीदाबाद में कमल खिलाया, जिसके बाद वे हरियाणा सरकार के टॉप पांच मंत्रियों में शामिल हो गए हैं।

    इससे पहले भी उद्योग सहित अन्य मंत्रालयों का कार्यभार संभालते हुए विपुल गोयल ने अपनी ईमानदारी और जनता के प्रति समर्पण से एक सशक्त मंत्री के रूप में अपनी पहचान बनाई है। यही वजह है कि इस बार की सरकार में फरीदाबाद के भाजपा विधायक विपुल गोयल को एक प्रकार का प्रमोशन मिला है, जो उनकी कार्यक्षमता और जनता के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है।

    भाजपा ने विपुल गोयल को महत्वपूर्ण भूमिका देकर यह संकेत दिया है कि पार्टी सभी वर्गों को सरकार में समान रूप से प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध है। जब विपुल गोयल का नाम मंत्री पद के लिए घोषित हुआ तो पंचकुला दशहरा ग्राउंड में उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का ज़ोरदार स्वागत किया।

    शपथ ग्रहण के बाद विपुल गोयल ने मंच पर उपस्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।

    राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि विपुल गोयल के मंत्री बनने से हरियाणा भाजपा सरकार की नींव और भी मजबूत हुई है। फरीदाबाद की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में उनके मंत्री बनने को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

    TODAY EXPRESS NEWS tremendous enthusiasm among the people of Faridabad and BJP workers. Vipul Goel Vipul Goyal took oath as Cabinet Minister विपुल गोयल
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत लॉन्च, स्वरा भास्कर समेत कई जानी-मानी हस्तियां रहीं मौजूद

    15/10/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.