Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » 14 से 16 अप्रैल होगा विजय यादव अकादमी में व्हील चेयर क्रिकेट टूर्नामेंट

    14 से 16 अप्रैल होगा विजय यादव अकादमी में व्हील चेयर क्रिकेट टूर्नामेंट

    Ajay vermaBy Ajay verma11/04/2023Updated:11/04/2023No Comments2 Mins Read
    Wheel chair cricket tournament will be held at Vijay Yadav Academy from 14 to 16 April

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / हरियाणा पहली बार दिव्यांग क्रिकेट का गवाह बनने जा रहा है. एनसीआर इंफोटेनमेंट और स्पेशल अचीवर्स के बैनर तले दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया (DCCBI) के संयुक्त तत्वावधान में 14 से 16 अप्रैल को फरीदाबाद व्हीलचेयर क्रिकेट प्रीमियर लीग भोपानी स्थित विजय यादव क्रिकेट अकादमी में आयोजित किया जा रहा है जिसका एकमात्र उदेश्य विकलांग समुदाय के लिए समान अवसर पैदा करना है.

    फरीदाबाद व्हीलचेयर क्रिकेट प्रीमियर लीग के बारे में विस्तृत जानकारी हेतु आज एक प्रेस वार्ता सेक्टर 15 के सामुदायिक भवन में रखी गई. जिसमें एनसीआर इंफोटेनमेंट की सह-संस्थापक एकता रमन, स्पेशल अचीवर्स की अध्यक्षा माधवी हंस, स्काईमैप फार्मास्यूटिकल्स की निदेशक मीनू गुप्ता, लाइनेस क्लब फरीदाबाद की फाउंडर ईशा गुप्ता, दिल्ली दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया की सीईओ गजल खान, आरडब्ल्यूए सेक्टर 15 के अध्यक्ष नीरज चावला, एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल के अध्यक्ष विनय गोयल, मॉर्निंग हेल्थ क्लब से अजय नरवत ने कार्यक्रम की जानकारी सांझा की.

    इस मोके पर इस बात पर विशेष रूप से रोशनी डाली गई कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत देश में सभी व्यक्तियों को समान अधिकार और समान कानूनी सुरक्षा का हक प्राप्त है. यह बात विकलांग व्यक्तियों पर भी लागू होती है.

    इस अवसर पर विशेष रूप से एनसीआर इंफोटेनमेंट के संस्थापक प्रताप चौधरी एवं स्पेशल अचीवर्स के संस्थापक पंकज हंस ने फरीदाबाद व्हीलचेयर क्रिकेट प्रीमियर लीग को स्पोर्ट करने का अनुरोध किया.

    फरीदाबाद व्हीलचेयर क्रिकेट प्रीमियर लीग में कुल 7 मैचे होंगे जिसमें दिल्ली सुपरस्टार, राजस्थान रजवाड़े, उत्तराखंड वॉरियर्स, महाराष्ट्रा टाइगर्स समेत 4 टीमें हिस्सा लेंगी.

    फरीदाबाद व्हीलचेयर क्रिकेट प्रीमियर लीग के अयोजन में एसआरएस इंटरनैशनल स्कूल, डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद, विक्टोरा टूल्स, स्काईमैप फार्मास्यूटिकल्स, ऑरिक, मॉर्निंग हेल्थ क्लब, लाइनेस क्लब आदि का सहयोग भी शामिल है.

    TODAY EXPRESS NEWS Today Express News Latest News Vijay Yadav Academy Wheel chair cricket tournament विजय यादव अकादमी व्हील चेयर क्रिकेट टूर्नामेंट
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.