Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » फरीदाबाद के विकास में कोई कमी नहीं छोडूंगा : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर

    फरीदाबाद के विकास में कोई कमी नहीं छोडूंगा : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर

    Ajay vermaBy Ajay verma05/03/2023No Comments3 Mins Read
    Will leave no stone unturned in the development of Faridabad Union Minister of State Krishanpal Gurjar

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद मार्च। केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि मैं जो भी कुछ हूँ 36 बिरादरी के आशीर्वाद से हूँ और पिछले आठ-नौ साल में फरीदाबाद में जितने विकास कार्य हुए है उसको आप खुद देख सकते है। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज राजीव कॉलोनी, वार्ड नंबर-1 में मुकेश डागर द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

    केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने लोगों को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली पर्व में आपस में समरसता की भावना देखने को मिलती है। जिस तरह से होली का त्यौहार तमाम भेदभाव भुलाकर आपसी भाईचारे को बढ़ावा देता है। ठीक उसी प्रकार हम सबको सबका साथ-सबका विकास की भावना को भी प्रेरित करता है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने वहां उपस्थित लोगों के साथ फूलों की होली खेलकर सभी को शुभकामनाएं दी।

    उन्होंने कहा कि आज कैली से जयपुर से सिर्फ 2 घंटे में पहुंचा जा सकता है। रणथंभौर का सफर साथ तीन घंटे में पूरा किया जा सकता है। 6 महीने में एक नया हाईवे रोड शुरू हो जाएगा जिससे मेरठ एक घंटा और गाजियाबाद 40 मिनट में फरीदाबाद से पहुंचा जा सकेगा और यह आने वाले समय में देहरादून से जोड़ी जाएंगी ताकि फरीदाबाद से देहरादून का सफर मात्र तीन घंटे में पूरा किया जा सके। इस तरह दिल्ली वडोदरा मुंबई एक्सप्रेस वे से जेवर एयरपोर्ट के लिए नए रोड का कार्य शुरू हो चुका है। जिससे आप मात्र आधे घंटे में जेवर एयरपोर्ट पहुंच सके। बड़खल चौक से जो सड़क अम्मा हॉस्पिटल जा रही है वही सड़क आगे नोएडा और गाजियाबाद तक जोड़ी जाएगी ताकि नेट और गाजियाबाद 20 मिनट में पहुंचा जा सके। पूरे देश में 70 सालों में जितने हाईवे बने हैं उसका 50 फीसदी कार्य इन 8 सालों में भाजपा सरकार द्वारा किया गया है और इस साल 25,000 किलोमीटर नए हाईवे बनाने का लक्ष्य तय किया जा रहा है।

    जब से मोदी जी ने देश की बागडोर संभाली है तब से देश में शांति का माहौल कायम है। आज अपराधी और बेईमानों के मन में भय है और यह भय प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी जी ने पैदा किया है। मोदी जी के नेतृत्व में देश और मनोहर जी के नेतृत्व में हरियाणा निरंतर आगे बढ़ रहा है और फरीदाबाद के विकास के लिए मैं किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोडूंगा। पहले मिडकोला में 50 गांव के लिए कोई भी कट नहीं था मैंने स्वयं जाकर वहां पर कट बनवाया ताकि किसानों के जीवन में भी खुशहाली आए उनकी जमीनों की कीमतों में भी इजाफा हो और कीमती जमीन की कीमत तब बढ़ेगी जब सड़कों की कनेक्टिविटी अच्छी होगी। हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए सोचना है कि बड़े-बड़े उद्योग और वेयरहाउस आएं ताकि किसानों की जमीनों के किराए से आमदनी बड़े और नौजवानों को रोजगार के नए अवसर मिले।

    होली मिलन समारोह के अवसर पर डॉ आर एन सिंह, प्रदीप राणा, दीपक डागर, जगत सरपंच, धर्मेंद्र प्रधान, किरपाल वैष्णव, हरिराम, उमेश डागर, विक्की प्रधान, संदील संधू, दिगंबर सही अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

    faridabad Latest News TODAY EXPRESS NEWS Union Minister of State Krishanpal Gurjar केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ फरीदाबाद
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.