टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । सड़कें हमारी प्रगति की उड़ान के पंख बन रहे हैं। बड़े हर्ष की बात है कि प्रदेश में 297 किलोमीटर के पांच राष्ट्रीय राजमार्गों का आज लोकार्पण केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में गणमान्य व विशिष्ठ अतिथियों की मौजूदगी में किया गया।
Author: Ajay verma
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 4 अप्रैल, 2022: मानव रचना परिवार ने संस्थापक दूरदर्शी डॉ. ओ.पी. भल्ला को उनकी 75वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। संस्थापक दिवस मानव रचना परिवार के महान दूरदर्शी और पथ-प्रदर्शक डॉ ओपी भल्ला को श्रद्धांजलि देने का अवसर है, जिन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों को शिक्षित करने के लिए मानव रचना की नींव रखी।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । बड़े ही दुख की बात राजस्थान के जिला दौसा में लालसोट की गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर अर्चना शर्मा जब अपनी एक मरीज को नहीं बचा पाई तो उसके विरुद्ध धारा 302 में मर्डर केस दर्ज कर दिया गया जिससे वो इतनी ज्यादा आहत हुई कि उसने आत्महत्या कर ली।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 30 मार्च। पिछले 12 वर्ष की खडेश्वरी तपस्या पूर्ण होने पर आगामी 3 मई को आठमान कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे का आयोजन गांव पन्हेड़ा खुर्द स्थित श्री बाबा पंचनाथ शिव मंदिर में किया जाएगा।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा ।फरीदाबाद, 29 मार्च, 2022: मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (MRIIRS) के कंप्यूटर एप्लीकेशन डिपार्टमेंट ने अपने नॉलेज पार्टनर इंडियास्पार्क के साथ हाल ही में अलीबाबा क्लाउड लो-कोड डेवलपमेंट कॉन्टेस्ट-2022 के विजेता की घोषणा समारोह की मेजबानी की।
टुडे एक्सपेस न्यूज़ | रिपोर्ट | अजय वर्मा | फरीदाबाद, 30 मार्च, 2022: फरीदाबाद जिले में सरकारी स्कूलों के समग्र विकास की दिशा में एक पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप को औपचारिक रूप देने के लिए फरीदाबाद शिक्षा परिषद (FEC) और फरीदाबाद जिला प्रशासन के बीच एक समझौता पत्र (LoU) पर हस्ताक्षर किए गए। श्री कृष्ण पाल गुर्जर, राज्य मंत्री – विद्युत और भारी उद्योग, भारत सरकार की उपस्थिति में डॉ. प्रशांत भल्ला, अध्यक्ष – FEC और मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (MREI) और श्री जितेंद्र यादव (आईएएस), डीसी, फरीदाबाद ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा ।फरीदाबाद : स्कूल ऑफ लॉ, मानव रचना यूनिवर्सिटी (एमआरयू) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद के सहयोग से 20 मार्च से 3 अप्रैल, 2022 तक सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट्स मेले में स्टाल नंबर 826-827 पर मुफ्त कानूनी जागरूकता सेशन ले रहा है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | रिपोर्ट अजय वर्मा | फरीदाबाद : पृथला के गांव प्याला में पार्टी सदस्यता अभियान को लेकर जिला की मिटिंग रखी गई। मीटिंग की अध्यक्षता जिला-प्रधान श्री राजेश भाटिया जी द्वारा की गई। मीटिंग में मुख्य अतिथि सदस्यता अभियान प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर, सुमित राणा, राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राजाराम , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर तेवतिया ,पृथला हल्का अध्यक्ष जग्गी मेंबर, तेजपाल डागर, अरविन्द भारद्धाज व् हल्का रोहतक सदस्यता अभियान के प्रभारी एडवोकेट मानिक मोहन शर्मा जी साथ में मौजूद रहे |
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा ।फरीदाबाद कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की हरियाणा प्रगति रैली फरीदाबाद के विकास के विकास की रैली है। वह प्रगति रैली की जानकारी देने के लिए यहां सेक्टर 82 में प्रेस को संबोधित कर रहे थे। वार्ता में रैली के संयोजक तिगांव के विधायक राजेश नागर भी मौजूद रहे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट । अजय वर्मा । फरीदाबाद, 25 मार्च 2022: शुक्रवार को जाने माने बॉलीवुड फिल्म अभिनेता राहुल देव फरीदाबाद में एक कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की l भारत की अग्रणी फर्नीचर कंपनी रॉयलोक ने आज फरीदाबाद में अपना पहला स्टोर एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन के पास लॉन्च किया। अपनी सोफा, रेक्लाइनर्स, डाइनिंग, एक्सक्लूसिव मैट्रेस्सेस, बेड, कुशन, ऑफिस और आउटडोर फ़र्नीचर की एक पूरी श्रृंखला के साथ रॉयलोक भारतीय बाज़ार में फ़र्नीचर का एक प्रमुख रिटेल ब्रांड है।