Today Express News | Ajay verma | सादर इंडिया मंच द्वारा दिल्ली स्थित लालकिला के समक्ष तिरंगा सम्मान यात्रा एवं राष्ट्रव्यापी तिरंगा सम्मान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं सादर इंडिय़ा मंच के संस्थापक शील मधुर द्वारा किया गया। इस यात्रा में फरीदाबाद के एनआईटी बस स्टैण्ड से करीबन तीन बसों व गाडिय़ों में 200 से अधिक यूथ सोसायटी हरियाणा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संस्थापक सुरेश सिंह के नेतृत्व में शामिल होने गए।
Author: Ajay verma
Today Express News | Ajay verma |फरीदाबाद 1 मार्च 2021: मानव रचना में पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया(पीसीआई) के द्वारा आयोजित की जा रही पहली राष्ट्रीय पैरा शूटिंग प्रतियोगता 2020-21 का उद्घाटन किया गया। 1 मार्च से 5 मार्च तक आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में भारत के अलग-अलग हिस्सों से लगभग 200 निशानेबाज हिस्सा ले रहे है।
Today Express News | Ajay verma |स्टडी ग्रुप एक ग्लोबल एजुकेशन प्रोवाइडर है जो विश्वविद्यालय के डिग्री कार्यक्रमों के लिए अंतरराष्ट्रीय छात्रों को तैयार करता है और अंग्रेजी भाषा के कोर्सेस प्रदान करता है। ग्लोबल हायर एजुकेशन में अंतरराष्ट्रीय छात्रों की भर्ती के रुझान पर महामारी के दौरान ग्लोबल और लोकल मार्केट रिसर्च, इनसाइट और डेटा एनालिसिस पहल की एक विस्तृत श्रृंखला का आयोजन करता है। विदेशों में अध्ययन के बारे में छात्रों और माता-पिता की मुख्य चिंताओं और शोध के माध्यम से उनके पढ़ाई के विकल्पों पर कोविड-19 के प्रभाव को समझने के बाद एजुकेशन प्रोवाइडर का लक्ष्य महामारी के बाद की दुनिया के लिए उन्हें तैयार रहना है।
Today Express News | Ajay verma | आज 28 फरवरी 2021 को सेव रावली ट्रस्ट द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर अरावली यात्रा का आयोजन किया गया है. पहली अरावली यात्रा जोकि कोर्ट और सिरोही के बीच बनी सिरोही झील पर करवाई गई जिसका नेतृत्व से अरावली के सदस्य रमेश अग्रवाल और राजीव भाटिया जी ने किया. इस यात्रा में एनसीआर के तकरीबन डेढ़ सौ से 200 लोगों ने हिस्सा लिया.
Today Express News | Ajay verma | फरीदाबाद। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का आज फरीदाबाद पहुंचने पर भाजपा युवा मोर्चा के बैनर तले भी जोरदार स्वागत किया गया। युवाओं का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला व जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा कर रहे थे।
Today Express News / Ajay verma / 1931- क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद ने इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में ब्रिटिश पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तारी से बचने के लिए 27 फरबरी के दिन खुद को गोली मार ली । वो अपने वचनों पर अटल थे छोटी आयु में अंग्रेजों के शासन को जड़ से उखाड़ फैंकने की प्रतिज्ञा करने वाले अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का नाम आते ही हर भारतवासी का मस्तक श्रद्धा से झुक जाता है। 23 जुलाई 1906 को पंडित सीताराम तिवारी के घर जन्मे इस बालक ने बनारस में रहते अपने फूफा जी पंडित शिव विनायक जी के सान्निध्य में ‘काशी विद्यापीठ’ में संस्कृत भाषा का अध्ययन शुरू किया।
Today Express News / Ajay verma / फरीदाबाद के जाने माने युवा समाजसेवी अनुज भाटी के जन्मदिवस के अवसर पर शहर के आम से लेकर खास लोग बधाइयाँ देने के लिए लगातार उनके निवास सागरपुर में पहुंच रहे हैं वहीँ लगातार फोन पर भी उन्हें बधाई सन्देश भेजे जा रहें है व लगातार फोन आ रहें हैं।
Today Express News / Ajay verma / 1 क्योंकि गरीब और मध्यम वर्गीय लोगो के लिए गंभीर बीमारियों के इलाज़ व्यवस्था नहीं है, इसके लिए या तो सरकार द्वारा पीपीपी मोड पर या किसी और तरीके से अस्पताल बनाए जाने बहुत जरूरी है। ये लोग प्राइवेट अस्पताल में महंगा ईलाज नहीं करवा सकते।
Today Express News | Ajay verma | नई दिल्ली । पड़पड़गंज स्थित जेपी होटल में फेस ग्रुप की ओर से आयोजित संस्था के 20वें वार्षिक सम्मान कार्यक्रम में उत्तर भारत की नंबर वन पीआर कंपनी इफेक्टिव कम्युनिकेशन के संस्थापक—संचालक शैलेष गिरी को ‘फेस राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2021’, जबकि इफेक्टिव कम्युनिकेशन की मैनेजिंग डायरेक्टर उषा मिश्रा को गेस्ट ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।
Today Express News | Ajay Verma | ग्लोबल फ्रेम आर्ट (जी एफ ए) द्वारा अपनी दूसरी भोजपुरी फिल्म भोजपुरिया बेटा की शूटिंग का मुहुर्त फरीदाबाद के सैक्टर-11 स्थित डीपीएस स्कूल के पास कर्मवीर गार्डन में किया गया। इस फिल्म की शूटिंग का शुभारंभ फरीदाबाद के विधायक नरेन्द्र गुप्ता, समाजसेवी एवं शिक्षाविद् डा. नरेन्द्र नागर द्वारा नारियल फोड़ व रिबन काटकर किया गया।