Today Express News | Ajay verma |महिला दिवस के मौके पर आज हम आपको एक ऐसे आर्टिस्ट से रू ब रू करवाने जा रहे हैं जिन्होंने फर्श से अर्श तक का सफ़र तय किया और बॉलीवुड के साथ साथ इंटरनेशनल गलियारे में भी नाम कमाया, मिलिए पुनीती चौधरी, सेलेब्रिटी मेक अप एक्सपर्ट, 7 शेड्स, मेक अप एंड अकैडमी से :-
पुनिती चौधरी एक जानी मानी सेलेब्रिटी मेक अप एक्सपर्ट हैं। अपने काम के प्रति लगन और पैशन के लिए उनको बहुत से अवार्ड्स भी मिले हैं। पुनिती ने बहुत सी अन्तर्राष्ट्रीय हस्तियों और बॉलीवुड स्टार्स का मेक अप किया है।
Author: Ajay verma
Today Express News | Ajay verma |नई दिल्ली, 06 मार्च: दुनिया की टॉप-2 टीवी ब्रांड टीसीएल इलेक्ट्रॉनिक्स अपने एआई अल्ट्रा-इन्वर्टर एयर कंडीशनर में एक नया फीचर लेकर आया है – विटामिन सी। ब्रांड ने एसी डीलर मीट का आयोजन किया है, जिसमें दिल्ली के सभी तकनीशियन और डीलर बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इसके अलावा, टीसीएल ने तिरुपति में 2,400 करोड़ रुपए की लागत से बने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के बारे में भी जानकारी दी। यहां 22-55 इंच स्क्रीन के 8 मिलियन टीवी और 3.5-8 इंच की 30 मिलियन मोबाइल स्क्रीन सालाना बनाने की क्षमता है। यह ब्रांड का मेक इन इंडिया पहल की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है।
Today Express News | Ajay verma | मुंबई, 2021: देश के चौथे सबसे बड़े ब्रोकरेज हाउस एंजेल ब्रोकिंग ने सीएमओ श्री प्रभाकर तिवारी को फिर से नए चीफ ग्रोथ ऑफिसर के रूप में नामित कर अपनी वृद्धि को और कदम बढ़ाया है। अपनी नई भूमिका में श्री प्रभाकर तिवारी अब मार्केटिंग के साथ ही एंजेल के हेड सेल्स भी होंगे। वे नए ग्राहक बनाने और बिक्री में परिवर्तन, दोनों के लिए जिम्मेदार होंगे।
Today Express News | फरीदाबाद, हरियाणा स्टेट सीनियर वूमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट( बीसीसीआई ) में जिले की खिलाडी शवेता शर्मा का महिला क्रिकेट टीम में चयन किया गया है। यह खिलाड़ी वर्षा क्रिकेट अकादमी मैं अभ्यास करती हैं। शवेता शर्मा राइट आर्म तेज गेंदबाज है और बल्लेबाज भी है।
Today Express News | फरीदाबाद, 4 मार्च । फरीदाबाद में चल रही भोजपुरी फिल्म भोजपुरिया बेटा की शूटिंग के 16वें दिन बीती सायं सूरजकुण्ड क्षेत्र के ईरोज गार्डन स्थित गुल्लू की ढाणी में कई सीन फिल्माए गए। फिल्म के निर्माता प्रदीप गुप्ता (पिया) व सह निर्माता रमाकांत तिवारी ने बताया यह हमारी दूसरी भोजपुरी फिल्म है। इस फिल्म की शूटिंग लगभग आगामी सात दिनों के अंदर पूरी कर ली जाएगी। साथ ही गानों की
Today Express News | फरीदाबाद। हरियाणा के महामहिम राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य द्वारा प्रदेश के युवाओं को प्राइवेट नौकरियों में 75 प्रतिशत रोजगार देने संबंधित बिल को मंजूरी देने के बाद जेजेपी नेता प्रेम सिंह धनखड़ ने खुशी प्रकट करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार जताया और सरकार का धन्यवाद किया।
चंडीगढ़, 2 मार्च। हरियाणा सरकार का एमएसएमई विभाग राज्य के खिलौना-उद्योगों को बढ़ावा देने में मदद करेगा, इससे जहां हरियाणा के कारीगरों को उनका हूनर दिखाने का अवसर मिलेगा वहीं उनकी आमदनी बढने से आर्थिक स्तर में सुधार होगा।
Today Express News | Ajay verma | जयपुर। बदलते दौर में कोरोना, लॉकडाउन और बदलती जीवनशैली में सामान्य से अधिक लोगों को बहरेपन का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर युवाओं और बजुर्ग वर्ग में यह समस्या अधिक है और जो विद्यार्थी हैड फोन या इयर-बड्स लगाकार आनॅलाइन कक्षाएं लेते है, वे भी इससे प्रभावित है। जोकि हम सभी के लिए बेहद चिंताजनक है। विश्व श्रवण दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य के ईएनटी चिकित्सकों, सुखम फांउडेशन व एसोसियेशन ऑफ ओटोलरैंगोलोजिस्ट ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने इस समस्या पर गहरी चिंता जताई है।
Today Express News | Ajay verma |फरीदाबाद। मंगलवार प्रात: सैक्टर-7 ई स्थित वरिष्ठ कांग्रेस के नेता एवं पूर्व पार्षद जगन डागर का निवास पुलिस छावनी के रूप में तब्दील हो गया। पुलिस ने घर के अन्दर और बाहर घेराबंदी कर दी । गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा एवं राज्यसभा से सांसद चौधरी दीपेन्द्र सिंह हुडडा के चेहते वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगन डागर ने किसानों की आवाज उठाने के लिए उनके आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इसी बीच मात्र कुछ समय में ही दीपेन्द्र सिंह हुडडा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा उनके निवास पर पहुंच कर उनका कद बढ़ाने का काम किया।
Today Express News | Ajay verma | भाऊराव देवरस सेवा न्यास के अन्तर्गत चलने वाले प्रकल्प समर्थ भारत के द्वारा एक रोजगार शिविर का आयोजन आगामी 6 मार्च 2021,शनिवार को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक जे सी बोस साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी, वाईएमसीए में किया जा रहा है। शिविर के आयोजन के संबंध में एक प्रेस वार्ता आज सोमवार दिनांक 1 मार्च 2021 प्रातः 11:30 बजे से जे सी बोस साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी, वाईएमसीए में आहूत की गई थी।