Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, April 23
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » अधरंग(लकवा) जैसे गंभीर रोगों में भी बेहद लाभप्रद फिजियोथेरेपी – ड़ॉ जितेंद्र

अधरंग(लकवा) जैसे गंभीर रोगों में भी बेहद लाभप्रद फिजियोथेरेपी – ड़ॉ जितेंद्र

Ajay vermaBy Ajay verma09/04/2021No Comments3 Mins Read
Physiotherapy very beneficial in severe diseases like paralysis (paralysis) - Dr. Jeetendra

Today Express News | Ajay verma | स्वास्थ्य। सामान्य जोड़ों, मांसपेशियों के दर्द के साथ ही अधरंग (लकवा)जैसे गंभीर रोगों में भी फिजियोथेरेपी बेहद उपयोगी है। इसके माध्यम से लकवा के दुष्परिणाम पर जल्दी काबू पाया जा सकता है। अधिकतर मरीजों में देखा गया है कि फिजियोथेरेपी कराने के बाद वे पूरी तरह रोगमुक्त हो जाते है और अपनी दिनचर्या के कार्य स्वयं कर पाते हैं।

फिजियोथेरेपिस्ट डा. जितेद्र सिंगला का कहना है कि अधरंग (लकवा)के संबंध में फिजियोथेरैपी को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। लकवा मरीजों के लिए फिजियोथेरेपी रामबाण इलाज है। उनका कहना है कि अगर लकवा मरीज को फिजियोथेरेपी से इलाज किया जाए तो, बेकार हो चुके अंग फिर से काम करने लगते हैं। उन्होंने बताया कि लकवा की बीमारी किसी को भी हो सकती है। परन्तु इसका मुख्य कारण उच्च रक्तचाप का होना है।वैसे देखा जाए तो लकवा किसी विशेष अंग को मारता है, और उसका संबंध दिमाग की नसों से ही होता है। ब्रेन स्ट्रोक के बाद किसी एक अंग का या एक तरफ के आधे हिस्से का काम न करना भी लकवा होता है। कई बार लोगों को किसी सदमें के कारण भी लकवा मार जाता है। लकवा का इलाज एक लंबी प्रक्रिया है। इसमें जल्द व सकारात्मक परिणाम बहुत कम आते हैं।

डॉ सिंगला का कहना है कि हाल के वर्षों में लकवा मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टर इस बारे में बताते हैं कि पहले लकवा बुढ़ापे की बीमारी मानी जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। लकवा किसी को भी मार सकता है। हार्ट अटैक,हार्ट फेलियर की तरह लकवा भी कम उम्र में भी लोगों को अपनी जद में ले सकता है। अगर आप की जीवनशैली सक्रिय नहीं है तो लकवा मारने की संभावना आप में ज्यादा है।

शरीर में विटामिन, पोषक तत्वों की कमी भी लकवा की संभावना को बढ़ा देता है। लकवा से बचने के लिए इंसान को नियमित व्यायाम और सही खान-पान पर ध्यान देना चाहिए। और अपना रक्त चाप नियंत्रित रखना चाहिए।

लकवा मरीज के साथ कुछ सावधानियां करनी चाहिए। जैसा की लोग समझते हैं कि लकवा के मरीज को तेल मालिश से ठीक किया जा सकता है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है क्योंकि इससे मांसपेशियों की अकड़न बढ़ती है इसलिए लकवे के मरीज को तेल मालिश से बचना चाहिए।

नियमित दवाओं का सेवन और फिजियोथेरेपी से ही लकवा ठीक किया जा सकता है। फिजियोथेरेपी से बेजान हुयी मांसपेशियों में जान आने की संभावना बहुत अधिक होती है। जिससे लकवा मरीज पुन : ठीक होकर सामान्य जीवन यापन कर सकता है। और अपनी दिनचर्या के कार्य स्वयं कर सकता है।

Physiotherapy very beneficial in severe diseases like paralysis (paralysis) - Dr. Jeetendra अधरंग(लकवा) ड़ॉ जितेंद्र लाभप्रद फिजियोथेरेपी
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

FedEx और आईआईटी मद्रास ने भारत में पहली शहरी ड्रोन लॉजिस्टिक्स ट्रायल्स सफलतापूर्वक पूरे किए भविष्य की सप्लाई चेन के लिए एक अहम पड़ाव

22/04/2026

आइटेल ने फीचर फोन के लिए काउंटर रिप्‍लेसमेंट ऑफर लॉन्‍च किया

20/04/2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया; 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण

14/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.