Today Express News / Ajay verma / डॉ. ओ.पी. भल्ला की याद में शुरू किया गया मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज का 14वां संस्करण 23 जनवरी, 2021 से शुरू हो रहा है। 25 कॉरपोरेट टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगी।
Author: Ajay verma
Today Express News / Ajay verma / हमेशा से ही मानव रचना शिक्षण संस्थान में खेल को बढ़ावा दिया जाता है, और यही वहज है कि कई छात्रों ने खेल के मैदान में अपना परचम लहराया है और मानव रचना शिक्षण संस्थान का सर गर्व से ऊंचा किया है जिसका उदाहरण आज मानव रचना शिक्षण संस्थान में अल्टीमेट खो खो प्रशिक्षण शिविर उद्घाटन समारोह मैं नजर आया, इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने मशाल जलाकर अल्टीमेट खो – खो प्रशिक्षण लीग को हरी झंडी दिखाया ।
Today Express News / Ajay verma / उपभोक्ताओं, व्यवसायों और सरकार के लिए आईटी सिक्योरिटी और डेटा प्रोटेक्शन सॉल्युशन के प्रमुख प्रदाताओं में से एक क्विक हील टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने एल7 (L7) डिफेंस में 2 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करने के लिए एक निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। एल7 इज़राइल का एक साइबर सिक्योरिटी स्टार्ट-अप है जो एप्लीकेशन प्रोग्राम इंटरफेस (एपीआई) सिक्योरिटी और नेक्स्ट जनरेशन वेब एप्लीकेशन फायरवॉल (एनजी-डब्ल्यूएएफ या NG-WAF) में विशेषज्ञता रखता है। क्विक हील टेक्नोलॉजीज ने पिछले वित्तीय वर्ष में एल7 डिफेंस में 300 हजार अमेरिकी डॉलर का निवेश किया था।
Today Express News / Ajay verma / यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसऐड) –वित्तपोषित सस्टेनिंग हेल्थ आउटकम प्रोजेक्ट फॉर प्राइवेट सेक्टर (शॉप्स) प्लस और माताओं के लिए भारत के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म मॉमस्प्रेसो.कॉम (Mompresso.com) ने आज महिलाओं के खिलाफ हिंसा को कम करने के लिए अभियान शुरू करने की घोषणा की है। कोविड-19 प्रतिबंधों के दौरान देशभर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामलों में तेजी की पृष्ठभूमि में यह अभियान शुरू हो रहा है।
Today Express News / Ajay verma / Faridabad / फरीदाबाद रजिस्ट्रार ऑफ सोसाइटी एवं इंडस्ट्री विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर अनिल यादव को तुरंत प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर श्री कपिल कुमार असिस्टेंट डायरेक्टर इंडस्ट्री सोनीपत को फरीदाबाद कार्यालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा दिया गया है।
Today Express News / Ajay verma / Faridabad / फरीदाबाद, 12 जनवरी। भारती चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा नंगला एनक्लेव पार्ट टू स्थित कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्थापक एवं अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह नांदल ने की। इस बैठक में विशेष रूप से महासचिव नरेश शर्मा, सचिव जितेन्द्र शर्मा, यश सक्सेना सहित अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद थे। डा. धर्मेन्द्र सिंह नांदल ने बैठक में उपस्थित सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संस्था हर वर्ष जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र व छात्रों को आवश्यकतानुसार पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराती है। साथ ही बैठक में सर्व सम्मति से सभी सदस्यों व पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि आगामी 17 जनवरी को प्याली चौक स्थित जाट संस्था धर्मशाला में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर तथा सर्दी के मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर में सामान्य अस्पताल बादशाह खान की टीम रक्त एकत्र करेगी।
Today Express News / Ajay verma / Faridabad / जनवरी 12, 2021: स्वामी विवेकानंद की 157वीं जयंती के अवसर पर आज मानव रचना शैक्षणिक संस्थानों में पर्यावरण युवा मंच के लिए विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय पर्यावरण युवा मंच 2021 ’में पूरे भारत के विश्वविद्यालयों के हजारों छात्र भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन 12 से 26 जनवरी, 2021 तक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा वर्चुअल मोड में किया जा रहा है।
Today Express News / Ajay verma / Faridabad / युवा समाज सेवी जसवन्त पंवार ने आज राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शहर के अलग अलग स्थनो पर जाकर गरीब , बेसहारा, बच्चो तक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आज स्वामी विवेकानन्द जी की 157 वी जयंती के अवसर पर कॉपी, किताब बाटी। जसवन्त पंवार ने बताया सिर्फ 25 साल की उम्र में विवेकानंद संन्यासी बन गए थे.
Today Express News / Ajay verma / Faridabad / फरीदाबाद:- दुनिया को भारतीय संस्कृति और जीवन पद्धति से परिचय कराने वाले महान आध्यात्मिक और सामाजिक नेताओं में से एक स्वामी विवेकानंद की जयंती आज है. युवाओं के प्रेरणा के प्रतिक नेता विवेकानंद की याद में ही हर वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्र युवा दिवस बनाया जाता है जिसके अंतर्गत आज ग्राम पंचायत हिरापुर में जज्बा फाउंडेशन एवम खेल एवम युवा कार्यक्रम विभाग जिला फरीदाबाद के सहयोग से दीपकं आज़ाद जी की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर युवाओं को उनके जीवनी से जुडी कुछ बातों को बताया गया।
Today Express News / Ajay verma / Faridabad / बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मुहिम को सही मायनों में साकार करते हुए पार्षद नरेश नंबरदार के गांव बुढ़ैना में लड़कों के अनुपात में लड़कियों की संख्या में कमी होने पर पार्षद नरेश नंबरदार ने फरीदाबाद के एसडीएम जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में व महिला बाल विकास विभाग फरीदाबाद शहर की परियोजना अधिकारी मीरा की अध्यक्षता मैं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया