Today Express News / Ajay verma / अच्छी शुरुआत (#AchhiShuruat) के तौर पर 2021 में व्यापार और निवेश शुरू करने के लिए और अधिक भारतीय निवेशकों को सशक्त करने के लिए भारत के सबसे फाइनेंशियल एजुकेशन और वन-स्टॉप इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म फिनोलॉजी ने अब ’सिलेक्ट’ लॉन्च किया है जो आपको एक ब्रोकर का चुनाव करने में मदद करेगा। यह नया प्लेटफॉर्म आपको अग्रणी ब्रोकरेज फर्मों का इन-डेप्थ और निष्पक्ष अवलोकन प्रदान करता है, विशेष रूप से नए भारतीय इन्वेस्टर्स के लिए। यह प्लेटफ़ॉर्म उन्हें सिलेक्ट के साथ डीमैट अकाउंट बनाने में सक्षम बनाता है और साथ ही 1,000 रुपए का पुरस्कार भी दिलाता है।
Author: Ajay verma
Today Express News / बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात / नूंह उपायुक्त धीरेन्द्र खडग़टा ने बुधवार को जिला सचिवालय परिसर से पोषण अभियान के तहत नाटक मंडलियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये नाटक मंडलियां गांवों में नुक्कड़-नाटक के माध्यम से लोगों को कन्या भ्रूणहत्या नहीं होने देने, महिलाओं को सही पोषण की जानकारी देना, स्वास्थ्य लाभ व सामाजिक बुराईयों को मिटाने के लिए जागरूक करेंगी।
Today Express News / बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात / नूंह एसडीएम पुन्हाना कुलवीर सिंह ढाका ने कहा कि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नही है। हम रक्तदान करके मानव के अमूल्य जीवन को बचा सकते हैं। कोविड-19 महामारी से निपटने में जिला की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने अपना अहम योगदान दिया। सबके सांझे प्रयासों से जिला में स्थिति नियंत्रण में रही।
Today Express News / Ajay verma / भारतीय जनता पार्टी ज़िला फ़रीदाबाद के कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा पिछले एक सप्ताह से चलाया जा रहा जन सम्पर्क अभियान आज सम्पन्न हुआ I भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और मंडल व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने मंडल अनुसार दस-दस टोली बनाकर जन सम्पर्क अभियान के माध्यम से तीनों कृषि सुधार क़ानूनों में किए गए प्रावधानों को लोगों के सामने रखा I
Today Express News / Ajay verma / पलवल, 24 जनवरी। चार बार सांसद रहे हरियाणा के पूर्व मंत्री अवतार सिंह भडाना ने रविावार को पलवल में किसान आंदोलन स्थल से हुंकार भरते हुए खुलकर कहा कि जनशक्ति के आगे बडी से बडी शक्ति और सरकारें हमेशा झुकी हैं। और जो सरकारें जनशक्ति का अपमान करती हैं या उन पर जुल्म ढ़हाने की कोशिश करती हैं वह सरकारें नहीं रही।
Today Express News / Ajay verma / फरीदाबाद आज दिनांक 23 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला ने भाजपा जिला कर्यालय सेक्टर-11 पर नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पित कर उनकी जयंती मनाई |
Today Express News / Ajay verma /मानव रचना विश्वविद्यालय (MRU), मानव रचना डेंटल कॉलेज (MRDC) और मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्डीज(MRIIRS) में आज दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 2000 छात्रों को उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ डिग्रियां दी गयी।
Today Express News / Ajay verma / नांगल चौधरी, महेन्द्रगढ़ । फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने नांगल चौधरी के आसरवास गांव में जिला परिषद के प्रत्याशी सतीश रावत प्रधान द्वारा आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर किसानों की मांगें नहीं मानी जाती है तो हरियाणा के एम पी और एम एल ए को 26 जनवरी का झंडा नहीं फहराने दिया जाएगा।
Today Express News / Ajay verma / फरीदाबाद 20 जनवरी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास निधि समर्पण अभियान हरियाणा के प्रांत कार्यालय का उद्घाटन श्री रघुनाथ मंदिर सेक्टर 28 में हुआ। कार्यालय का उद्घाटन पूज्य दीदी माँ साध्वी ऋतम्भरा जी, श्री आलोक जी अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, डॉ सुरेंदर जी जैन अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री विश्व हिंदू परिषद ने दीप प्रज्वलन करके किया।
Today Express News / Ajay verma / दिनांक 20 जनवरी 2021 को मारवाड़ी युवा मंच फरीदाबाद शाखा के द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर बीके हॉस्पिटल, बल्लभगढ़ अनाज मंडी मैं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कंबल का वितरण किया गया।