टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद / 9 सितंबर। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अस्पताल न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट चेयरमैन डॉ. रोहित गुप्ता ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और चिंता आम बात बन चुकी है। काम का दबाव, पढ़ाई का तनाव, भविष्य की चिंता या रिश्तों की उलझनें, ये सब मिलकर युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि तनाव लंबे समय तक बना रहे तो यह न सिर्फ मानसिक बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकता है। लोग कई बार आत्महत्या तक के कदम उठा लेते हैं।
Author: Ajay verma
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद / पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश में फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी कड़ी में अपराध शाखा DLF की टीम ने कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जूते चप्पल की दुकान पर काम करने वाले सेल्समैन केवल किशन भाटिया की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद: बता दें कि आगामी कुछ दिनों में करवा-चौथ, धनतेरस, दीपावली आदि त्यौहार आने वाले हैं, इस दौरान बाजारों में व्यापक स्तर पर खरीदारी की जाती है, जिससे बाजारों में भीड़ बढ़ती है और यातायात व्यवस्था अनियंत्रित रहती है। जिसके मध्यनजर 9 अक्टूबर को पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने सभी पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक निरीक्षक व सभी जोनल अधिकारी (ZO) के साथ गोष्ठी का आयोजन किया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / नई दिल्ली के विट्ठलभाई हाउस स्थित एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कार्यालय में आज “इंटरनेशनल पीस कॉन्फ्रेंस” के पोस्टर का भव्य विमोचन किया गया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / चंडीगढ़, 9 अक्टूबर। हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार आत्महत्या मामले को लेकर जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद – जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के बीएसडब्ल्यू पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए गांव पाली में संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय ग्रामीण शैक्षिक शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा /फरीदाबाद। श्रीराम सोसाइटी ऑफ रियल एजुकेशन, इंटरनेशनल यूनाइटेड एजुकेशनिस्ट फ्रेटरनिटी ट्रस्ट एवं हरियाणा प्रोगेसिव स्कूल कांफ्रेंस के सहयोग से 11 अक्टूबर को फरीदाबाद के अमृता अस्पताल में “अंतर्राष्ट्रीय शांति सम्मेलन
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / दिल्ली / बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने हाल ही में स्माइल फाउंडेशन का दौरा किया
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / बेंगलुरु / टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) को यह घोषणा करते हुए गर्व है कि श्री मंजुनाथ एस, जो टोयोटा कौशल्य (फ्लेक्सी एमओयू योजना) के प्रशिक्षु हैं, को शिल्पकार प्रशिक्षण योजना (सीटीएस) के तहत महानिदेशालय प्रशिक्षण (डीजीटी) द्वारा आयोजित अखिल भारतीय ट्रेड टेस्ट (अक्टूबर 2024) में राष्ट्रीय टॉपर के रूप में सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 4 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह के दौरान प्रदान किया गया। श्री मंजुनाथ, कर्नाटक से राष्ट्रीय स्तर पर यह विशिष्ट सम्मान पाने वाले एकमात्र उम्मीदवार हैं, जिन्होंने असाधारण कौशल, समर्पण और पेशेवर उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर कृष्णा नगर वाल्मीकि मंदिर कमेटी द्वारा एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता अमन गोयल ने शिरकत की और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।