Today Express News / Report / Ajay Verma / कोरोना वायरस से भारत में चौथी मौत का मामला सामने आया है। ताजा मामला पंजाब का है जहाँ एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत कोरोना वायरस के कारण बताई जा रही है बुजुर्ग व्यक्ति का नाम बलदेव सिंह बताया है जो की हाल ही में जर्मन से लौटकर वापिस आया था। बुजुर्ग की मौत पंजाब के नवांशहर के तहसील बंगा के अस्पताल में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बलदेव सिंह पतलावा पिछले दिनों जर्मन से होकर इटली होकर होता हुआ पंजाब आया था। परन्तु लौटने के कुछ दिन बाद से ही बलदेव सिंह की…
Author: Ajay verma
Today Express News / Report / Ajay Verma / चंडीगढ़, 18 मार्च – हरियाणा राज्य में कोरोना वायरस से बचाव के चलते सरकार द्वारा विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाओं को 31 मार्च तक नहीं करवाने का निर्णय लिया गया है।
Today Express News / Report / Ajay Verma / एमवीएन विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग ने कोरोना वायरस के प्रकोप की रोकथाम के लिए अनूठी पहल करते हुए अपनी प्रयोगशाला के अंदर विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं बाबा रामदेव द्वारा बताए गए सूत्रों के अनुसार हैंड सैनिटाइजर बनाए| विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा सुझाए गए हैंड सैनिटाइजर में आइसोप्रोपिल एल्कोहल, हाइड्रोजन पेरोक्साइड, ग्लिसरोल एवं आसुत जल का प्रयोग किया गया| पतंजलि के संस्थापक बाबा रामदेव द्वारा सुझाए गए हर्बल हैंड सैनिटाइजर में नीम के पत्ते, तुलसी के पत्ते, लेमन ग्रास, एलोवेरा, कपूर, फिटकरी का प्रयोग किया गया| इसे बनाने के पश्चात बोतलों में भरकर विश्वविद्यालय…
Today Express News / Report / Ajay Verma / चंडीगढ़, 18 मार्च। प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाने पर रामचंद्र जांगड़ा, दुष्यंत कुमार गौतम और दीपेंद्र हुड्डा को बधाई दी है। उन्होंने आशा करते हुए कहा कि उच्च सदन के सदस्य के रूप में वे गरीब, मजदूर, किसान, जवान, महिलाओं, छात्रों की आवाज संसद में बुलंद करेंगे और हरियाणा के हितों को मजबूती देंगे। वहीं आज राज्यसभा सांसद बनने से पहले रामचंद्र जांगड़ा ने चंडीगढ़ स्थित जेजेपी प्रदेश कार्यालय में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मुलाकात की.
Today Express News / Report / Ajay Verma / फरीदाबाद, 18 मार्च – हाल ही में घोषित ऑल इंडिया गेट 2020 (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) परीक्षा परिणाम में जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के विद्यार्थियों ने बाजी मारी है। विश्वविद्यालय के विभिन्न इंजीनियरिंग एवं विज्ञान विभागों के 82 विद्यार्थियों ने इस अत्यधिक प्रतिस्पर्धी परीक्षा को उत्तीर्ण करने में सफलता हासिल की है। गेट की परीक्षा फरवरी 2020 माह में आईआईटी दिल्ली द्वारा देश तथा विदेश के 199 परीक्षा केन्द्रों में ऑनलाइन आयोजित की गई थी। इस प्रकार, जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने प्रदेश के अन्य तकनीकी विश्वविद्यालयों को गेट…
Today Express News / Report / Ajay Verma / नई दिल्ली, 18 मार्च, 2020: डिजिटल मॉल ऑफ एशिया (डीएमए) ग्राहकों को इमर्सिव शॉपिंग अनुभव प्रदान करने के लिए बनाया गया अपनी तरह का पहला वर्चुअल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, जिसने सबवे बाय सनराइज फूड्स जैसे लोकप्रिय फास्ट-फूड ब्रांड सहित कई ब्रांड्स के साथ साझेदारी की है। विभिन्न ब्रांड्स से इस भागीदारी का उद्देश्य घर-दफ्तर के फर्नीचर और फैशन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक और कानूनी सेवाओं सहित विभिन्न प्लेटफॉर्म के प्रोडक्ट्स और सर्विस ऑफरिंग्स में विविधता लाना है। इस साझेदारी में बर्गर फार्मर नोएडा जैसी नई कंपनियां भी शामिल हैं, जो बेहतरीन इंडो-मैक्सिकन बर्गर और फ्राइज़…
फरीदाबाद 17 मार्च : कोरोना वायरस से बचाव व जागरूकता के संबंध में सोमवार को लघु सचिवालय के सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें फरीदाबाद के एसडीएम अमित गुलिया, नगराधीश बलीना व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कृष्ण कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। एसडीएम अमित गुलिया ने कहा कि जिला के सभी कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कोरोना वायरस के बारे में जानकारी होनी चाहिए और वह इस जानकारी को अपने सभी मिलने जुलने वालों को जरूर बताएं। उन्होंने कहा कि हम सबको निरंतर सावधानी बरतनी चाहिए। इस वायरस से घबराने की कोई…
Today Express News / Report / U.P. / Ajay Verma / प्रयागराज 17 मार्च। प्रयागराज मंडल में करीब 34 लाख से अधिक लोग तंबाकू व अन्य धूम्रपान उत्पादों का उपभोग किसी न किसी रुप में करते है, जोकि बेहद चिंताजनक है। जिसके चलते यंहा पर प्रतिवर्ष 12 हजार से अधिक लोगों की मौत हो रही है। वंही 1 लाख 91 हजार लोग उतरप्रदेश में अपनी जान इससे गवंा रहें है। यह बात मंगलवार को आलामेलू चैरीटेबल फाउंडेशन (टाटा ट्रस्ट), संबध हैल्थ फाउंडेशन (एसएचएफ) द्वारा के तंबाकू मुक्त उतरप्रदेश पर आयेाजित पत्रकार वार्ता में सामने आई। इस अवसर पर वायस आॅफ टोबेको विक्टिमस…
Today Express News / Report / Ajay Verma / मार्च, 2020: सेक्शन-25 के तहत सभी लाइसेंस प्राप्त गैर-लाभकारी संगठन मिरेकल फाउंडेशन इंडिया ने बाल आश्रमों में रहने वाले अनाथ और संवेदनशील बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण और समग्र भलाई के लिए आवश्यक मदद के लिए अपनी पहल की घोषणा की है। इस पहल के माध्यम से संगठन का लक्ष्य अधिक से अधिक बच्चों को पर्याप्त भोजन और सही शैक्षणिक संसाधन प्रदान करने के लिए धन जुटाना, उनकी प्रगति और विकास के लिए आवश्यक गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करना है। दानदाता टैक्स रिटर्न दाखिल करते समय आयकर अधिनियम की धारा 80 जी के…
Today Express News / Report / Ajay Verma / फरीदाबाद पुलिस ने लाइसेंसिक हथियार रखने वाले लोगो को सूचना दी है की भारत सरकार द्वारा संशोधित शास्त्र अधिनियम के तहत यदि किसी व्यक्ति के पास तीन लाइसेंसिक हथियार है तो वह अपने नजदीकी ऑथराइज गन हॉउस में या जहाँ वह रहते है उस क्षेत्र के पुलिस थाने में जमा करवाए। नीचे पढ़िए पुलिस ने क्या आदेश मिडिया के माध्यम से दिया है …. आप सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों (Arms License Holders) को सूचित किया जाता है कि भारत सरकार द्वारा संशोधित शस्त्र अधिनियम 2019 जारी किया गया है। जिसके तहत यदि किसी शस्त्र लाइसेंस धारक के…