कोरोना वायरस को लेकर जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर , पढ़े पूरी खबर  

0
901

Today Express News / Report / Ajay Verma / चंडीगढ़, 2 अप्रैल। कोरोना वायरस की फैली महामारी में प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए जननायक जनता पार्टी ने बड़ा कदम उठाया है। जेजेपी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पार्टी ने अपनी एक टीम बनाते हुए प्रत्येक जिले के लिए हेल्पलाइन नंबर्स जारी किए है। इस टीम में इनसो और जेजेपी के युवाओं के साथ-साथ पार्टी के अन्य कई पदाधिकारी भी शामिल है जो कि लॉकडाउन के दौरान लोगों को आ रही समस्याओं को हेल्पलाइन नंबर के जरिए सुनेंगे। जिसके बाद पार्टी द्वारा सरकार एवं प्रशासन की मदद से इन समस्याओं को शीघ्र अतिशीघ्र दूर करते हुए उन्हें मदद मुहैया करवाई जाएगी। दिग्विजय चौटाला ने सभी जिलों में हेल्पलाइन नंबर्स जारी करते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाने की दिशा में पार्टी द्वारा यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद अपने जिले अनुसार पार्टी द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर्स पर संपर्क करके सहायता मांग सकते है। उन्होंने बताया कि इस टीम का संचालन उनके नेतृत्व में चंडीगढ़ स्थित जेजेपी प्रदेश कार्यालय से किया जाएगा। टीम के सदस्य अपने जिले से हेल्पलाइन नंबर पर मिलने वाली प्रत्येक समस्याओं की रिपोर्ट पार्टी प्रदेश कार्यालय तक पहुंचाएंगे। उनके द्वारा जो मदद जिला स्तर पर मुहैया करवाई जा सकती है, उन्हें वे जिला प्रशासन से संपर्क करके या पार्टी कार्यकर्ताओं की मदद से मुहैया करवाएंगे। वहीं जो मदद प्रदेश स्तर से मुहैया करावाई जा सकती है उसे माननीय उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की सहायता द्वारा करवाई जाएगी। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कोरोना वायरस की महामारी से निपटने के लिए जेजेपी व इनसो के प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी सरकार के साथ खड़े है और जरूरतमंदों के लिए राहत कार्यों में जुटे है। साथ ही उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेशवासियों की जागरूकता और सरकार के रोकथाम के प्रयासों से जल्द इस खतरनाक वायरस पर काबू पाकर इसे देश से भगाया जाएगा।

सहायता के लिए संपर्क करें:-

1. अंबाला –  94671-1910081230-000168607000096

2. भिवानी –  98966-62444972988442401664-245044

3. दादरी –  99911-1087798136-57301

4. फरीदाबाद – 98911-6371796716-9283180533-32831

5. फतेहाबाद – 80591-0000191553-0007780532-00070

6. गुरुग्राम – 99110-8210798107-76920

7. हिसार – 01662-25022298135-00073

8. जींद – 70154-0754493551-2203881680-521609467696687

9. झज्जर – 93155-081857357721448

10. कैथल – 99920-3481594669-37460

11. करनाल – 94162-5655780005-00006

12. कुरुक्षेत्र – 98964-6784798131-5205399960-42231

13. महेंद्रगढ़ – 94163-4773294666-2122294164-43186

14. नूंह – 96717-1420096717-6430798512-28000

15. पानीपत – 94660-2988899962-9333179889-7730970272-05009

16. पंचकुला – 92157-2002494178-708889680204794

17. पलवल – 93458-2012798132-6910190504-2442593557-12912

18. रेवाड़ी – 80536-666679992707187

19. रोहतक – 82210-0000299927-6073398127963089996274444

20. सिरसा – 90174-7808099920-91777

21. सोनीपत – 98120-0081886900-00038

22. यमुनानगर – 72064-343438818012393

LEAVE A REPLY