Today Express News / फरीदाबाद अभी दो दिन पहले हुई एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या से उबरा नहीं है कि आज सुबह सरेआम मेवला महाराजपुर सीएनजी पंप पर होंडा सिटी सवार 30 वर्षीय जतिन कथूरियो को सीएनजी भरवाते समय दो बाईक सवार युवकों ने सिर में गोली मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, हत्यारे युवक गोली मारने के बाद मौके से बाईक पर सवार होकर फरार हो गए जिनकी पूरी वारदात पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस प्रवक्ता सूबेसिंह की माने तो मृतक जतिन सेक्टर 21 डी का रहने…
Author: Ajay verma
फरीदाबाद पांच नंबर इलाके के आरडब्ल्यूए एसोसिएशन ने बिल्डरों द्वारा मकानों को तोड़ कर फ्लैट बनाकर बेचने के खिलाफ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया ! पांच नंबर एफ ब्लॉक रिहायशी क्षेत्र में बन रहे फ्लैटों के विरोध में एसोसिएशन ने आज सड़कों पर उतर कर अपना विरोध जताया ! स्थानीय लोगों का कहना है कि एनआईटी पांच नंबर मैं फ्लैट्स बनने से पार्किंग समस्या, सीवर समस्या और पानी की किल्लत लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है ! फ्लैट बनाने वाले बिल्डर के खिलाफ कई बार एसोसिएशन ने नगर निगम में शिकायत भी दी है मगर…
फरीदाबाद,10 नवम्बर। तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेसी विधायक ललित नागर ने शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि फरीदाबाद में हाई अलर्ट होने के बावजूद शहर में दिन दिहाड़े एक परिवार के 4 सदस्यों की हत्या हो जाती है और पुलिस केवल कागजी कार्यवाही में व्यस्त रहती है। बिगड़ती कानून व्यवस्था का आलम यह है कि आज आम आदमी अपनी जान-माल सुरक्षा को लेकर चिंतित है। पुलिस जगह-जगह नाकेबंदी कर आम आदमी को तो परेशान करती है, लेकिन अपराधियों को पकडऩे में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने…
Today Express News / एक्टर सनी सिंह और करिश्मा शर्मा निर्देशक अभिषेक पाठक के साथ अपनी हालिया रिलीज होनेवाली फिल्म ‘उजड़ा चमन’ को प्रमोट करने के लिए दिल्ली पहुंचे। यहां के द इंपीरियल होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कलाकारों एवं निर्देशक ने फिल्म से जुड़े अपनने अनुभवप साझा किए। बता दें कि 1 नवंबर को रिलीज हुई ‘उजड़ा चमन’ एक कॉमेडी-ड्रामा है, जो अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित और पैनोरमा स्टूडियो के बैनर तले कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा निर्मित है। सनी सिंह, मानवी गगरू और करिश्मा शर्मा अभिनीत यह फिल्म एक 30 वर्षीय स्नातक की कहानी है, जिसे एक…
Today Express News / फरीदाबाद। छठ पर्व के अवसर पर आम आदमी पार्टी के नेता धर्मबीर भड़ाना ने बौद्ध विहार पार्क, आदर्श नगर, दयालनगर, नेहरू कॉलोनी आदि क्षेत्रों में जाकर डूबते हृुए सूर्य को अध्र्य दिया और छठ मैया की पूजा की। इस अवसर पर आप नेता धर्मबीर भड़ाना का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया और उन्होंने पूर्वी सेवा समिति की सदस्या भी ग्रहण की। धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि कार्तिक माह में छठ पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। यह त्यौहार चार दिन तक चलता है और इस दिन सूर्य की उपासना की जाती है। इस…
Today Express News / फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने आज क्षेत्र के अनेकों घाटों पर पहुंचकर छठ पूजा करने वालों को शुभकामनाएं दीं। सिंगला ने खेड़ी पुल पर आयोजित छठ घाट पर डूबते सूर्य को अघ्र्य देने पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारत त्यौहारों का देश है और सभी त्यौहार भाईचारे व एकता का संदेश देते है और छठ का त्यौहार बिहार, उत्तरप्रदेश के साथ-साथ हरियाणा में भी बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि चार दिवसीय छठ पर्व पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार प्रांत में रहने वाले करोड़ों…
Today Express News / दिल्ली एनसीआर के फरीदाबाद शहर में दिवाली के 5 दिन बीत जाने के बावजूद फरीदाबाद में गुरुवार को प्रदूषण का स्तर जहां फरीदाबाद में 407 रहा वही बल्लभगढ़ में यह 418 रहा । डॉक्टर के मुताबिक इस प्रदूषण से आम आदमी को 20 सिगरेट पीने के बराबर नुकसान हो रहा है वही इंसान की जिंदगी 10 साल के बराबर कम हो रही है । पूरा वीडियो देखे और डाक्टर मुकुल गोस्वामी से जाने कैसे बचे स्मॉग के कहर से।
TodayExpressNews / गुरुग्राम/चंडीगढ़, 31 अक्टूबर। स्वतंत्र भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144 वीं जयंती पर गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाग लिया। युवाओं पर फोकस करते हुए अपने संबोधन में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देश के पहले उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की छोटी-बड़ी रियासतों का भारत में विलय कर राष्ट्रीय एकता व अखंड भारत का सपना पूरा किया। अब युवाओं का कर्तव्य बनता है कि वे सरदार…
TodayExpressNews / फरीदाबाद, 31 अक्टूबर। फरीदाबाद नगर निगम की आयुक्त सोनल गोयल ने भारत सरकार की अमृत योजना के तहत लोकल एरिया प्लान के माध्यम से निगम क्षेत्र में चिहिन्त किए गए 292 हेक्टेयर क्षेत्र में सुनियोजित विकास करने के लिए आवश्यक योजना शीघ्र तैयार करने के निर्देश निगम की योजना शाखा के अधिकारियों को दिए है। निग्मायुक्त की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में आज इस पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में निगम के वरिष्ठ वास्तुकार बी.एस. ढिल्लो, वरिष्ठ नगर योजनाकार महीपाल सिंह, शहरी निकाय निदेशालय के उपनगर योजनाकार मंजीत सिंह व प्लानर निधि और नगर निगम के सहायक…
TodayExpressNews / चंडीगढ़, 31 अक्तूबर। हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के लोगों को एक नवंबर 2019 को हरियाणा दिवस की बधाई दी है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हरियाणा प्रदेश ने अपने गठन के बाद प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। वर्ष 1966 में जब हरियाणा बना तो यह मरूस्थलीय प्रदेश था जिसकी गिनती अब देश के विकसित राज्यों में होती है। उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों से अपील की कि वे हरियाणा को नवीन तकनीक व प्रौद्योगिकी से लैस दुनिया का सर्वाधिक विकसित क्षेत्र बनाने का संकल्प लें। दुष्यंत चौटाला ने पूर्व उप-प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल को हरियाणा निर्माता बताते हुए कहा…