Author: Ajay verma

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

TODAY EXPRESS NEWS : वैष्णोदेवी मंदिर में अष्टमी पर हुई महागौरी की भव्य पूजा, कंजक भी पूजी गईं फरीदाबाद। सिद्धपीठ महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में अष्टमी पर्व पर महागौरी की भव्य पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर मंदिर में कंजक पूजन किया गया। मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया ने कंजक पूजन की और महागौरी की भव्य पूजा का शुभारंभ करवाया । इस अवसर पर मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर में पहुंचे भक्तों ने भी कंजक पूजन में शामिल होकर हवन यज्ञ में हिस्सा लिया । मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया ने कहा कि माता की पूजा करने से सौभागय…

Read More

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 6 अक्टूबर। एसजीएम नगर के सी ब्लाक की गली नंबर 12 में रविवार को हिमांचल वेलफेयर एसोसिएशन ने बैठक का आयोजन कर बडखल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीमा त्रिखा का जोरदार स्वागत कर उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाने का आश्वासन दिया। उपस्थित कालोनी वासियों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी सीमा त्रिखा ने कहा कि वे छह साल की केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और पांच साल की हरियाणा की मनोहर लाल सरकार के आधार पर उन्हें वोट दें। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि फरीदाबाद में हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि कनेक्टिविटी को मजबूत करना है।…

Read More

TODAY EXPRESS NEWS : पृथला, 6 अक्टूबर: पृथला विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सोहनपाल छोकर आज गाँव सोतई, शाहपुर कला, भट्टपूरा, लढौली, बहबलपुर, फतेहपुर बिल्लौच, डींग, पहलादपुर, सुनपेड़ और साहुपुरा गांवों में जनसम्पर्क किया और 21 अक्टूबर को भाजपा को वोट देकर इतिहास में पहली बार पृथला विधानसभा से कमल खिलाने की अपील की, सोहनपाल की पत्नी डॉ आशा सिंह ने भी गाँव हरफली, छपरौला, हरफला और मोहला में जनसम्पर्क करके 21 अक्टूबर को जनता का आशीर्वाद माँगा जहाँ पर उन्हें जनता का भारी समर्थन मिला। भाजपा के पक्ष में आज सभी गावों में आंधी देखी गयी। सोहनपाल छोकर को सोतई गांव में लड्डुओं…

Read More

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 06 अक्तूबर। तिगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ललित नागर को आज अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत क्षेत्र की कालोनियों में भी भरपूर समर्थन मिला। कांग्रेस प्रत्याशी ललित नागर जब क्षेत्र की धीरज नगर, गिर्राज विहार, सरपंच कालोनी, सूर्या विहार, सूरदास कालोनी, दलजीत कालोनी, चेतन मार्किट आदि कालोनियों में पहुंचे तो वहां लोगों ने उन्हें पलक-पावड़े बिठा लिया और अपनी-अपनी कालोनियों में छत्तीस बिरादरी की ओर से उन्हें पगड़ी बांधकर जोरदार स्वागत कर अपने खुले समर्थन का ऐलान किया। कालोनियों में आयोजित नुक्कड़ सभाएं भी भीड़ के लिहाज से जनसभाओं में तब्दील हो गई और लोगों…

Read More

TODAY EXPRESS NEWS :  भाजपा के प्रत्याशी निवर्तमान विधायक नगेंद्र भड़ाना ने 3 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे सेक्टर 12 में  स्थित एनआईटी 86 निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में आज बहुत ही सादगीपूर्ण तरीके से एनआईटी 86 विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की मौजूदगी में अपना नांमाकन पत्र भरा। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने दावा किया कि हरियाणा में भाजपा 75 पार का आँकड़ा पार करेगी और फरीदाबाद में 9 की 9 विधानसभा सीटें जीतकर हम मोदीजी और मनोहर लाल के हाथों को मजबूत करेंगे। इस अवसर पर नगेंद्र…

Read More

TODAY EXPRESS NEWS : लालकिला ग्राउंड स्थित 15 अगस्त पार्क में विश्व प्रसिद्ध लवकुश रामलीला कमिटी द्वारा आयोजित किए जा रहे रामलीला के पांचवे दिन बृहस्पतिवार को लीला मंचन की शुरुआत गणेश वंदना एवं महालक्ष्मी अभिनय से हुई। इसके बाद लीला का मंचन शुरू हुआ, जिसके प्रथम चरण में रावण-मारीच के बीच संवाद देखने को मिला। दोनों के बीच उत्तेजना से भरे संवाद को सुन दर्शकों की भुजाएं भी फड़कनें लगी, लेकिन उसके बाद जैसे ही पंचवटी से रावण द्वारा सीता जी के हरण का प्रसंग आया, दर्शकों की आंखें स्वतः भीग गईं। सीता जी के हरण के बाद लंका की ओर…

Read More

TODAY EXPRESS NEWS : प्रियंका चोपड़ा, अभिनेता रोहित सुरेश सराफ और निर्देशक शोनाली बोस अपनी आगामी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के प्रचार के लिए दिल्ली आए। नई दिल्ली के होटल ली मेरिडियन होटल में आयोजित कार्यक्रम में इन्होंने फिल्म से जुड़ी बातें मीडिया से साझा कीं। यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। ‘द स्काई पिंक’ एक बायोपिक फिल्म है, जो शोनाली बोस द्वारा निर्देशित और सिद्धार्थ रॉय कपूर, रॉनी स्क्रूवाला और प्रियंका चोपड़ा द्वारा निर्मित और आरएसवीपी मूवीज़, रॉय कपूर फिल्म्स, और पर्पल पबल पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित है। बॉलीवुड से तीन साल के ब्रेक के बाद फिल्म चोपड़ा…

Read More

TODAY EXPRESS NEWS : आज नामांकन से पहले तिगांव कार्यालय पर  36 बिरादरी और 84 पाल के सभी माननीय सरपंच, माननीय नंबरदार, माननीय पार्षद और भाजपा के हजारों कार्यकर्ता और सारे क्षेत्रवासियों का अभूतपूर्व जमावड़ा हुआ राजेश नागर ने उन सबका अभिनंदन किया,  और विश्वास दिलाया कि इस बार 75 बार के नारे को मजबूती से तिगांव जुड़ेगा और चंडीगढ़ से विकास की धारा को मोड़ करके तिगांव में लेकर आऊंगा । उन्होंने ये भी कहा कि “आप लोगों का स्नेह हमेशा मुझ पर बना रहे उपस्थित सभी मीडिया जनों को उपस्थित सभी युवाओं को उपस्थित सभी बुजुर्गों को उपस्थित सभी महिलाओं…

Read More

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 2 अक्टूबर: पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जनमानस को जागरूक करने के लिए मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर – 14 के विद्यार्थियों ने गांधी जयंती के अवसर पर एक अभियान चलाया । इसके अंतर्गत कक्षा पाँचवी और छठी के विद्यार्थियों ने शहर में विभिन्न स्थानों पर लोगों को नारियल के खोल में रोपे हुए पौधे वितरित किए । छात्रों ने जनसमूहों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने और स्वच्छता पर ध्यान देने की शपथ दिलाई । साथ ही छात्रों द्वारा शपथ ग्रहण करने वाले लोगों के फोन नंबर भी लिए गए ताकि भविष्य में भी…

Read More

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 2 अक्तूबर। तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित नागर ने आज अपने पैतृक गांव भुआपुर से अपने चुनावी प्रचार अभियान की विधिवत शुरुआत करते हुए उन्होंने जहां गांव के बुजुर्गाे का आर्शीवाद लिया वहीं युवाओं से अपने लिए सहयोग मांगा। गांव भुआपुर में पहुंचने पर ललित नागर का गांव के सरपंच उमेद सिंह सहित मौजिज सरदारी एवं युवाओं ने फूल मालाओं एवं ढोल नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, ‘भूपेंद्र हुड्डा जिंदाबाद’ ‘ललित नागर जिंदाबाद’ कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के गगनचुंबी नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर…

Read More