TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 18 अक्टूबर। तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ललित नागर को आज उस समय बड़ा राजनैतिक बल मिला, जब तिगांव से लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के उम्मीदवार मनोज भाटी ने अपने परिवार सहित उन्हें अपना खुला समर्थन देने का ऐलान कर दिया। इस अवसर पर मनोज भाटी ने कहा कि तिगांव के हितों को देखते हुए उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी ललित नागर को अपना समर्थन दिया है क्योंकि पिछले पांच साल से ललित नागर ने एक सच्चा जनसेवक बनकर तिगांव क्षेत्र की आवाज उठाई है। चुनाव प्रचार के दौरान जब वह समूचे तिगांव विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे…
Author: Ajay verma
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने चुनाव प्रचार समाप्ति के एक दिन पूर्व दर्जनों नुक्कड सभाओं को संबोधित कर भाजपा सरकार पर जमकर हल्ला बोला। इन नुक्कड सभाओं में समाज की छत्तीस बिरादरियों के लोगों ने एक स्वर में श्री सिंगला के पक्ष में हुंकार भरते हुए उन्हें भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजने का संकल्प लिया। श्री सिंगला ने चुनाव प्रचार के तहत राजा गार्डन, सेक्टर-7, सेक्टर-11, सेक्टर-16, वाल्मीकि मोहल्ला, बस्सापाडा, भीम बस्ती, ठाकुरवाड़ा, भूड कालोनी, अजरौंदा गांव, संत नगर सहित अनेकों क्षेत्रों में जनसंपर्क करके लोगों से अपने लिए समर्थन मांगा।…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 18 अक्टूबर। बडखल विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी एवं निवर्तमान विधायक सीमा त्रिखा ने कहा है कि भाजपा जो कहती है वह करती है। भाजपा ने नारा दिया कि एक देश-एक कानून तो उस नारे को चरितार्थ धारा-370 को समाप्त करके किया। उन्होंने कहा कि आज देश की एकता में सबसे बड़ी बाधक धारा 370 को हटाने का विरोध करने वाले विपक्षी दलों व उनके नेताओं के पास कोई मुद्दा नहीं है कि वे जनता के बीच जाकर उनसे वोट मांग सकें। धारा-370 हो या फिर पडोसी देश के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइट जैसी बडी…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी ने गरीबों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है और धर्म और जाति के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम किया है। इस बार क्षेत्र की जनता इनको आइना अवश्य दिखाएगी। उक्त वक्तव्य कांग्रेस के पूर्व वित्त राज्यमंत्री प्रदीप आदित्य जैन ने नेहरू ग्राउण्ड में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। उन्होंने बताया कि किस तरह दिल्ली में संत रविदास मंदिर को तोड़ा गया, जोकि गलत है, जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि हम मंदिर की एक इंच भूमि भी नहीं जाने देंगे, चाहे इसके लिए हमें…
TODAY EXPRESS NEWS : हरियाणा में गुर्जर सम्राठ कहे जाने वाले करतार भड़ाना आज दिल्ली भाजपा मुख्यालय में विधिवत रूप से भारतीय जनता पार्टी मे शामिल हो गए है । करतार भड़ाना ने भाजपा की नीतियों से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। भड़ाना के भाजपा में शामिल होने से भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती मिलती नज़र आ रही है। क्योंकि चुनाव की तारिख सर पर है. आपको बता दें की करतार भड़ाना फरीदाबाद के बड़खल क्षेत्र के ही रहने वाले है और हरियाणा सरकार में सहकारिता मंत्री रह चुके है यही नहीं करतार भड़ाना उत्तर प्रदेश में विधायक…
TODAY EXPRESS NEWS : बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जो प्यार और आशीर्वाद मुझे दिया है, उसको पूरे जीवन भर नहीं भूलंूगा। उक्त वक्तव्य कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह ने वीरवार को गांव अनंगपुर में चलाए गए डोर टू डोर कार्यक्रम के अंतर्गत व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमारा और बडख़ल की जनता का नाता पीढिय़ों का। हमारे पिता श्री महेन्द्र प्रताप सिंह ने 25 वर्ष आपकी सेवा की। मगर, पिछले 5 वर्षों में भाजपा ने क्षेत्र को बर्बाद करके रख दिया और लोगों को पानी और सीवर में उलझाकर रख दिया है। इससे आगे की सोचने की लोगों को फुरसत…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद : पृथला विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सोहनपाल छोकर ने आज जनसम्पर्क अभियान के तहत गाँव छपरौला में चुनाव प्रचार किया और जनता से 21 अक्टूबर को भाजपा को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस मौके पर सोहनपाल छोकर को भारी जनसमर्थन मिला। आज सोहनपाल छोकर के दोस्त और वरिष्ठ डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी भी अपने दोस्त के लिए वोट मांगने पहुंचे। उन्होंने समस्त पृथला विधानसभा वासियों से सोहनपाल छोकर को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए सोहनपाल छोकर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ललित नागर ने आज चुनावी अभियान के तहत भाजपा सरकार पर हल्ला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार के पांच साल तिगांव क्षेत्र में बदहाली के नाम रहे है। भाजपा ने इस क्षेत्र के विकास व रोजगार के मामले में पूरी तरह से अनदेखी की है, लेकिन मैंने विपक्षी विधायक होते हुए भी हर स्तर पर भाजपा सरकार की बेकादियों के खिलाफ सडक़ से लेकर विधानसभा तक आवाज उठाने का काम किया है, जबकि भाजपा की सरकार होते हुए भी यहां से भाजपा प्रत्याशी पूरे पांच साल प्रापर्टी डीलिंग में व्यस्त रहे।…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 15 अक्टूबर। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने भाजपा सरकार पर बड़ा तंज कसते हुए कहा कि पांच सालों में केवल जुमलेबाजी करने वाली भाजपा को अब चुनाव के समय जनता की सुध आई इसलिए अपनी जमीन खिसकती देख भाजपाई तरह-तरह के सब्जबाग दिखाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है, लेकिन जनता अब इन भाजपाईयों की जुमलेबाजी में फंसने वाली नहीं है और 21 अक्तूबर को वोट की चोट से भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में निश्चित रुप से कांग्रेस की सरकार…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद | आज आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंडित नवीन जयहिन्द फरीदाबाद लोकसभा में बल्लभगढ़ से हरेन्द्र भाटी, बड़खल से धर्मबीर भड़ाना, फरीदाबाद एनआईटी से संतोष यादव, फरीदाबाद ओल्ड से सुमनलता के प्रचार-प्रसार अभियान में पहुंचे | कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने विधानसभा में पैदल यात्रा निकाली व् प्रत्याशियों के लिए दिल्ली में किये कामों के आधार पर वोट मांगी | इस अवसर पर बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे | प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने हमेशा से ही अपनी जनता की आवाज उठाई है और उनके हक के लिए लड़ाई लड़ी है |…