TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 13 अक्टूबर: पृथला विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सोहनपाल छोकर ने आज गाँव सोफ्ता, असावटी, मलेरना, फफूंदा, शाहजहांपुर, शाहूपुरा खादर, दूल्हेपुर, नंगला मोठूका, नरहावली, महमदपुर, सदरपुर, बढराम सुरूरपुर में में जनसम्पर्क किया और 21 अक्टूबर को भारी मतों से भाजपा को जिताकर कमल खिलाने की अपील की. भाजपा से बगावत करके निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे नयनपाल रावत के गाँव असावटी में भाजपा प्रत्याशी सोहनपाल छोकर को भारी जनसमर्थन मिला। असावटी गांव में 13 स्थानों पर सोहनपाल छोकर का स्वागत किया गया, पांच जगह लड्डुओं से तौला गया। पांच स्थानों पर उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया गया। केक सिंह…
Author: Ajay verma
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद : आम आदमी पार्टी के बडख़ल विधानसभा प्रत्याशी धर्मबीर भड़ाना ने रविवार को ताबड़तोड़ जनसभाएं की, जहां लोगों का उनको भारी समर्थन एवं आशीर्वाद मिला। नेहरू कॉलोनी में आप नेता का जोरदार स्वागत किया गया। नेहरू कॉलोनी के सैंकड़ों लोगों ने अपना पूर्ण समर्थन धर्मबीर भड़ाना को देते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों को देख लिया है, मगर कोई भी पार्टी आमजन से सरोकार नहीं रखती। आम आदमी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो लोगों के दुख-दर्द एवं तकलीफ को समझती है। उन्होंने धर्मबीर भड़ाना को विजयी बनाकर विधानसभा में पहुंचाने का…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 13 अक्टूबर। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने आज अपने चुनाव अभियान को बल देते हुए सेक्टर-15, एसआरएस रेजीडेंसी सेक्टर-88, नहरपार पदम नगर, सेक्टर-8, सेक्टर-16, अजरौंदा, संत नगर व गांव सीही सहित अनेकों कालोनियों में नुक्कड सभाओं के माध्यम से लोगों से अपने लिए समर्थन मांगा। इस दौरान जगह-जगह श्री सिंगला का लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा में भेजने का भरोसा दिलाया। सभाओं के दौरान लोगों का जोश देखते ही बनता था और श्री सिंगला को जगह-जगह लड्डूओं से तौला गया। नुक्कड सभाओं को संबोधित…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद,13 अक्टूबर। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में आज उद्योग जगत के पितामह कहे जाने वाले के सी लखानी के निवास पर जिले के सभी उद्योगपतियों ने एकजुट होकर केन्द्रीय राज्यमंत्री चौधरी कृष्णपाल गूर्जर की उपस्थिति में फरीदाबाद 89 विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नरेन्द्र गुप्ता को एक तरफा न केवल समर्थन देने की घोषणा की, बल्कि अपने उद्योगों में काम कर रहे हजारो लोखों कर्मचारियों के साथ-साथ फील्ड में जाकर नरेन्द्र गुप्ता के लिए वोट मांगने की बात भी कही। इस मौके पर जिले भर के उद्योगपतियों के अतिरिक्त हरियणा सरकार में चेयरमेन अजय गौड भी…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 13 अक्टूबर। शरद पूर्मिणा के अवसर पर आश्रम कंत दर्शन दरबार सेक्टर-46 में रूहानी सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरू महाराज घसीटा राम कंत ने समूह साध संगत को समझाते हुए कहा कि अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है; पहले तोलो फिर बोलो। कभी-कभी कड़वे शब्दों से हानि भी उठानी पड़ सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि मनुष्य को अपने कर्मों का भुगतान स्वयं करना पड़ता है। अत: अच्छे कर्म करें व जीवन को सफल बनाएं। अपने मन में कभी गुरू के वचनों के प्रति शंका न करें। गुरु व भगवान…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 13 अक्टूबर। हरियाणा कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र को झूठा संकल्प पत्र, जुमला पत्र व धोखा पत्र की संज्ञा देते हुए कहा कि यह किस मुंह से घोषणा पत्र जारी कर रहे है। इन्होंने पिछले घोषणा पत्र में जनता से किए 154 वायदों में से भाजपा ने एक भी वायदा पूरा नहीं किया है और जनता को गुमराह करने के लिए अब संकल्प पत्र जारी करके अपनी नाकामियां छुपाने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि जुमलों में भाजपा का कोई मुकाबला नहीं है, भाजपाईयों ने कहा फरीदाबाद को…
TODAY EXPRESS NEWS : (फरीदाबाद): एन॰आई॰टी॰ 86 के निवर्तमान प्रत्याशी नगेंद्र भड़ाना के जवाहर कॉलोनी 60 फुट रोड स्थित कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद व हरियाणा प्रभारी डॉ अनिल जैन द्वारा कार्यकारिणी सदस्य के साथ चुनावी समीक्षा को लेकर मीटिंग में हिस्सा लिया। उनके साथ जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा जिला उपाध्यक्ष वजीर डागर अन्य सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने व जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार पूर्वक समीक्षा की गई। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ने 70 साल के इतिहास को बदल कर पहली बार देश के…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। तिगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ललित नागर ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर बड़ा तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जैसी गरिमामयी कुर्सी पर विराजमान व्यक्ति को समाज व जनता के बीच सच्चाई से प्रेरित शब्दों का प्रयोग करना चाहिए, लेकिन खट्टर ने सभी मर्यादाओं को ताक पर रख झूठ का लबादा ओढ़ लिया है। ललित नागर ने कहा कि आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तिगांव क्षेत्र की जनसभा में झूठ की सारी मर्यादाओं को पार करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश के सभी 90 पक्ष-विपक्ष के विधायकों को प्रतिवर्ष 5 करोड़ की ग्रांट…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला के बेटे नितिन सिंगला व बहू खुशबू सिंगला ने उनके चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभालते हुए डोर टू डोर जनसंपर्क करके लोगों से उन्हें विजयी बनाने का आह्वान करना शुरु कर दिया है। जहां नितिन सिंगला युवाओं के ग्रुप के माध्यम से घर-घर जाकर बुजुर्गाे से आर्शीवाद देकर उनसे अपने पिता के लिए समर्थन मांग रहे है वहीं बहू खुशबू सिंगला भी महिला मंडली के साथ पार्काे, सेक्टरों व कालोनियों में अपने ससुर को जिताने के लिए दिन-रात एक किए हुए है। इसी कड़ी में शनिवार को बस्सापाड़ा,…
TODAY EXPRESS NEWS : ओल्ड फरीदाबाद के मुख्य बाजार में आजलोगो ने पूरे जोश के साथ भारतीय जनता पार्टी के फरीदाबाद 89 केउम्मीदवार नरेन्द्र गुप्ता का अभूतपूर्व स्वागत किया। लोगों के जोश का अंदाजाइसी बात से लगाया जा सकता है कि लोगों ने नरेन्द्र गुप्ता के स्वागत में जगहजगह छबील लगाई हुईं थी, कोई मिठाई बांट कर नरेन्द्र गुप्ता का स्वागतकर रहा था तो कोई फ्रूटी व कोल्ड डिं्रक लोगों को पिला कर नरेन्द्रगुप्ता काअभिवादन कर रहा था। केन्द्रीय मंत्री कृष्ण पाल गूर्जर के नेतृत्व मेंनिकाले गए इस रोड शों में भीड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हैकि ओल्ड…