टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फ़रीदाबाद | मई 2023 | भारत में स्थायी रूप से मासिक धर्म स्वच्छता को बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका रियूजेबल सैनिटरी पैड का उपयोग करना है, विशेष रूप से युवा स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए। डिस्पोजेबल सैनिटरी नैपकिन पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य दोनों के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं क्योंकि वे 90% प्लास्टिक हैं और जहरीले रसायनों से भरे हुए हैं।
Author: Ajay verma
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद । राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर गांव में सोहम चैरिटेबल ट्रस्ट व लायंस क्लब फरीदाबाद हमदर्द के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 200 छात्रों की आंखों की जांच की गई।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद । श्री सत्य साई सेवा संगठन एवं डा.ओ.पी. भल्ला फाउण्डेशन तथा नेत्रम आई फाउण्डेशन द्वारा निशुल्क जांच शिविर का आयोजन जीवन नगर गौंछी में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री सत्य साई सेवा संगठन से रवि खन्ना, चंचल मदान, न्यू जनसेवा दल से आर.के. गुप्ता, ओमबीर सिंह, डा. तरूण अरोड़ा, एडवोकेट सचिन तंवर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 23 मई : सेक्टर 15 कम्युनिटी सेंटर में आयोजित श्री हनुमान चालीसा जी पाठन प्रतियोगिता में श्री सनातन सीनियर सेकंडरी स्कूल, 1-बी ब्लॉक के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में जिले के कई स्कूलो ने भाग लिया । इस प्रतियोगिता में श्री सनातन धर्म सीनियर सेकेंडरी स्कूल, 1बी ब्लॉक के कुल 117 बच्चों ने भाग लिया और शानदार जीत हासिल की और इसी शानदार जीत के साथ विद्यार्थियों ने कुल 82 पुरस्कार भी प्राप्त किए ।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 22 मई। 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 94 प्रतिशत अंक हासिल करने पर एडवोकेट राजेन्द्र शर्मा की पुत्री निशिता पाराशर को उनके निवास पर जाकर आज एनआईटी क्षेत्र के पूर्व विधायक नगेन्द्र भड़ाना ने बधाई दी व निशिता का हौंसला अफजाई करते हुए पूरी लगन व मेहनत के साथ पढ़ाई करने को कहा व भगवान से कामना की आने वाले समय में और भी ज्यादा सफलता हासिल करे। श्री भड़ाना ने कहा कि बेटी निशिता विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में शिक्षा ग्रहण करती है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) के खेल निदेशालय और स्कूल ऑफ कलिनरी एंड होटल मैनेजमेंट की ओर से परिसर में स्थित क्रिकेट ग्राउंड में “फ्रेंडशिप कप 2023” का आयोजन हुआ। एमआरईआई कॉरपोरेट क्रिकेट टीम और होटल रेडिसन के बीच खेले गए इस फ्रेंडली मैच में मेजबान टीम ने शानदार जीत हासिल की। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एमआरआईआईआरएस के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल आरके आनंद और खेल निदेशक सरकार तलवार सहित एफएएचएस के डीन मोअत्तर रजा रिजवी और एचएम की निदेशक रीतिका सिंह ने मैच का उद्घाटन किया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / बॉलीवुड में इन दिनों ऐसे विषयों पर फिल्में भी बनाने की हिम्मत की जा रही है जो अनछुए रहे हैं। अलैंगिकता भी एक ऐसा ही नाजुक और रोचक विषय है, जिस पर नाममात्र को ही सिनेमा बना है। अब ऐसे विषय पर बन रही फिल्म “सुपर वुमन” में अभिनेता रोहित राज एक अलग किस्म की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। गोल्डन रेशियो फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फ़िल्म की शूटिंग उन्होंने हाल ही में पूरी की है, जो रोहित राज की दूसरी फीचर फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन पुरस्कार विजेता निर्देशक ज़ैगम इमाम ने किया है। इस फ़िल्म में मीरा चोपड़ा, तिग्मांशु धूलिया, पूनम ढिल्लों, सानंद वर्मा महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इस सिनेमा की कहानी एसेक्सुअलिटी के विषय के इर्द-गिर्द घूमती है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद। विश्व संवाद केंद्र फरीदाबाद पश्चिम द्वारा आयोजित देवऋषि नारद जयंती कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संपादक एवं प्रसार भारती के वरिष्ठ सलाहकार ज्ञानेंद्र बर्तरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम पत्रकारों को पश्चिमी देशों की चाल को समझना होगा। पश्चिमी देशों के पत्रकारों को पता है कि उन्हें राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए क्या दिखाना है और क्या नहीं दिखाना है, मगर हमें वो फ्री प्रेस का पाठ पढ़ाकर कुछ भी दिखाने के लिए उकसाते हैं।श्री बर्तरिया ने देवऋषि नारद जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता उपरोक्त विचार व्यक्त किए।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद 19 मई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार के 9 साल के कार्यकाल में दुनिया में भारत के परचम ऊँचा करने का काम किया । मोदी ने अपनी दूरदर्शी सोच से ‘वन अर्थ, वन फॅमिली और वन फ्यूचर’ के सन्देश को पुरे विश्व में पंहुचाया। मोदी के नेतृत्व का लोहा पूरा विश्व मानता है । मोदी सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर महासम्पर्क अभियान के निमित जिला कार्यकारिणी बैठक में बोलते हुए भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्या सुधा यादव ने कहा ।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / नई दिल्ली: भारत के अग्रणी स्लीप सॉल्यूशंस प्रदाता ड्यूरोफ्लेक्स ने क्रिकेट आइकॉन विराट कोहली के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत कंपनी लंबी और सेहतमंद जिंदगी को बढ़ावा देने में अच्छी गुणवत्ता की नींद के महत्व के बारे में बताने के अपने मिशन को आगे बढ़ाएगी। विराट कोहली इस ब्राण्ड के मिशन के साथ मजबूती से जुड़े हैं और इसीलिए उन्होंने ड्यूरोफ्लेक्स के ब्राण्ड एम्बेसेडर की भूमिका की जिम्मेदारी स्वीकार की है। तंदुरुस्ती के शौकीन और पेशेवर खिलाड़ी विराट कोहली स्वस्थ जीवन के लिये नींद के महत्व को समझते हैं। वह अपने रोजाना के रूटीन में नींद को सबसे अधिक महत्व देते हैं, क्योंकि वे अपनी सेहत के साथ ही एक खिलाड़ी के तौर पर अपने प्रदर्शन पर इसके उल्लेखनीय असर को जानते हैं। #ग्रेट स्लीप ग्रेट हेल्थ के साथ ड्यूरोफ्लेक्स का लक्ष्य इस नेरेटिव को अपना बनाना और सेहतमंद जीवन तथा जीवनशैली के लिये एक मूलभूत आवश्यकता के रूप में नींद पर गहन चर्चा शुरू करना है।