Author: Ajay verma

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / अक्षय तृतीया , जिसे नई शुरुआत और शाश्वत समृद्धि के शुभ दिन के रूप में मनाया जाता है, इस अवसर पर टीम आदिपुरुष ने 5 अलग-अलग भाषाओं – हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में ‘जय श्री राम’ का एक शानदार लिरिकल ऑडियो क्लिप जारी किया जो संगीतमय जोड़ी अजय-अतुल द्वारा रचित है, यह जोड़ी अपने तेजस भक्ति गीतों के लिए जानी जाती हैं और एक बार फिर अपने प्रशंसकों को जय श्री राम के शाश्वत मंत्रों से मंत्रमुग्ध करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसका वर्षों से अनुष्ठान किया जा रहा है और भविष्य में भी रहेगा। गाने को लेकर उत्साह और प्रशंसकों द्वारा विशेष अनुरोध को पूरा करने के बाद, टीम ने अब ‘जय श्री राम’ के बहुभाषी संस्करणों को रिलीज किया।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद विधायक राजेश नागर ने तिगांव सीएचसी में नई एक्सरे मशीन का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएचसी के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे। विधायक राजेश नागर ने कहा कि सीएचसी में एक्सरे मशीन की जरूरत महसूस की जा रही थी। जिसके अभाव में ग्रामीणों को बीके व अन्य अस्पतालों सहित प्राइवेट केंद्रों में जाना पड़ रहा था।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद। जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा है कि भारत देश त्यौहार का देश है और सभी त्यौहार हमें एकता व भाईचारे का संदेश देते है, ईद-उल-फितर का त्यौहार भी ऐसा त्यौहार है, जो भाईचारे का प्रतीक है इसलिए इस त्यौहार को हम सभी को मिलजुकर मनाना चाहिए।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / अभिषेक और ऐश्वर्या बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन ने दिल्ली उच्च न्यायालय में एक मुकदमा दायर किया है, कई चैनलों और यू-ट्यूब पर अपलोड करने वालों को उनकी मृत्यु / गंभीर बीमारी के बारे में फर्जी खबरें पोस्ट करने से रोकने के लिए निरोधक आदेश  मांगी गई है।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / ओम राउत निर्देशित और भूषण कुमार निर्मित आदिपुरुष काफी समय से  सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। फिल्म आदिपुरुष के पोस्टर के साथ-साथ फिल्म के म्यूजिक  को भी काफी पसंद किया जा रहा है और यह  फिल्म सही कारणों से सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है। श्री बजरंग बली के पोस्टर के साथ लॉन्च किए गए 60 सेकंड के जय श्री राम ऑडियो को सभी प्लेटफार्म पर काफी पसंद किया जा रहा है लोग  इस ऑडियो की तारीफ करते नहीं चूक रहे। इस ऑडियो को इतनी व्यापक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं कि अब प्रसंशक फिल्म की टीम से इस ऑडियो को  विभिन्न भाषाओ और विभिन्न संस्करण में रिलीज़ करने की मांग कर रहे हैं। गीत को लेकर उत्साह इस बात का स्पष्ट संकेत देता है कि मनोज मुंतशिर के दिव्य गीत और अजय – अतुल की भव्य रचना ने प्रशंसकों के दिलों को छू लिया है।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / एनएचपीसी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, श्री आर के विश्नोई ने दिनांक 19.04.2023 को नेपाल के सम्माननीय प्रधानमंत्री श्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ से मुलाकात की। अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी ने माननीय प्रधानमंत्री को नेपाल में एनएचपीसी द्वारा की जा रही पहल के बारे में अवगत कराया। अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी ने नेपाल में अप्रयुक्त जलविद्युत क्षमता का दोहन करने के लिए एनएचपीसी की विशेषज्ञता की पेशकश की और नेपाल में एनएचपीसी के लिए और अधिक अवसर प्रदान करने का अनुरोध किया।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद। सीजेएम कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुकिर्ती गोयल ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आगामी 13 मई  को न्यायिक परिसर सेक्टर-12 में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवादी इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह व समझौते के लिए स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपने केसों का निस्तारण करा सकते हैं।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद । डीसी विक्रम सिंह की अध्यक्षता में गेहूं की खरीद के साथ लिफ्टिंग पर बैठक आयोजित की गई।  डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला में गेहूं खरीद के साथ  और लिफ्टिंग पर अधिक जोर दें। वहीं बैठक में प्रशासनिक, खरीद, स्टोक एजेंसियों तथा पुलिस अधिकारियों और ट्रांसपोर्टर, ठेकेदार व आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा की गई।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद । उपायुक्त विक्रम सिंह ने निर्देश दिए कि बरसात से पहले शहर में पानी निकासी की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित हों। सभी इंजीनियरिंग विंग मिलकर एक दूसरे के साथ मिलकर तालमेल करें और सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उपायुक्त विक्रम सिंह बुधवार को लघु सचिवालय में एनएचएआई, नगर निगम, एफएमडीए व एचएसवीपी के अधिकारियों के साथ संयुक्त मीटिंग में निर्देश दे रहे थे।

Read More

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 19 अप्रैल, 2023: अगर एनीमेशन, वीएफएक्स, मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी, लिबरल आर्ट्स, और रोबोटिक्स जैसे आधुनिक कोर्स आपकी पहली पसंद हों, बीए व बीकॉम जैसे परंपरागत कोर्सों में दाखिला लेना चाहते हों या फिर किसी स्पेशलाइजेशन के साथ डिग्री पूरी करना चाहते हों मानव रचना में आपके इन सभी के विकल्प मिलेंगे। शैक्षणिक सत्र 2023-24 को लेकर मानव रचना में दाखिले के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 21 अप्रैल को समाप्त हो रही है। इसके लिए छात्र वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

Read More