टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। जननायक जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव दिग्विजय चौटाला का जन्मदिवस फरीदाबाद में जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया के संयोजन में तिकोना पार्क स्थित ब्यापार मंडल फरीदाबाद में धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान जहां जजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य लोगों ने केक काटा, वहीं कबूतरों को आसमान में उड़ाते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की।
Author: Ajay verma
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । अनिल कपूर की ‘द नाइट मैनेजर’ रिलीज हो चुकी है। अनिल कपूर को एक एंटोगेनिस्ट के रूप में देखने का रोमांच और उत्साह बेजोड़ था। ऐसा अक्सर नहीं होता है कि दर्शक एक विरोधी के लिए समर्थन कर रहे हों और उसकी स्क्रीन टाइमिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हों।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । आम जनता के मसीहा, सोनू सूद को एक बार फिर रेस्तरां ने सम्मानित किया गया, हैदराबाद के कोंडापुर के पास स्थित गिस्मत जेल मंडी ने सबसे बड़े दिल वाले व्यक्ति के लिए उनकी सभी 17 शाखाओं में भारत की सबसे बड़ी प्लेट ‘सोनू सूद प्लेट’ लॉन्च की।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । अभिनेत्री-उद्यमी शिल्पा शेट्टी की बेटी समिशा इस हफ्ते की शुरुआत में एक साल और बढ़ी हो गई हैं। शनिवार की शाम अभिनेत्री ने एक भव्य उत्सव मनाया और इस विशेष अवसर ने बॉलीवुड के बच्चों को एक फ्रेम में कैद कर लिया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । फरीदाबाद | तिगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश नागर ने आज पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने काम में हो रही देरी पर न केवल अधिकारियों को फटकार लगाई बल्कि काम नहीं करने वाले अधिकारियों को अपनी विधानसभा में नहीं टिकने देने की भी बात कह दी।
नागर ने अपने भतौला निवास पर बैठक कर बल्लभगढ़ से मंझावली, भतौला से तिगांव व क्षेत्र की अन्य कई सडक़ों का काम पूरा न होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। महाशिवरात्रि पर्व पर बम बम भोले के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। इस शुभ अवसर पर जननायक जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व पार्षद कुलदीप तेवतिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रधान राजेश भाटिया ने फरीदाबाद-वासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकानाएं दी।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । कार्तिक आर्यन नॉन-स्टॉप रोल पर हैं। शहजादा आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। समीक्षकों और दर्शकों को सकारात्मक समीक्षा वाली यह पूरी तरह से मनोरंजन करने वाली फिल्म पसंद आ रही है। यहां देखे किस तरह लोग फिल्म को लेकर उत्साहित है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। चौथी राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ी अरुण कुमार ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जिन्हें लोग बढ़-चढ़कर बधाइयां दे रहे हैं। इस प्रतियोगिता में उनके ही भाई राजकुमार को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। दोनों तिगांव के रहने वाले हैं। इस एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 19 फरवरी को कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में किया गया जिसमें अरुण कुमार ने 1.35 मीटर की हाइ जम्प लगाकर प्रतियोगिता जीत ली।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । नई दिल्ली, 16 फरवरी, 2023: EaseMyTrip.com, भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन ट्रैवेल टेक प्लेटफॉर्म्स और देश के पसंदीदा ट्रैवेल पार्टनर्स में से एक, ने गोवा, पुणे और दिल्ली आने वाले अपने ग्राहकों को लेवो स्पालोन के वाउचर्स की पेशकश की है। ग्राहकों को कंपनी से फ्लाइट टिकट बुक कराने पर लेवो स्पालोन में वैध वाउचर्स के साथ ब्यूटी सर्विसेज पर शानदार छूट का रोमांचक अनुभव करने का मौका मिलेगा। इन वाउचर्स का इस्तेमाल कर ग्राहक 1000 रूपये की शानदार छूट पा सकते हैं।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 16 फरवरी : हर वर्ष की भांति इस साल भी लगातार हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की स्टाल 36 वे अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले में अपनी अगुवाई कर रही है जैसा कि पहले भी बताया गया है कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद पूरे प्रदेश में अपनी गतिविधियों कार्यशाला में कोचिंग क्लास चलाकर बच्चों के सर्वांगीण विकास में अपना पूर्ण सहयोग कर रही है। जानकारी देते हुए बता दे कि परिषद के मुखिया (अध्यक्ष) के रुप में प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री बंडारु दत्तात्रेय, उपाध्यक्ष के रूप में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व मानद महासचिव रंजीता मेहता के दिशा निर्देशन और कुशल नेतृत्व में ही स्टॉल नंबर 124 सूरजकुंड मेले में अपनी भागीदारी निभा रही है। स्टॉल पर जब आप भ्रमण करेंगे तो पाएंगे कि बिना प्लास्टिक की हस्त निर्मित वस्तुएं तैयार की गई है। आप हाथ से बने जूट के बैग, कपड़े के थैले, घर के लिए कालीन व चटाई, सोफे व कुर्सी के लिए तकिए, मेज पोस, सुगंधित धूप बत्तियां आदि सामान खरीद सकते हैं। यह सभी सामान प्लास्टिक का उपयोग किए बिना हाथ से निर्मित किया गया है।