Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, April 17
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » बड़े पर्दे पर जल्द आएगी महाठग सुकेश चंद्रशेखर की कहानी

बड़े पर्दे पर जल्द आएगी महाठग सुकेश चंद्रशेखर की कहानी

Ajay vermaBy Ajay verma19/03/2023No Comments2 Mins Read
Sukesh Chandrasekhar's story to release on silver screen soon

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । महाठग सुकेश चंद्रशेखर और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच चल रहे नाटक ने न केवल आमजन, बल्कि फिल्म निर्माताओं का भी ध्यान अपनी ओर खींचा है। मायानगरी में नई चर्चा यह है कि फिल्म निर्माता आनंद कुमार अब सुकेश के जीवन पर आधारित फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। दिल्ली की तिहाड़ जेल के एएसपी जेलर दीपक शर्मा भी कहते हैं कि सुकेश की कहानी में लोगों की बड़ी दिलचस्पी है, क्योंकि यह बहुत ही रोचक और रोमांचक है। और, आनंद जी ने इसका काल्पनिक लेखा—जोखा बनाने की योजना बनाई है। इस बात की तस्दीक इस बात से भी होती है कि पिछले दिनों आनंद कुमार न केवल राजधानी दिल्ली आए थे, तिहाड़ के जेलर एएसपी दीपक शर्मा के साथ सुकेश के बारे में जानकारी के लिए बैठक भी की थी। इतना ही नहीं, दीपक शर्मा ने इस बैठक को लेकर सोशल मीडिया पर फिल्म निर्माता आनंद कुमार के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की जिससे सुकेश चंद्रशेखर पर आधारित फिल्म बनाने की योजना की पुष्टि भी होती है।

बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर पर राजनेताओं, मशहूर हस्तियों और व्यापारियों से पैसे वसूलने और कथित रूप से फार्मा कंपनी रैनबैक्सी के पूर्व मालिक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह से 200 करोड़ रुपये ठगने का आरोप है।
आनंद के एक करीबी सूत्र का कहना है कि फिल्म निर्माता सुकेश की ठगी की रोमांचक कहानी के बारे में महत्वपूर्ण और अनकही जानकारियां एकत्र कर रहे हैं जिसने भारत में राजनेताओं, मशहूर हस्तियों और व्यापारियों को हिलाकर रख दिया है। इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए आनंद कुमार ने छह महीने के लिए दिल्ली में एक आलीशान होटल भी बुक किया है।

चूंकि प्रोजेक्ट अभी शुरुआती दौर में है, ऐसे में फिल्म की कास्टिंग और शूटिंग स्थलों की जानकारियां गुप्त रखी गई है, जिसके जल्द ही बाहर आने की उम्मीद है। इस फिल्म के 2024 के अंत या 2025 की शुरुआत में रिलीज होने की उम्मीद है।

ajay verma report ENTERTAINMENT NEWS Latest News on silver screen soon pro shailesh giri story to release Sukesh Chandrasekhar TODAY EXPRESS NEWS की कहानी बड़े पर्दे पर महाठग सुकेश चंद्रशेखर सुकेश चंद्रशेखर और आम आदमी पार्टी
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

AVTS-2 फरीदाबाद की टीम ने एक देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

07/04/2026

भाजपा में भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए लड़नी पड़ती है लंबी लड़ाई : कृष्ण अत्री

07/04/2026

ज्ञानदीप पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में एनुअल रिजल्ट कार्यक्रम का आयोजन

01/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.