टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / एनएचपीसी ने 27 से 28 जनवरी 2023 तक विजय यादव आवासीय क्रिकेट अकादमी, फरीदाबाद में आयोजित ‘मैत्री कप 2023’ टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट जीता। श्री बिश्वजीत बासु, निदेशक (परियोजनाएं), एनएचपीसी ने श्री यू.एस. शाही, कार्यपालक निदेशक (सीसी), एनएचपीसी, श्री लूकस गुड़िया, कार्यपालक निदेशक (मा.सं.), एनएचपीसी और श्री विजय यादव, पूर्व भारतीय क्रिकेटर की उपस्थिति में 28 जनवरी 2023 को एनएचपीसी की विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में श्री बिश्वजीत बासु, निदेशक (परियोजनाएं), एनएचपीसी ने भाग लेने वाली टीमों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी और कहा कि एनएचपीसी द्वारा अपने कार्मिकों के बीच खेल गतिविधियों और टीम भावना को बढ़ावा देने के लिए टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था।
Author: Ajay verma
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद। तिगांव के विधायक राजेश नागर ने इंदिरा काम्पलैक्स पार्ट तीन (गड्ढा कॉलोनी) में मौके पर जाकर लोगों की मांगें सुनीं और उन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्थानीय जनता ने विधायक का फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। लोगों ने विधायक राजेश नागर को बताया कि उनके क्षेत्र में अमृत योजना एक में बचे क्षेत्रों में सीवर लाइनों को जल्द डलवाया जाए और सभी सीवर लाइनों को चालू करवाया जाए, इसके साथ कच्ची पड़ी तीन गलियों को भी जल्द बनवाया जाए।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद। तिगांव के विधायक राजेश नागर ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुग्राम के बादशाहपुर में आयोजित राजकीय समारोह में तिरंगा झंडे को फहराकर सलामी दी। उन्होंने कहा कि बड़े संघर्षों के बाद हमें आजादी मिली है। इस आजादी को हमें अक्षुण्ण रखने के लिए अपने भरपूर प्रयास करने होंगे क्योंकि पूरी दुनिया भारत की ओर देखती है और भारत के कदमों को रोकने के मंसूबे बनाती रहती है। नागर ने का कि दुनिया भर के देशों को पता है कि भारत भूमि और भारत के लोगों में वो काबिलियत और जीवट है कि वह इसके दम पर पूरी दुनिया को नेतृत्व दे सकते हैं।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / हंसल मेहता की आगामी फिल्म, फ़राज़, जो 3 फरवरी को रिलीज़ होने के लिए तैयार है, सोशल मीडिया पर इसके शक्तिशाली ट्रेलर के आने के बाद से चर्चा का विषय बन गई है। अपने नायक फ़राज़ के माध्यम से कट्टरता पर फिल्म की बेहिचक भूमिका, जो आतंकवादियों के एक झुंड के खिलाफ खड़ा था जिन्होने लोगों को बंदी बनाया था।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / शहजादा कार्तिक आर्यन अपनी जबरदस्त एक्शन एंटरटेनर के लिए प्रमोशन में व्यस्त हैं! जैसा कि हम जानते है वे कई लोगों के दिलों पर राज करते हैं, सुपरस्टार ने आज दिल के शहर इंदौर का दौरा किया और प्रशंसक अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक देखने के लिए पागल हो गए। जहां भीड़ से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया, वहीं उनके प्रशंसक शहजादा के लिए तालियां बजाना रोक नहीं सके। अपनी उपस्थिति के अलावा, कार्तिक ने अपने आगामी पारिवारिक मनोरंजन से पेप्पी ट्रैक मुंडा सोना मैं पर थिरकने का मौका नहीं छोड़ा, जो की 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रीलीज होने के लिए तैयार है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / एनएचपीसी 27 से 28 जनवरी 2023 तक विजय यादव आवासीय क्रिकेट अकादमी, फरीदाबाद में ‘मैत्री कप 2023’ टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कर रही है। श्री यू.एस. शाही, कार्यपालक निदेशक (सीसी), एनएचपीसी ने 27 जनवरी 2023 को श्री विजय यादव, पूर्व भारतीय क्रिकेटर और एनएचपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / एनएचपीसी ने 26 जनवरी 2023 को बड़े हर्षोल्लास के साथ भारत का 74वां गणतंत्र दिवस मनाया। एनएचपीसी निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में समारोह की शुरुआत श्री वाई.के. चौबे, निदेशक (तकनीकी) व निदेशक (कार्मिक), एनएचपीसी द्वारा राष्ट्रध्वज फहराकर और राष्ट्रगान के साथ हुआ। श्री आर.पी. गोयल, निदेशक (वित्त), एनएचपीसी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर संबोधित करते हुए,
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । 27 जनवरी, 2023, फरीदाबाद: ‘फिट फॉर लाइफ इन इंडिया’ प्रोग्राम को आगे बढ़ाने के लिए यूनेस्को और मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (MRIIRS), फरीदाबाद ने 6वें राष्ट्रीय और फिट फॉर लाइफ फनशॉप के साथ एक रणनीतिक साझेदारी शुरू की है। मानव रचना परिसर में 15 से 18 फरवरी 2023 तक स्वास्थ्य और खेल विज्ञान पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन सहयोगी स्वास्थ्य विज्ञान संकाय और व्यवहार और सामाजिक विज्ञान संकाय, एमआरआईआईआरएस द्वारा किया जा रहा है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद के सेक्टर-दो स्थित महर्षि भगवान परशुराम पार्क में श्री सनातन सेवा संगठन एवं स्थानीय आरडब्लयूए द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष अजय यादव तथा आरडब्ल्यूए प्रैसीडेंट एडवोकेट तेजपाल नागर के संयोजन में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में जाने-माने शिक्षाविद् एवं समाजसेवी भारत भूषण शर्मा मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने सबसे पहले ध्वजारोहण किया और उसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत गाया। तत्पश्चात भारत भूषण शर्मा का आयोजक अजय यादव द्वारा फूलमाला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 26 जनवरी, 2023: मानव रचना शैक्षणिक संस्थानों ने 74वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। मानव रचना परिसर में दिन के मुख्य अतिथि डॉ. संजय श्रीवास्तव, एमडी, एमआरआईआई और कुलपति एमआरआईआईआरएस, शिक्षक गण और छात्रों की उपस्थिति में देशभक्ति के उत्साह के साथ समारोह आयोजित किया गया।