टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। कलर येलो प्रोडक्शन और टी-सीरीज़ का ‘एन एक्शन हीरो’, का इंतजार काफी उत्सुकता बढ़ा रहा है ! दर्शकों के रोमांच को बढ़ाते हुए फिल्ममेकर्स ने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है। आयुष्मान खुराना इस पोस्टर में बिल्कुल स्टनिंग लग रहे हैं ,इस में वह बंदूक के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं और पोस्टर में फिल्म का चेजिंग सीक्वेंस की झलक है। उत्साह से भरपूर, निर्माता अब 11 नवंबर को निर्धारित फिल्म के ट्रेलर रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
Author: Ajay verma
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। जनमानस के हक की लड़ाई को लेकर पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने 17 सूत्रीय संघर्ष समिति का विधिवत शुभारंभ सोमवार को सूरजकुंड रोड स्थित 7 नाहर कुटी के अपने कार्यालय से किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि हरियाणा के लोगों की आवाज बुलंद करते हुए इन 17 सूत्रीय मांगों को लागू कराने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जाएंगे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । चंडीगढ़ में बच्चों को दावत देने के बाद रॉकेट गैंग एक और प्रमोशनल एक्टिविटी को अंजाम देने के लिए दिल्ली पहुंची। कलाकारों ने दो दिनों के भीतर दिल्ली के तीन स्कूलों का दौरा किया और बच्चों के साथ एक के बाद एक रोमांचक प्रदर्शन किया। इसके बाद यह गैंग मस्ती भरे अनुभव के लिए कनॉट प्लेस में लोकप्रिय घोस्ट परेड में शामिल हुई। उन्होंने दिल्ली के बांग्ला साहब गुरुद्वारा, कनॉट प्लेस का भी दौरा किया और उसी की शांति का आनंद लिया और अपनी फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । एनएचपीसी के निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 के अंतर्गत दिनांक 04.11.2022 को नुक्कड़ नाटक तथा मानव शृंखला आयोजित की गई। नुक्कड़ नाटक तथा मानव शृंखला मुरारी लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फरीदाबाद के सहयोग से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा स्कूल प्रांगण से एनएचपीसी के निगम मुख्यालय तक सतर्कता जागरूकता हेतु मानव शृंखला बनाई गई। मानव शृंखला के पश्चात एनएचपीसी प्रांगण में छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । हाल ही में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी आनेवाली फिल्म ‘मिली’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचीं। प्रमोशनल कार्यक्रम का आयोजन साकेत के पीवीआर सिलेक्ट सिटी वॉक में किया गया। फिल्म 4 नवंबर को रिलीज होगी।
Today Express News / Report Ajay verma / Masaba Gupta turns 33 today and she takes to celebrate it while conquering the world. Calling it a working Birthday, the designer-turned-actor is certainly making all her years of sheer hard work count.
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । नई दिल्ली, 28 अक्टूर, 2022। भारत में तेजी से बढ़ते ‘सास’ (SAAS ) आधारित प्लेटफॉर्म्स में से एक आईथिंक लॉजिस्टक्स ने घोषणा की है कि वह नेशनल लॉजिस्टिक्स पॉलिसी (एनएलपी) की दिशा में कदम उठा चुकी है और इसके लिए वह विभिन्न शहरों में गो ग्रीन इनिशिएटिव के तहत अपने ग्राहकों को पौधे भेजेंगे। कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में पौधों के महत्व को समझने में मदद करने के लिए पौधों का यह उपहार ग्राहकों के लिए एक उत्साहजनक तोहफा होगा। ये पौधे, जो ग्राहकों को दिए जाएंगे, नमी के स्तर को बढ़ाने और साथ ही हवा में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा को कम करने के लिए जाने जाते हैं, जो हवा को साफ करने में मदद करता है। यह पर्यावरण के अनुकूल पहल अत्यधिक कार्बन इमीशन (CE) में सुधार की दिशा में एक विवेकपूर्ण कदम है क्योंकि लॉजिस्टिक्स क्षेत्र भारत में कार्बन उत्सर्जन में तीसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । ये नज़ारा फरीदाबाद के बड़खल विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर 48 के मोड़ का है जहाँ पर आज सुबह अरावली इंटरनेशनल स्कूल के बस चालक के द्वारा सड़क के बीचो बीच लगे हुए डिवाइडर में टक्कर मार दी जिसके बाद बस अनियंत्रित होने के कारण वहीँ पास में कड़ी एक गाडी को भी साइड मार दी जिसके कारण गाडी भी एक तरफ से क्षतिग्रस्त हो गयी।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । 17 अक्टूबर, 2022, फरीदाबाद: मानव रचना न्यूजेन आईईडीसी ने हाल ही में छात्रों के बीच नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए फैकल्टी को उत्प्रेरक बनाने के उद्देश्य से एक फैकल्टी-लेड स्टार्टअप्स और स्टूडेंट कॉल-फॉर-स्टार्टअप प्रतियोगिता की मेजबानी की। कुल 30 संकाय-नेतृत्व वाली छात्र टीमों ने अपने विचारों का प्रस्ताव रखा, जिनमें से 11 को निर्दिष्ट समय सीमा के भीतर अपना प्रोटोटाइप बनाने के लिए प्रत्येक को 2.50 लाख रूपये अनुदान की मंजूरी मिली।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । गुरूग्राम, 10 अक्टूबर, 2022: एमजी मोटर इंडिया और इसके कंसोर्टियम सदस्यों ने ‘नवाचार’ को ब्राण्ड का स्तंभ मानकर डेवलपर प्रोग्राम एण्ड ग्रांट (एमजीडीपी) का चौथा सीजन लॉन्च किया है। यह प्रोग्राम ऑटोमोबाइल उद्योग के लिये सीखने, विकसित होने और समाधान प्रदान करने का एक मौका देगा।