टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा /फरीदाबाद, 4 जुलाई, 2022- मानव रचना शैक्षिक संस्थान, फरीदाबाद में कॉर्पोरेट संसाधन केंद्र (सीआरसी) विभाग ने सत्र 2021-22 में प्लेस्ड छात्रों की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए मानव रचना प्लेसमेंट उत्सव, “उपलब्धि” – सेवर द सक्सेस आयोजित किया।
Author: Ajay verma
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 02 जुलाई। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुकिर्ती ने पैनल अधिवक्ताओं की बैठक ली। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुकिर्ती ने जिला न्यायालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में पैनल अधिवक्ताओं व पैरा लीगल वालंटियर की मासिक बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की जनभागीदारी के लिए दिशा निर्देश दिए।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 02 जुलाई। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुकिर्ती गोयल ने शनिवार को बाल संस्थान सीडीआई ओपन शेल्टर, सेक्टर- 8, सीही का औचक निरीक्षण किया। न्यायाधीश सुकिर्ती गोयल ने बच्चों से कहा कि यदि किसी भी प्रकार की कोई समस्या है तो व्यक्तिगत रूप से बता सकते हैं जिसका तुरंत निराकरण करवाया जाएगा।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद / माँ भारती जन जागृती फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष माँ भारती गिरी ने हरियाणा के फरीदाबाद जिले से तरुण चंदीला को फाउंडेशन का अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री बनाया है। यह जिम्मेदारी सौपते हुए माँ भारती गिरी ने तरुण चंदीला से संगठन के विस्तार के साथ ही नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आवाहन किया है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद / टीम ख़ुशी एक एहसास और टेन स्माइल्स फाउंडेशन के सयुंक्त तत्वाधान में फरीदाबाद के पांच सितारा होटल, रैडिसन ब्लू फरीदाबाद में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे होटल के कर्मचारियों के साथ साथ रोटरी क्लब ऑफ़ ग्रेटर फरीदबाद के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया और 51 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया.
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 21 जून । हमें अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बनाने के लिए योग को अपनाना चाहिए। यह बात तिगांव के विधायक राजेश नागर ने 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के आयोजन पर कही। इसका आयोजन तिगांव की अनाज मंडी में किया गया था।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 21 जून। उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने कहा कि जिला फरीदाबाद में आगामी पहली जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल, भंडारण व बिक्री पर पूर्णतया रोक होगी। एनजीटी द्वारा बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण लगाने और वातावरण को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से सरकार एवं एनजीटी द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। डीसी जितेन्द्र यादव ने बताया कि सरकार एवं एनजीटी द्वारा प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट नियम, 2016 को प्रभावी ढंग से लागू करने को कहा गया है। इन आदेशों की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति अथवा संस्थान के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्यवाही करने का भी प्रावधान किया गया है। सरकार एवं एनजीटी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्लास्टिक की मोटाई 120 माइक्रोन से कम नहीं होनी चाहिए। इससे कम मोटाई वाले प्लास्टिक की चीजों पर प्रतिबंध रहेगा।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 21जून। जेल अधीक्षक जय किशन छिल्लर ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में जिला जेल फरीदाबाद में आज 21 जून 2022 को प्रातः अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को बड़ी धुमधाम से मनाया गया। जेल में लगभग 2500 पुरूष बन्दियों को जेल के बड़े मैदान में वैदिक वेलनेस फांउण्डेषन दिल्ली के संस्थापक योग ऋषि आर्चाय आषुतोष महाराज द्वारा योग एवंम प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। इसी प्रकार महिला वार्ड में योग शिक्षिका श्रीमती संध्या शर्मा के द्वारा योग एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। महिला वार्ड में अलग से सभी महिला बंदियों के लिए योग करवाने की व्यवस्था की गई थी।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 21 जून। आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर महासचिव हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ श्रीमती रंजीता मेहता मानद के निर्देशानुसार एवं जिला बाल कल्याण परिषद फरीदाबाद उपायुक्त कम अध्यक्ष जितेंद्र यादव के कुशल नेतृत्व में परिषद द्वारा आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजित किया गया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 21 जून ()। विजन फॉर फरीदाबाद मिशन के संस्थापक एवं मानवाधिकार और सामाजिक न्याय समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हिमान्शु सेठी द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर 52 सप्ताह-52 भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन तत्कालेश्वर मंदिर के समीप चौराहे पर किया गया। इस अवसर पर पुलाव व ठण्डे पानी की छबील लगाई गई।