Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बनाने के लिए योग जरूरी: राजेश नागर

    जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बनाने के लिए योग जरूरी: राजेश नागर

    Ajay vermaBy Ajay verma21/06/2022Updated:21/06/2022No Comments2 Mins Read
    Yoga is necessary to make life healthy and happy Rajesh Nagar
    तिगांव अनाज मंडी में आयोजित योग समारोह में योग करते विधायक राजेश नागर व अन्य

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / फरीदाबाद, 21 जून । हमें अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बनाने के लिए योग को अपनाना चाहिए। यह बात तिगांव के विधायक राजेश नागर ने 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के आयोजन पर कही। इसका आयोजन तिगांव की अनाज मंडी में किया गया था।

    विधायक राजेश नागर ने योग समारोह को शुरू करने के बाद उसमें खुद भी भागीदारी की और सभी को योग करने के लिए प्रेरित किया। नागर ने कहा कि हमारे जीवन में योग का बड़ा महत्व है। यह योग भारत से ही प्रारम्भ होकर दुनिया भर में फैला। जिससे आज दुनिया के करोड़ों लोग लाभ ले रहे हैं। इसको देखते हुए हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया है। आज दुनिया भर के 200 से अधिक देशों में योग के आयोजन हो रहे हैं, इसके लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी बधाई के पात्र हैं।

    विधायक राजेश नागर ने लोगों से अपील की कि वह योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं। हम जैसे रोज नहाना आदि कार्य करते हैं, वैसे ही योग को भी हम अपने जीवन में अपनाएं तो हमारे बहुत सारे रोग ठीक हो जाएंगे और बहुत सारे रोग हमें होंगे ही नहीं। इस प्रकार हम निरोगी और सुखी जीवन जी सकेंगे। विधायक श्री नागर ने कॉलेज और स्कूलों के बच्चों को योग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जब शुरुआती उम्र से ही योग को अपना लोगे तो आगे चलकर बीमारियां नहीं होंगी और तन-मन दोनों फिट रहेंगे। इस समारोह में तिगांव शहीद स्मारक कॉलेज के छात्र छात्राओं, तिगांव गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं और तिगांव आसपास निवासियों ने बड़ी संख्या में भागीदारी कर योग किया।

    इस अवसर पर बडखल एसडीएम पंकज सेतिया, तिगांव तहसीलदार अजय कुमार, बडख़ल तहसीलदार सुरेश कुमार, तिगांव शहीद स्मारक कॉलेज की प्राचार्या संध्या सूद, तिगांव राजकीय गल्र्स स्कूल की छात्राएं, वरिष्ठ भाजपा नेता दयानंद नागर, तेज सिंह अधाना आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

    8th International Yoga Day 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस healthy and happy Rajesh Nagar Tigaon yoga तिगांव योग राजेश नागर विधायक राजेश नागर स्वस्थ एवं सुखी
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    “सेहत एक्सप्रेस” चलाने के लिए एफआईए, रोटरी क्लब और फोर्टिंस फरीदाबाद ने मिलाया हाथ

    05/10/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शुरू किया फरीदाबाद का “पहला विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक”

    23/09/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.