Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, April 30
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » जन समस्याओं का हल नहीं होने तक चैन से नहीं बैठेगी जेजेपी, अब 23 जुलाई को फरीदाबाद में बोलेंगे हल्ला – स. निशान सिंह

जन समस्याओं का हल नहीं होने तक चैन से नहीं बैठेगी जेजेपी, अब 23 जुलाई को फरीदाबाद में बोलेंगे हल्ला – स. निशान सिंह

Ajay vermaBy Ajay verma19/07/2019No Comments2 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS : चंडीगढ़/यमुनानगर//हिसार, 19 जुलाई। जनहित के मुद्दों पर भाजपा सरकार की पोल खोलते हुए आज जननायक जनता पार्टी ने यमुनानगर और हिसार जिले में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हजारों की संख्या मेें जेजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के तमाम वर्गों से जुड़ी कई बड़ी जन समस्याओं को सरकार के सामने रखते हुए उनके जल्द समाधान की मांग की। यमुनागर में  प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जन समस्याओं का हल नहीं होने तक जेजेपी चैन से नहीं बैठेगी। उन्होंने बताया कि जन विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ जेजेजी का हल्ला बोल जारी रहेगा और अब 23 जुलाई को फरीदाबाद जिले में जननायक जनता पार्टी इस घमंडी भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। वहीं हिसार में प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जजपा के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. केसी बांगड़ ने कहा कि अब भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है क्योंकि जेजेपी आमजन की आवाज बनकर प्रदेशभर में जनहित के मुद्दों को उठा रही है।

हिसार और यमुनानगर जिले में जननायक जनता पार्टी ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, बिगड़ी कानून व्यवस्था, महिला विरूद्ध अपराध, अवैध खनन, बिजली-पानी की समस्या, पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, किसानों की दूर्दशा सहित कई मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। जेजेपी के हजारों कार्यकर्ता नगर के बीचों-बीच प्रदेश सरकार के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। जेजेपी कार्यकर्ता मनोहर लाल खट्टर सरकार द्वारा जन समस्याओं की अनदेखी के विरोध में रोष व्यक्त कर रहे थे। वहीं इससे पहले पार्टी कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए और जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय के गेट के पास एकत्रित हुए।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिला सशक्तिकरण की दिशा में मोदी सरकार का निर्णायक कदम : रेणु भाटिया

12/04/2026

किसानों की समस्या और छात्र संघ चुनाव पर दिग्विजय चौटाला ने भाजपा को दी चुनौती

07/04/2026

हरियाणा में 1 अप्रैल से 15 मई तक रबी खरीद के लिए मंडियों में व्यवस्था चाक चौबंद : राजेश नगर

31/03/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.