Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » जननायक जनता पार्टी ने की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा

    जननायक जनता पार्टी ने की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा

    Ajay vermaBy Ajay verma01/01/2019Updated:01/01/2019No Comments4 Mins Read
    जननायक जनता पार्टी

    TODAY EXPRESS NEWS : चंडीगढ़, 1 जनवरी।  जननायक जनता पार्टी ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने 6 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए हैं। नई दिल्ली में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में पार्टी निर्माता डा. अजय चौटाला से विचार विमर्श के बाद पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। वरिष्ठ नेता अनंतराम तंवर को जननायक जनता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वे गुर्जर समुदाय से संबंध रखते हैं और उन्होंने जननायक स्व. देवीलाल के साथ काम किया है और वे पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के काफी करीबी रहे हैं। गुडग़ांव वासी अनंतराम तंवर इससे पहले इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहे हैं और राजनीति में उनका लंबा अनुभव रहा है।  अहीरवाल क्षेत्र से संबंध रखने वाले राव कंवर सिंह कलवाड़ी को भी पार्टी की कोर कमेटी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति दी है। राव कंवर सिंह कलवाड़ी को लंबा राजनीति अनुभव है और अहीरवाल में उनकी खासी पकड़ है। इससे पहले वे इनेलो के राष्ट्रीय सचिव तथा जिला अध्यक्ष के पद पर काम कर चुके है। वे महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र तथा 2005 में अटेली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। डा. अजय सिंह चौटाला की वर्ष 2009 में निकाली गई जनाक्रोश यात्रा में भी बढ़चढ़ कर भाग लिया था।पूर्व विधायक रहे पंडित रामकुमार गौतम को पार्टी ने संगठन में महत्वपूर्ण पद देते हुए उन्हें भी पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया है। नारनौंद वासी पंडित रामकुमार गौतम भाजपा की टिकट पर चुनाव जीत कर विधायक बने थे। करीब चार दशकों से राजनीति में सक्रिय रामकुमार गौतम भाजपा के विधायक दल के नेता तथा भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे हैं और कुछ समय पहले ही जननायक जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की थी। रामकुमार गौतम की प्रदेश के ब्राह्मण समाज में अच्छी पकड़ है। पूर्व आईएएस किरपाराम पूनिया जननायक जनता पार्टी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान देते हुए उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी है। किरपा राम पूनिया जननायक स्व. देवीलाल के अत्यंत करीबी रहे हैं और 1987 में देवीलाल सरकार में मंत्री पद पर रहे हैं। दलित नेता किरपाराम पूनिया प्रदेश की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं और वे दलितों के उत्थान के लिए काम करते रहे हैं।  सोनीपत से संबंध रखने वाले तेलूराम जोगी भी जेजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होंगे। इससे पहले तेलूराम जोगी इनेलो के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के दो बार प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं। वह पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक स्व. देवीलाल के साथी रहे हैं और उनकी गिनती पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के करीबियों में होती रही है।  गोहाना विधानसभा से चुनाव लड़ चुके डा. केसी बांगड़ को जेजेपी की कोर कमेटी ने  पार्टी के प्रधान महासचिव की जिम्मेवारी सौंपी है। शिक्षाविद पूर्व वाईस चांसलर डा. बांगड़ इससे पहले इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद पर कार्यरत थे।

    —- जेेजेपी के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्षों की घोषणा— 
    पार्टी की कोर कमेटी ने जेजेपी के खेल प्रकोष्ठ, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ व किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्षों की भी घोषणा कर दी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कोच व पहलवान रहे महावीर फोगाट को पाटी के खेल प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फोगाट अंतरराष्ट्रीय कुश्ती पहलवान गीता फोगाट, बबीता फोगाट के पिता हैं। अमिर खान महावीर फोगाट व उनकी पहलवान बेटियों पर एक बेहद सफल फिल्म दंगल भी बना चुके हैं।कुवि में रजिस्ट्रार रह चुके व शिक्षविद डा. जगदीश कादियान को जेजेपी का बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। डा. कादियान इससे पहले भी इनेलो के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रहे चुके हैं। डा. कादियान झज्जर जिले के संबंध रखते हैं. पानीपत से आने वाले सुरेश मित्तल को जेजेपी का व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। सुरेश मित्तल लंबे समय से प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं और वह डा. अजय सिंह चौटाला के करीबियों में शामिल हैं.लंबे समय तक इनेलो के प्रचार सचिव रहे राजकुमार रिढाऊ को किसान प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजकुमार रिढाऊ को संगठन में भी लंबे समय तक कार्य करने का अनुभव है।
    इनेलो के हलका प्रधान जेजेपी में शामिल —  वल्लभगढ़ में इनेलो के हलका प्रधान ठाकुर राजाराम आज जननायक जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। ठाकुर राजाराम इनेलो के वरिष्ठ नेता रहे हैं और वो दो बार वल्लभगढ़ हलके के प्रधान रहे। आज उन्होंने इनेलो पार्टी छोड़ कर आज नई दिल्ली में सांसद दुष्यंत चौटाला की उपस्थिति में जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। सांसद दुष्यंत चौटाला ने राजाराम को पार्टी का झंडा दे कर उनक स्वागत किया।

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026

    दिग्विजय चौटाला ने श्वेत पत्र जारी कर भर्ती और रोजगार पर मांगा जवाब

    31/07/2026

    इनसो का 24वां स्थापना दिवस, छात्र संघ चुनाव बहाली पर बड़ा ऐलान

    29/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.