Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से दिग्विजय सिंह चौटाला का आह्वान

    पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से दिग्विजय सिंह चौटाला का आह्वान

    Ajay vermaBy Ajay verma22/07/2019No Comments4 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : चंडीगढ़/पंचकूला/अंबाला, 22 जुलाई। जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (INSO) द्वारा पंचकूला और अंबाला जिले में आयोजित अलग-अलग बैठक में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेजेपी नेता एवं इनसो अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि वो सभी भाजपा सरकार की छात्र व युवा विरोधी नीति के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हो जाए। दिग्विजय ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने युवाओं के साथ जो वादे किए थे वो सिर्फ उनके वोट हथियाने के लिए थे।

    उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं के द्वारा हरियाणा के युवाओं को रोजगार देने का वादा,  अच्छे शिक्षण संस्थान तथा विश्वविद्यालय खोलने का वादा,  युवाओं में फैले नशे को खत्म करने का वादा तथा सस्ती दरों पर गरीब परिवारों को लोन देकर उनके जीवन यापन के लिए युवाओं को लोन देने समेत बहुत सारे वादे भाजपा द्वारा युवाओं व अन्य वर्गों के लिए किए थे, लेकिन भाजपा सरकार को आज पांच वर्ष होने को है और यह सरकार अपने किसी भी वादे पर खरी नहीं उतर पाई।

    दिग्विजय ने कहा कि आज पढ़े लिखे नौजवान रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर है, बेरोजगारी इस हद तक बढ गई है कि उच्च शिक्षा प्राप्त जिनमें पीएचडी, एमएससी, एमए और इंजिनियरिंग की पढ़ाई करके बहुत से नौजवान चपरासी व माली तक की नौकरी करने को मजबूर है।

    उन्होंने कहा कि आज भाजपा राज में दिनों-दिन हरियाणा में बेरोजगारी बहुत ज्यादा बढ़ रही है, जिसमें पढ़े लिखे युवाओं का भविष्य धूमिल हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए भी लाखों बेरोजगार युवा फार्म भरते है व रोजगार लेने के लिए लाईन में लगे हुए है।

    दिग्विजय ने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूर्व सांसद दुष्यंत चैटाला व जननायक जनता पार्टी ने फैसला किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जजपा की सरकार आने पर हरियाणा में प्राइवेट संस्थानों,  बड़े-बड़े उद्योगों में निकलने वाली नौकरी के पदों में 75 प्रतिशत हिस्सा हरियाणा के युवाओं के लिए आरक्षित करवाएंगें, जिससे लगभग 16 लाख बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।

    उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि आज हरियाणा में बहुत ज्यादा अपराध घटित हो रहे है,  हर रोज हत्याएं,  डकैती, छिना झपटी, चैन स्नैचिंग, बलात्कार आदि की घटनाएं बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा राज्य महिलाओं व आम लोगों के लिए एक सुरक्षित राज्य नहीं रहा है, यहां कि कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है।

    दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार इन महत्वपूर्ण बातों में ध्यान न देकर, फिजुल के कामों में सरकारी पैसा खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार में शामिल बीजेपी के नेता सत्ता के नशे में चूर है,  उनको आम लोगों की तकलीफों से,  युवाओं की बेरोजगारी से कोई सरोकार नहीं है इसलिए जननायक जनता पार्टी दुष्यंत चैटाला के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ इन सभी मुद्दो को लेकर हर जिले में रोष प्रदर्षन कर रही हैं।

    वहीं दिग्विजय चैटाला ने कहा कि इनसो आज हरियाणा हीं नहीं भारत में एक अनुशासित व बड़ा छात्र विंग है और यह एक आंदोलन है, जिसमें छात्रों के हितों की बातों के साथ-साथ सामाजिक कार्य भी समय-समय पर करवाएं जाते है।  उन्होंने बैठक में सभी छात्रों व युवाओं से आह्वान किया कि वे हिसार में पांच इनसो के स्थापना दिवस पर हजारों की संख्या मे पहुंचे, वहां इनसो द्वारा भविष्य में छात्रों, युवाओं व प्रदेशवासियों के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए दुष्यंत चौटाला द्वारा घोषणा की जाएगी।

    इस दौरान दिग्विजय सिंह चौटाला ने 5 अगस्त को इनसो के स्थापना दिवस पर हिसार पहुंचने के लिए सभी को न्यौता दिया। दिग्विजय ने बताया कि इनसो के स्थापना दिवस के मौके पर नशे के खिलाफ लड़ाई शुरू करेंगे और इसे प्रदेश से जड़ से खत्म करने हेतु एक युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जाएगा, जिसमें पूरे प्रदेश में इनसो के कार्यकर्ता अपना अहम योगदान निभाएंगे।

    इस अवसर पर एससी सैल के प्रदेशाध्यक्ष अशोक शेरवाल, प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता दिलबाग नैन, पंचकूला शहरी जिला ओपी सिहाग,  पंचकूला ग्रामीण जिला प्रधान भाग सिंह दमदमा, युवा जिला प्रधान संदीप बतौड, जिला प्रवक्ता जितेंद्र संधू, दलवीर पुनियां, हरपाल कंबोज,  एमएस ढिल्लो, राम सिंह कोड़वा, हरबिलास रज्जू माजरा,  अमरिंदर सौटा, रवि बब्याल, परमजीत भड़ी, नवीन हरी,  विवेक चौधरी हरबंस जलबेड़ा, बिंदर जलबेड़ा समेत जेजेपी व इनसो के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026

    दिग्विजय चौटाला ने श्वेत पत्र जारी कर भर्ती और रोजगार पर मांगा जवाब

    31/07/2026

    इनसो का 24वां स्थापना दिवस, छात्र संघ चुनाव बहाली पर बड़ा ऐलान

    29/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.