Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » भाजपा का सबका साथ-सबका विकास का नारा पूरी तरह बेमानी : अजय भड़ाना

    भाजपा का सबका साथ-सबका विकास का नारा पूरी तरह बेमानी : अजय भड़ाना

    Ajay vermaBy Ajay verma29/01/2019No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। नगर निगम के खिलाफ युवा इनेलो के जिलाध्यक्ष अजय भड़ाना द्वारा दायर की गई याचिका पर अदालत ने निगम अधिकारियों को सम्मन जारी किए है। सम्मन जारी होने के बाद निगम अधिकारी हरकत में आए और उन्होंने याचिकाकर्ता अजय भड़ाना के साथ लक्कडपुर क्षेत्र का दौरा करके यहां लगने वाले दो ट्यूबवैल के लिए स्थानों का निरीक्षण किया। वहीं इनेलो नेता अजय भड़ाना को उम्मीद है कि अदालत की मध्यस्था से अब लक्कडपुर क्षेत्र के लोगों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। गौरतलब है कि करीब 5 साल पूर्व धरने-प्रदर्शन करके बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के लक्कडपुर के लिए पास हुए पानी के दो ट्यूबवैलों की आज भी स्थानीय लोग बाट जोह रहे है। नवंबर, 2014 में नगर निगम ने इन ट्यूबवैलों को मंजूर किया था परंतु इन्हें आज तक नहीं लगाया गया। इस मामले को 2016 में लेकर युवा इनेलो के जिलाध्यक्ष अजय भड़ाना ने लोक अदालत में केस दायर कर दिया था, जिस पर अदालत ने नगर निगम को फटकार लगाते हुए ट्यूबवैल लगाने के निर्देश दिए थे परंतु नगर निगम ने आर्थिक तंगी का रोना रोते हुए रुपये आने पर ट्यूबवैल लगाने का वायदा किया था परंतु आज तक निगम ने यह वादा पूरा नहीं किया, जिस पर भड़ाना ने फिर से अदालत में केस दायर किया और निगमायुक्त, चीफ इंजीनियर, एसई, एक्सईएन व एसडीओ को पार्टी बनाया, जिस पर अदालत ने इन्हें सम्मन जारी किए। सम्मन जारी होने पर एक्सईएन ने एसडीओ को ट्यूबवैल लगाने के स्थान का मौका मुआयना करने के निर्देश दिए, जिसके तहत मंगलवार को नगर निगम के दो अधिकारी ज्ञान और जगदीश लक्कडपुर आए और ट्यूबवैल वाले स्थानों का जायजा लिया और चले गए। इस मौके पर युवा इनेलो जिलाध्यक्ष अजय भड़ाना ने कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ तो सबका साथ-सबका विकास की बात करती है, जबकि दूसरी तरफ बडखल विधानसभा क्षेत्र में एक तरफ तो विकास कार्य हो ही नहीं रहे और थोड़े बहुत हो भी रहे है तो वह केवल वहां हो रहे है, जहां भाजपा नेता व कार्यकर्ता रहते है। उन्होंने स्थानीय विधायक व पार्षद पर जनभावनाओं का अनादर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ इन्हें चुना, उस पर यह पूरी तरह से फेल साबित हुए है और लक्कडपुर, शिवदुर्गा विहार के साथ-साथ बडखल क्षेत्र बुनियादी सुविधाओं से महरुम है और यहां के बाशिंदे नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे है परंतु विधायक व पार्षद को जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र में व्याप्त पानी की समस्या को लेकर पिछले 5 सालों से संघर्ष कर रहे है, नगर निगम के समक्ष धरने प्रदर्शन के साथ-साथ ज्ञापन के माध्यम से अधिकारियों को वास्तुस्थिति से अवगत करवा चुके है परंतु कितनी बड़ी विडंबना है कि निगम अधिकारियों ने अभी तक लक्कडपुर में ट्यूबवैल नहीं लगाए। भड़ाना ने कहा कि भाजपा के दिन अब ढल चुके है और आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भाजपा सत्ताविहिन होंगी और प्रदेश में एक बार फिर इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनेगी, उसके बाद बडखल सहित समूचे हरियाणा का चहुंमुखी विकास किया जाएगा।

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.