Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » मनोज चौधरी हुए बसपा के जिला अध्यक्ष नियुक्त

    मनोज चौधरी हुए बसपा के जिला अध्यक्ष नियुक्त

    Ajay vermaBy Ajay verma16/02/2020No Comments2 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS / REPORT / AJAY VERMA / फरीदाबाद। बहुजन समाज पार्टी के हरियाणा प्रदेश प्रभारी, पूर्व जेलमंत्री एवं एमएलसी उत्तर प्रदेश धर्मवीर सिंह अशोक ने जिला बसपा की कमान पार्टी के युवा एवं जोशीले कार्यकर्ता मनोज चौधरी को सौंपी है। गत् दिवस जिला फरीदाबाद के समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि आगामी जिला अध्यक्ष के लिए मनोज चौधरी को कार्यभार दिया जाए। इस बैठक की अध्यक्षता स्वयं हरियाणा प्रभारी श्री अशोक ने की, और सभी पुराने और नए कार्यकर्ताओं के विचार जानने के बाद मनोज चौधरी को जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया। इस अवसर पर श्री अशोक ने कहा जिस प्रकार मनोज चौधरी पार्टी को आगे बढाने के लिए जी जान से मेहनत कर रहे हैं, उन्हे उम्मीद और विश्वास है कि वह आगे भी इसी प्रकार बसपा को फरीदाबाद में मजबूत करेंगे। नव नियुक्त बसपा के जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने प्रभारी श्री अशोक एवं जिले के समस्त पदाधिाकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह किसी भी कीमत में अपनी पार्टी के नेताओं को निराश नहीं करेंगे, और पहले से ज्यादा मेहतन करके बसपा को जिले में मजबूत करेंगे। उन्होने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी होते हैं और पार्टी के हर कार्यकर्ता का सम्मान करेंगे। बता दें कि मनोज चौधरी विगत 17 सालों से बसपा में कार्यरत हैं। उन्होने पार्टी में विधानसभा अध्यक्ष, जिला प्रभारी, लोकसभा प्रभारी, प्रदेश सचिव एवं लोकसभा के स्टार प्रचारक के पद पर रहते हुए पार्टी की सेवा की है। श्री चौधरी ने वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में बसपा की टिकट पर बडखल विधनसभा सीट से जोरदार तरीके से चुनाव लडा। इस चुनाव में उनको उम्मीद से ज्यादा वोट मिले, और विपक्षी उम्मीदवारों के पसीने निकाल दिए। मनोज चौधरी को उनकी लोकप्रियता और लगन के कारण ही जिले के समस्त कार्यकताओं की मांग पर जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। इस बैठक में आईटी सैल हरियाणा के इंचार्ज टी.एस विजय, वरिष्ठ पदाधिकारी सरदार उपकार सिंह, टीकम सिंह, लक्ष्मन सिंह, चेतनदास नम्बरदार, सतीश चौधरी, यादराम, चौधरी रतिराम, डॉ. राम सिंह, जगदीश आर्या, नीरज गौतम, अशोक शास्त्री, लवली कर्दम, महेन्द्र सिंह, महावीर सिंह, स. ओम सिंह, मन्नू गौतम सहित अनेक लोग मौजूद थे। 

    BSP Haryana FARIDABAD LATEST NEWS Haryana POLITICS TODAY EXPRESS NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    20 सितंबर से धान-बाजरे की खरीद शुरू हो: दुष्यंत चौटाला

    18/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.