धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में सैंकड़ों युवाओं ने थामा ‘आप’ का दामन

0
1496

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद : आम आदमी पार्टी के बढते वजूद और कार्यप्रणाली के चलते प्रदेश में भी युवाआें, बुजुर्गों एवं महिलाआें में पार्टी के प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है। चाहे कांग्र्रेस हो, इनेलो हो या भाजपा सभी पार्टियों से कार्यकर्ता छोड़-छोड़कर आप पार्टी का दामन थाम रहे हैं। रविवार को रुपेश नागर के नेतृत्व में शिव दुर्गा विहार के सैंकड़ों युवाआें ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा और पार्टी की नीतियांं में आस्था जताई। इस अवसर पर बड़खल विधानसभा अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने युवा कार्यकर्ताआें से आह्वान किया कि वो पार्टी की नीतियां का प्रचार-प्रसार करें और अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताआें को पार्टी से जोड़ें। उन्हांने कहा कि वो जल्द ही बड़खल विधानसभा क्षेत्र में डूर-टू-डूर अभियान की शुरुआत करेंगे और जिसमें घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियां एवं कार्यों से अवगत कराएंगे और उनको पार्टी से जोड़ेंगे। भडाना ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में मजबूत पार्टी है और आने वाले चुनावां में बहुमत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों एवं कुशासन से जनता दुखी हो चुकी है। भाजपा हर मोर्चे पर पूरी तरह फेल हो चुकी है, आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, मगर कोई सुनने को राजी नहीं है। आज हरियाणा के हालात इतने बदहाल हो चुके हैं कि न तो लोगों के लिए पीने का पानी है, सडक़ों पर गंदा पानी तो हर जगह मिल जाएगा। भाजपा के स्वच्छ हरियाणा-स्वच्छ भारत अभियान की पूरी तरह हवा निकल चुकी है, समस्त बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री धृतराष्ट्र की तरह आंखें बंद कर बैठे देख रहे हैं और फरीदाबाद का चीर हरण हो रहा है। भड़ाना ने कहा कि बडख़ल की विधायिका एवं मुख्यमंत्री ने स्वयं बडख़ल झील को भरने का वादा किया था, मगर 4 साल बाद भी इस पर कोई कार्य नहीं किया गया है। आज शहर की जनता अपने आपको ठगा महसूस कर रही है। इस मौके पर संगठन मंत्री सुनील ग्रोवर ने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर दिल्ली की तर्ज पर उच्चस्तर की शिक्षा एवं अस्पतालों में लोगों को ईलाज की सुविधा दी जाएगी। निजी स्कूलों एवं अस्पतालों की लूट बंद की जाएगी। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के नेता सुनील ग्रेवर, राजू पांचाल, केवी, अमित ठाकुर, रणधीर भड़ाना की उपस्थिति में रुपेश नागर, अंकित भड़ाना, अमन बैसला, अभिषेक नागर, सुमित, गौरव शर्मा, लक्की सिंह, सुशील भड़ाना, धर्मराज नागर, महेश नागर, मोहित पंडित, संदीप भड़ाना, गौरव भाटी, अभिषेक कपासिया सहित अनेक युवाआें ने पार्टी का दामन थामा।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY