पलवल : उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने पलवल के महात्मा गांधी सामुदायिक केंद्र में जिला स्तरीय गीता महोत्सव के अवसर पर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया।

0
738
 

TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) पलवल , हरियाणा सरकार में उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने पलवल के महात्मा गांधी सामुदायिक केंद्र एवं पंचायत भवन में जिला स्तरीय गीता महोत्सव के अवसर पर शोभा यात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री विपुल गोयल ने जिला प्रशासन द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

 
उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने गीता महोत्सव की शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि गीता जीवन का सार है। गीता हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने 5 हजार वर्ष पूर्व गीता का ज्ञान दिया था। गीता में दिए गए उपदेशों का सार्थकता आज के आधुनिक युग में सही साबित होती है। गोयल ने कहा कि हमें गीता के उपदेशों,श्लोकों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। गीता के ज्ञान के अनुरूप ही हमें अपना आचरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत ही नही बल्कि विश्वभर में गीता के उपदेशों को माना जाता है।भारत देश विश्व गुरू तभी बन सकता है जब प्रत्येक व्यक्ति गीता के उपदेशों के अनुसार जीवन यापन करें। गोयल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा गीता का प्रचार व प्रसार किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया है। देश व विदेशों के आध्यात्मिक गुरूओं ने गीता महोत्सव में आकर गीता के ज्ञान की प्रासंगिकता को जाना है। जिला स्तर पर भी गीता महोत्सवों का आयोजन किया गया है। शोभा यात्राऐं निकाली गई और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए है। 

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY