पुलिस लाईन, फरीदाबाद में पुलिस स्मरणोत्सव दिवस ’’पुलिस शहीदी दिवस’’ मनाया गया

0
2024

TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) आज दिनांक 21.10.17 को पुलिस लाईन सैक्टर 30 फरीदाबाद में श्रीमान पुलिस आयुक्त डा. हनीफ कुरैषी के दिषा निर्देष पर श्री विक्रम कपूर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय की अगुवाई में फरीदाबाद पुलिस द्वारा स्मृति परेड का आयोजन कर अमर शहीदी की याद में ’’पुलिस शहीदी दिवस’’ मनाया गया। विक्रम कपूर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने शहीद स्मारक पर फूल चढा कर अमर षहीदो की कुर्बानी को याद कर उन्हे नमन किया और कहा कि अमर जवान षहीदों को कभी बुलाया नही जा सकता। इस मौके पर श्री विरेन्द्र विज, डी.सी.पी टैफिक, श्री भूपेन्द्र, डी.सी.पी सैन्ट्रल, श्री विश्णु दयाल, डी.सी.पी बल्लभगढ, आत्मा राम ए.सी.पी सैन्ट्रल, एस.एच.ओ. व अन्य पुलिस अधिकारियों ने षहीद जवानों की कुर्बानी को याद कर उन्हे नमन किया।विक्रम कपूर ने बताया कि 21 अक्तुबर 1969 को उत्तरी-पूर्वी लदाख के हाॅट स्प्रिंग नामक स्थान पर चीनी सैनिकों द्वारा श्री करम सिंह के नेतृत्व वाली भारतीय पुलिस की एक पूर्व निरीक्षण पार्टी पर हमला कर दिया था, जिसमें बड़ी बहादुरी के साथ लड़ते हुए पुलिस के 10 जवान षहीद हो गए थे, सात को बंदी बना लिया था और बाकी बच निकलने में सफल हो गए थे। उन षहीद जवानों की याद में वर्श 1960 से प्रतिवर्श आज के दिन पुलिस स्मरणोत्सव स्मृति परेड के आयोजन के षुरूआत की गई।

उन्होने बताया कि इस अवसर पर उन जवानों के अतिरिक्त कर्तव्य  पालन करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले संपूर्ण भारतीय पुलिस के जवानों के नाम का स्मरण करके उन्हे श्रदधांजली दी जाती है। इस वर्श दिनांक 01.09.2016 से 31.08.17 तक देष की आंतरिक सुरक्षा और आतंकवादी गतिविधियों से लडते हुए भारत के सभी राज्यों की पुलिस के 370 जवानों को अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी। उन्होने कहा कि भारतीय पुलिस एक है चाहे वो किसी प्रान्त की पुलिस हो या चाहे सी.आर.पी.एफ., एन.आई.ए., बी.एस.एफ. हो या दुसरे बल। भारत की एकता और स्वतंत्रता को बनाये रखने मे भारतीय पुलिस का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। हम षहीद जवानों से प्ररेणा लेते है कि असामाजिक तत्व व आतंकवादीयों से अपने देष के राज्य के नागरिकों की रक्षा के लिए अदम प्रयास करगें चाहे उसमें हमारी जान जाने का डर भी क्यों न हो।

श्री विक्रम कपूर ने शहीदों की याद में कुछ लाईने बोली जो इस प्रकार है-

‘‘ खुष नसीब है वो, जिनके हिस्से में ये मुकाम आया है।

पुनः सलाम है उन वीरों को जिनका खून देष के काम आया है।,,,,,,,,जय हिन्द।

 

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY