प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर महिला मोर्चा ने दिया सफाई अभियान का तोहफा – अच्छे काम की अच्छी शुरूआत : अनीता शर्मा

0
1547

TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) फरीदाबाद, 17 सितम्बर : भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बी.के. अस्पताल में स्वच्छता अभियान चलाकर प्रधानमंत्री को तोहफा दिया। 15 दिनों तक चलने वाला यह सफाई अभियान शहर के सभी जिले के सभी सरकारी अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चलाया जाएगा। आज के स्वच्छता अभियान में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा के साथ लगभग 3०० महिला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और सुबह से ही बादशाह खान अस्पताल की सफाई के कार्य में जुट गए। महिला कार्यकर्ताओं में इतना जोश था कि उनकी तादाद लगातार बढ़ती जा रही थी और स्वच्छता अभियान को लेकर वो खासी उत्साहित नजर आई। महिला कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने थोड़ी देर में ही बी.के. अस्पताल को चमका दिया। इस मौके पर बी.के. अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी गुलशन अरोड़ा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था। स्वच्छता अभियान के मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने भी महिला कार्यकर्ताओं के साथ झाडू लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी को यह उनकी तरफ से गिफ्ट है और उनका यह अभियान पूरे 15 दिन तक चलेगा। उन्होंने देश की सभी महिलाओं को संदेश दिया कि यह भारत देश हमारा है और इसे साफ-सुथरा रखना हमारा कर्तव्य है। इसकी शुरूआत हम सबको अपने घर से करनी चाहिए। कूड़ा, कूड़ेदान में ही डालें और फल-सब्जियों के छिलके जो पशुओं को खिलाने वाले हैं, वो अलग रखें और जो फेंकने वाले हैं वो कूड़े में डालें। अनीता शर्मा ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो अपने जन्मदिवस पर महंगे-महंगे केक काटकर और लाखों रुपया खर्च करने की बजाय लोगों को स्वच्छता का संदेश देते हैं, क्योंकि जब हमारा भारत देश स्वच्छ होगा, तभी स्वस्थ होगा। इस मौके पर उन्होंने संदेश दिया कि सब रोगों की एक दवाई, आसपास रखो सफाई। उन्होंने सभी महिला कार्यकर्ताओं को भी अपने-अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बनाए रखने को कहा। इस अवसर पर महिला मोर्चा की महामंत्री सुदेश देशवाल, जिला उपाध्ययक्ष चित्रा शर्मा, ममता राघव व सुनीता बघेल, रेख नैन, ललिता गुलाटी, संगीता भाटी, शम्मी भारद्वाज, लक्ष्मी बघेल, अराधना मौर्या, कमलेश मौर्या, गीता मौर्या, सपना शर्मा, सारिका त्यागी, महिला मोर्चा मुजेसर मंडल अध्यक्ष सीमा धनखड़, प्रीति, पुष्पा, निर्मला, संगीता, मीना, राजेन्द्र करेजा, बी डी कौशिक, पं. गंगाराम शास्त्री आदि ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया।

CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY