सफाई कर्मचारी आगामी 8 मई को मशाल जलूस निकालेंगे और 9 मई को 72 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे

0
1277

TODAY EXPRESS NEWS ( Ajay verma ) अपनी लंबित मांगो को लेकर कल से 24 घंटे की प्रदेश स्तरीय सफाई कर्मचारियों की भूख हड़ताल आज सरकार को चेतावनी देकर समाप्त कर दी गयी. हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने जूस पिलाकर हड़ताल को समाप्त करवाया। सरकार को चेतावनी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने कहा की प्रदेश के 87 शहरों में से 80 शहरों में कल से 24 घंटे की भूख हड़ताल की गयी थी जिसमे पालिका परिषद् और नगर निगम के करीब तीन हजार कर्मचारियों ने इसमें हिस्सा लिया था. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा की अब आगामी आठ मई को अपनी मांगो को लेकर मशाल जलूस निकालेंगे और फिर 9 मई को 72 घंटे की भूख हड़ताल पर प्रदेश के कर्मचारी जाएंगे। इस पर भी अगर हरियाणा सरकार ने 11 मई तक उनसे किये गए वायदे पूरे नहीं किये तो प्रदेश के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। 


CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY