14 जुलाई को मेवात में मुख्यमंत्री आगमन की तैयारियां जोरों पर – फिरोजपुर झिरका में जिला प्रशासन ने किया रैली स्थल का दौरा

0
1703

TODAY EXPRESS NEWS ( बिलाल अहमद ) आगामी 14 जुलाई को हरियाणा के मुख्यमंत्री माननीय श्री मनोहर लाल खट्टर मेवात जिले के खंड फिरोजपुर झिरका अनाज मंडी में एक विकास रैली को संबोधित करने आ रहे हैं। इसी को लेकर मेवात जिला प्रशासन वह फिरोजपुर झिरका विधानसभा से भाजपा पूर्व प्रत्याशी रहे अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रमुख के ससुर वरिष्ठ भाजपा नेता आलम मुंडल ने जिला प्रशासन मेवात उपायुक्त मेवात पुलिस कप्तान नाजनीन भसीम के साथ रैली स्थल का दौरा कर मुख्यमंत्री आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। वहीं भाजपा नेता आलम उर्फ मुंडल ने नगीना खंड के लगभग सभी भाजपा कार्यकर्ता व सरपंचों की मीटिंग कर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा है कि जब भी हरियाणा के ईमानदार मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मेवात आए उन्होंने जिले में विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए की सौगात दी। फिरोजपुर झिरका अनाज मंडी में होने जा भाजपा विकास रैली मेवात विकास में मील का पत्थर साबित होगी।  भाजपा नेता आलम मुंडल ने बताया मुख्यमंत्री आगमन की लगभग सभी तैयारियां चल रही हैं। उक्त बातें फिरोजपुर झिरका विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी रहे भाजपा नेता हरियाणा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रमुख अनीशा बानो के ससुर आलम उर्फ मुंडल ने अपने कार्यालय बडकली चौक पर नगीना खंड के सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए कहे। इस अवसर पर नगीना खंड से फजरू सरपंच बदरपुर,सोहराब मुल्थान, वहाब खेचतान,मकसूद उलेटा,अल्ली गडुरी, जमील राजाका,असरु अक्लीमपुर,बिल्ला नांगल, राजू नांगल, खलील करहेड़ी,मजीद करहेड़ी, भूरे खा सुल्तानपुर, राजू वाजिदपुर,मजीद बलई, सलीम खजांदा बसई, महेंद्र जलालपुर,सहीद जिला पार्षद खेचतान, हाजी शेर अली जिला पार्षद,जेकम जिला पार्षद,जमील जिला पार्षद, ओम प्रकाश सरपंच गोहाना,सलीम उमरी,मदन सरपंच रीठठ,साहब खा सरपंच नाई नगला,जाकिर बनारसी,साकिर घागस, आरिफ कंसाली,हसन पूर्व सरपंच अटेरना, निज्जु ठेकेदार बसई खजांदा, जब्बार बुख़ारका,सरफुद्दीन हसनपुर,मो०इशाक कुलताज़पुर, ईशा सरपंच मोहमदपुर,जफरुद्दीन अखलीमपुर, रुबिन  नाईनगला,नससी नाई नंगला, राशिद अटेरना सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY