Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 26
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » एमजी मोटर इंडिया ने मार्वल एक्स के साथ फ्यूचर मोबिलिटी का अनावरण किया

    एमजी मोटर इंडिया ने मार्वल एक्स के साथ फ्यूचर मोबिलिटी का अनावरण किया

    Ajay vermaBy Ajay verma06/02/2020No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS / REPORT / AJAY VERMA / नई दिल्ली, 05 फरवरी, 2020: एमजी मोटर इंडिया ने आज ऑटो एक्सपो 2020 में वैश्विक उत्पादों की विशाल लाइन-अप के साथ फ्यूचर मोबिलिटी प्रदर्शित की है, जिसमें मार्वल एक्स भी शामिल है, जो दुनिया की पहला मास-प्रोडक्शन मॉडल है जो लेवल-3 इंटेलिजेंट ड्राइविंग अर्जित कर चुका है। अपने प्रोडक्ट्स की प्रस्तुति के माध्यम से ब्रांड ने भारतीय बाजार के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता को दोहराया और फ्यूचर-रेडी इनोवेशन पर अपने फोकस को रेखांतिक किया है।

    एमजी का फोकस इंटिग्रेटेड इंटरनेट, इलेक्ट्रिक और ऑटोनोमस क्षमताओं के साथ अत्याधुनिक प्रोडक्ट्स के विकास पर है और मार्वल एक्स के जरिये यह साबित होता है। उदाहरण के लिए इसके ऑग्मेंटेंड रियलिटी (एआर) मैप्स नेविगेशन को अधिक सटीक और विजुअल बनाते हैं। इससे वाहन खुद-ब-खुद पार्किंग तलाशने और गाड़ी पार्क करने में सक्षम है। यह शोकेस एमजी की मजबूत टेक्नोलॉजिकल लीडरशिप को रेखांकित करता है जो पहले ही प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सड़कों पर है।

    इसी तरह विज़न-आई कॉन्सेप्ट को “दुनिया का पहला 5जी जीरो-स्क्रीन स्मार्ट कॉकपिट” कहा जा रहा है और इसे कैटेगरी-डिफाइनिंग वाहन के रूप में विकसित किया जा रहा है जो 5जी ट्रैवलिंग सेनेरियो का बेस्ट कैरियर होगा। भविष्य की अवधारणा वाली कार एजुकेशन, लेजर, ड्राइविंग, स्लीपिंग या मीटिंग जैसे कई हैंड्स-फ्री ड्राइविंग मोड से लैस है।

    ऑटो एक्सपो 2020 में कार निर्माता ने हैचबैक, सिडान और यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में 14 इंटरनेट, इलेक्ट्रिक और ऑटोनोमस कारों को प्रदर्शित किया। इंडस्ट्री की इस प्रतिष्ठित इवेंट में पहली बार भाग लेते हुए एमजी को इस शोकेस ने भविष्य के ब्रांड के रूप में अपनी तकनीकी प्रगति और वैश्विक स्थिति को प्रदर्शन करने में मदद की। एमजी मोटर भारतीय बाजार में अगले कुछ वर्षों में इनमें से कुछ टेक्लनोॉजी पेश करने की क्षमता रखता है।

    ऑटो एक्सपो में भागीदारी पर एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने कहा, “हम अपने अत्याधुनिक प्रोडक्ट्स को मिले प्रतिसाद से खुश हैं। मोबिलिटी के भविष्य के लिए एमजी का विजन कनेक्टेड, टेक-ड्रिवन और सस्टेनेबल है, और इस विजन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को शोकेस किए गए प्रोडक्ट्स स्पष्ट करते हैं।”

    श्री चाबा ने कहा, “भारतीय बाजार में हेक्टर और जेडएस ईवी जैसे कैटेगरी-लीडिंग प्रोडक्ट्स की सफल पेशकश के बाद, विभिन्न कैटेगरी में 14 ग्लोबल प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन का उद्देश्य उपभोक्ताओं और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों को उत्साह और नवीनता की झलक देने का है जो भविष्य में है।”

    ऑटो एक्सपो में एमजी पैवेलियन अपनी मजबूत ब्रिटिश लाइनेज और फ्यूचर-रेडी ब्रांड इथोज को प्रतिबिंबित करने के लिए डिज़ाइन किया गया था, ताकि विजिटर्स को एंगेज करने के लिए विकल्प पेश किए जा सके, जैसे कि एमजी कार्फ और उसकी एसेसरीज और मर्केंडाइज सेक्शन। इसमें “आई-स्मार्ट” के लिए एक समर्पित सेग्मेंट भी प्रदर्शित किया गया, जिस तकनीक पर भारत की पहली इंटरनेट कार हेक्टर और भारत की पहली प्योर इलेक्ट्रिक इंटरनेट एसयूवी जेडएस ईवी काम करती है।

    एमजी मोटर इंडिया के बारे में 

    1924 में यूके में स्थापित मॉरिस गैराज वाहन अपनी स्पोर्ट्स कारों, रोडस्टर्स और कैब्रियोलेट सीरीज के लिए विश्व प्रसिद्ध थे। ब्रिटिश प्रधानमंत्रियों और यहां तक कि ब्रिटिश शाही परिवार सहित कई मशहूर हस्तियों में एमजी वाहनों की उनकी स्टाइलिंग, एलिगेंस और उत्साही प्रदर्शन के लिए बहुत ज्यादा मांग थी। यूके के एबिंगडन में 1930 में स्थापित एमजी कार क्लब के हजारों लॉयल फैन हैं, जो इसे कार ब्रांड के लिए दुनिया के सबसे बड़े क्लबों में से एक बनाता है। एमजी पिछले 95 वर्षों में एक मॉडर्न, फ्यूचरिस्टिक और इनोवेटिव ब्रांड के रूप में विकसित हुआ है। एमजी मोटर इंडिया का गुजरात में हलोल में अपना कार मैन्यूफेक्चरिंग प्लांट है।

    DELHI MG ELECTRIC CAR MG MOTORS TODAY EXPRESS NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा “कोजागिरी पूर्णिमा” मनाई गयी

    26/10/2026

    ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत लॉन्च, स्वरा भास्कर समेत कई जानी-मानी हस्तियां रहीं मौजूद

    15/10/2026

    फरीदाबाद में APL-2026 की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा समाज

    21/09/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.