Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    Today Express News
    Home » केन्द्रीय राज्यमंत्री ने गऊ सेवा धाम होडल 34 लाख रूपये की लागत से एक्स-रे मशीन रिबन काटकर उद्घाटन किया।

    केन्द्रीय राज्यमंत्री ने गऊ सेवा धाम होडल 34 लाख रूपये की लागत से एक्स-रे मशीन रिबन काटकर उद्घाटन किया।

    Ajay vermaBy Ajay verma03/11/2017No Comments2 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA )  पलवल,02 नवम्बर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता केन्द्रीय राज्यमंत्री व फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने आज प्रात: गऊ सेवा धाम होडल में लगभग 34 लाख रूपये की लागत से लगाई गई एक्स-रे मशीन का विधिवत रिबन काटकर उद्घाटन किया।

    इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, पूर्व विधायक रामरत्न, प्रत्यक्ष शर्मा व रमन देव शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    गुर्जर ने गऊ सेवा धाम का दौरा कर वहां गायों के रहने के स्थान, चारे की व्यवस्था, चिकित्सक सुविधाएं आदि का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बीमार गायों के लिए चिकित्सक सुविधाएं और बेहतर ढंग से उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि गऊ सेवा धाम में पशु चिकित्सकों द्वारा नियमित तौर पर गऊओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवानी चाहिए। उन्होंने कहा व्यवस्था में जो भी दिक्कते उन्हें बताई गई हैं उनमें और अधिक सुधार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गऊ सेवा धाम में ज्यादातर बीमारी की हालत में, दुर्घटनाग्रस्त व इधर-उधर घुमने वाली गऊएं होती हैै । उन्होंने कहा कि गऊओं की वही व्यक्ति सेवा करते है जिनमें गऊ प्रेम हो और सेवाभाव रखता हो और गऊ को माता का दर्जा देता हो। उन्होंने कहा कि गऊओं के गौमूत्र से कई बिमारियों को दूर करने की औषधी भी तैयार की जाती है।

     गुर्जर ने कहा कि गऊ सेवा धाम में एक्स-रे मशीन के लगने से यहां पर गऊओं का सही ढंग से ईलाज किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि यह एक्स-रे मशीन पूरे भारत की सर्वश्रेष्ठ मशीन है। उन्होंने इस मशीन के लिए अपने निजी कोष से गऊ सेवा धाम को 11 लाख रूपये की राशि दी है। उन्होंने गऊ सेवा धाम के संरक्षकों से कहा कि वे गऊओं के लिए जल्द ही एक अल्ट्रासाऊंड मशीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा गऊधाम को दिलवाई जाएगी।

    CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892

    EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    विकास परक निर्णयों के साथ सुनियोजित शहरी विकास सरकार की प्राथमिकता विपुल गोयल

    24/02/2026

    खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर के एक्शन का असर – बड़े स्तर पर हरियाणा के डीएफएससी और डीएफएसओ तबादले

    19/01/2026

    जीराम जी योजना का उद्देश्य हर हाथ को काम और हर चेहरे पर मुस्कान लाना है : विपुल गोयल

    09/01/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.