TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) बेहद विवादास्पद फिल्म ‘एक ओंकार’, जिसे अमेरिका और कनाडा में प्रदर्शित किया जा चुका है, लेकिन सेंसर बोर्ड और सेंसर बोर्ड ट्रिब्यूनल द्वारा भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया, की पूरी टीम न केवल दिल्ली पहुंची, बल्कि मीडिया के सम्मुख सेंसर बोर्ड की हठधर्मिता को जगजाहिर किया। दिल्ली के होटल रॉयल प्लाजा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई ज्ञात राजनीतिक व्यक्तित्व भी मौजूद थे। इनमें जरनैल सिंह (तिलक नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक और पंजाबिया अकादमी के उपाध्यक्ष), सोमनाथ भारती (पूर्व कानून मंत्री, दिल्ली), अलका लांबा (‘आप’ विधायक, चांदनी चौक), गुरमुख सिंह (काउंसलर तिलक नगर), राघव चड्ढा (‘आप’ के प्रवक्ता), फिल्म के निर्देशक अविरल राज और निर्माता तलविंदर सिंह, कनाडा से एनआरआई एवं वितरक मनदीप सिंह चटवाल आदि मौजूद थे।

