Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, April 16
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » सीएम मनोहर लाल प्रगति रैली में करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

सीएम मनोहर लाल प्रगति रैली में करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

Ajay vermaBy Ajay verma22/02/2020No Comments2 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS / REPORT / AJAY VERMA / हथीन, 22 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल 23 फरवरी रविवार को पलवल जिला के हथीन शहर की अनाज मंडी में हरियाणा प्रगति रैली को संबोधित करेंगे। हरियाणा प्रगति रैली को संबोधन करने से पहले मुख्यमंत्री हथीन से ही पलवल जिला की 26 करोड़ 87 लाख रुपए की लागत से तैयार चार बड़ी परियोजनाओं नामत: पलवल में परिवहन विभाग की कार्यशाला व बस स्टेंड की तीन बेज (लागत 11 करोड़ रुपए), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दूधौला के नवनिर्मित भवन (लागत 3.25 करोड़ रुपए), गांव फिरोजपुर राजपूत में बनाए गए इंटरमीडिएट बूस्टिंग स्टेशन (लागत 7.68 करोड़ रुपए) तथा गांव खिल्लूका स्थित इंटरमीडियेट बूस्टिंग स्टेशन (लागत 4.94 करोड़ रुपए) शामिल हैं।

उपायुक्त नरेश नरवाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हथीन अनाज मंडी में चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ एसपी सीआईडी राजकुमार व पलवल के पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने भी हथीन पहुंच कर सुरक्षा इंतजामों व यातायात प्रबंधन आदि इंतजामों की समीक्षा की। उपायुक्त ने तैयारियों का जायजा लेते हुए मुख्य मंच, परियोजनाओं के शुभारंभ से जुड़े कार्यों, जनसभा, सुरक्षा इंतजामों, पाॢकंग, यातायात व्यवस्था, हेलिपेड आदि इंतजामों से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने विभागवार मुख्यमंत्री के आगमन से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने निर्धारित कार्यों को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। एसडीएम वकील अहमद ने उपायुक्त को कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों की सिलसिलेवार जानकारी दी। इसके उपरांत उपायुक्त ने मार्केट कमेटी कार्यालय में उपायुक्त ने मुख्यमंत्री के आगमन व जिला में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर एडीसी वत्सल वशिष्ठ, सीईओ जिला परिषद आशिमा सांगवान, पलवल के एसडीएम डा. नरेश कुमार, डीएसपी सुनील कादियान, विवेक चौधरी, यशपाल खटाना, डीआरओ नरेश कुमार जोवल, तहसीलदार रोहताश, एक्सईन पीडब्ल्यूडी नरेंद्र यादव आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विधायक प्रवीण डागर ने भी लिया तैयारियों का जायजा
हथीन में आयोजित होने वाली हरियाणा प्रगति रैली की तैयारियों का शनिवार को स्थानीय विधायक प्रवीण डागर ने भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सोरोत भी दिन भर रैली की तैयारियों के चलते आयोजन स्थल पर मौजूद रहें।

Bjp haryana Haryana MANOHAR LAL KHATTAR palwal TODAY EXPRESS NEWS
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिला सशक्तिकरण की दिशा में मोदी सरकार का निर्णायक कदम : रेणु भाटिया

12/04/2026

AVTS-2 फरीदाबाद की टीम ने एक देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

07/04/2026

ज्ञानदीप पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में एनुअल रिजल्ट कार्यक्रम का आयोजन

01/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.