TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद के डबुआ क्षेत्र से पिकअप गाड़ी चुराकर गाड़ी को वापिस लौटाने के एवज में फिरौती मांगने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी का नाम रशीद है और गांव रहाड़ी थाना तावडू जिला मेवात पिकअप गाड़ी चोरी करने और गाड़ी के बदले में फिरौती मांगने के आरोप में डबुआ में एफ आई आर दर्ज की गई थी की रशीद ने पहले तो गाडी को चुराया और उसे लौटाने के एवज में गाडी के मालिक से फिरौती की मांग की। इस पर शिकायतकर्ता की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए इस मामले को क्राइम ब्रांच 56 को सौपा गया।
( ये खबर क्लिक करें ) http://छात्रों ने निकाली बाल श्रम निषेध रैली।
( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )
