Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » गृह मंत्रालय में टेररिज्म पर अंकुश व रोक लगाने तथा मोनिटरिंग के लिए नई डिवीजरन का सृजन किया गया- राजनाथ सिंह

    गृह मंत्रालय में टेररिज्म पर अंकुश व रोक लगाने तथा मोनिटरिंग के लिए नई डिवीजरन का सृजन किया गया- राजनाथ सिंह

    Ajay vermaBy Ajay verma15/03/2018Updated:15/03/2018No Comments3 Mins Read

    Today Express News : गुरुग्राम, 14 मार्च- देश के गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गृह मंत्रालय में टेररिज्म पर अंकुश व रोक लगाने तथा मोनिटरिंग के लिए नई डिवीजरन का सृजन किया गया है। आतंकवाद का दंश झेल रहे देशो को सहयोग और समन्वय के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आतंकवाद को खत्म करने के लिए डेवेल्पमेंट के एजेंडे से आगे बढ़ी है और सरकार ने टेररिज्म को खत्म करने के लिए नोटेबन्दी का निर्णय लिया, जिससे उनकी फंडिंग रूक गई।

    गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह आज गुरुग्राम में इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित चौथी काउंटर टेररिज्म कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे।

    उन्होंने कहा कि डेवलोपमेन्ट के एजेंडे में एजुकेशन, हेल्थ जैसे क्षेत्रों में कार्य किया गया ताकि टेररिज्म को खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार टेररिज्म को खत्म करने के लिए सतत प्रयास कर रही है और दुनिया को भी आंतकवाद को खत्म करने के लिए सतत प्रयास करते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में बेशक आतंकवाद की गतिविधियों वर्षों से चल रही हैं लेकिन भारत का सामाजिक ताना-बाना उससे प्रभवित नहीं हुआ है। इसके अलावा, उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी हमारे सामाजिक ताने-बाने पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

    इस अवसर पर बोलते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा को परोक्ष रूप से आंतकवाद का दंश झेलना पड़ता है क्योंकि राज्य के 10 प्रतिशत युवा देश के सेना बलो में कार्यरत है और जब कभी भी देश के सुरक्षा और रक्षा में आंतकवाद से लडऩे की बात होती है तो हमारे जवान शहीद होते हैं। इसलिए दुनिया के सारी शक्तियों को मिलकर इसका मुकाबला करना चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आतंकवाद के बारे में चिंता जताते है और दुनिया भी इस बारे में चिता करती है कि शान्ति कायम करने में आंतकवाद एक बाधा है और इसे रोकने में एनेर्जी लगती है। उन्होंने कहा कि ग्लोबलिसशन बढ़ा हैं और आंतकवाद भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इंडिया आंतकवाद से काफी पहले से जूझ रहा है चाहे पंजाब की बात हो या नार्थ ईस्ट की, नक्सलवाद की हो, जम्मू-कश्मीर की हो या मुम्बई की बात हो या संसद हमले की बात हो। इन सबने चिंतित किया है। इन सबसे निपटने के लिए ठोस रणनीति बनानी होगी। चाहे एन्टी या काउंटर टेररिज्म मेथड हो और इससे मानवता की सेवा हो सकेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि आतंकवाद भयंकर और निर्दयी है जिसके कारण हजारों लोग मरते हैं। दुनिया के सारी शक्ति को मिल कर मुकाबला करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के और भी पहलू भी है जैसे कि साइबर टेररिज्म में युवायों को भडक़ाने का काम किया जाता है। उन्हें उकसाया जाता है। इस पर रोक लगाने के लिए विचार किया जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि आज यहां दुनिया भर के लोग व प्रतिनिधि आये हुए है। इन सबका हरियाणा व गुरुग्राम में इस अंतरराष्ट्रीय महत्वपूर्ण के विषय पर तीन दिन की चर्चा पर आने के लिए स्वागत करता हूँ। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर वे इंडिया फॉउंडेशन को भी बधाई देते है।

    इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री जयंत सिन्हा, नेपाल के वित्त मंत्री श्री युवराज खातिवाड़ा, अफगानिस्तान के नेशनल सिक्योरिटी के पूर्व निदेशक रहमुतुल्लाह नाबिल भी उपस्थित थे।

    खबरों के लिए संपर्क करे : Ajay verma – 9716316892

    Email : faridabadrepoter@gmail.com

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    Spain Migrant Crisis: सेउटा में घुसपैठ, 9 की मौत, स्पेन में मचा हड़कंप

    31/07/2026

    26 दिन बाद खत्म हुई सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, जेपी नड्डा रहे मौजूद

    24/07/2026

    क्या परीक्षा सिर्फ कराना ही सरकार की जिम्मेदारी है, या परीक्षार्थियों की चिंता करना भी उतना ही जरूरी है?

    22/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.