Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, April 16
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » जन नायक जनता पार्टी ने आठ जिलों के जिलाध्यक्षो के नाम की घोषणा की.

जन नायक जनता पार्टी ने आठ जिलों के जिलाध्यक्षो के नाम की घोषणा की.

Ajay vermaBy Ajay verma22/12/2018No Comments3 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS : चंडीगढ़ : 22 दिसंबर  जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने प्रदेश में संगठन गठित करने के क्रम को आगे बढ़ाते हुए जिला स्तर के संगठन बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जेजेपी की कोर कमेटी ने पहली सूची में आठ जिला प्रधानों के नाम घोषित किए गए हैं। पार्टी की कोर कमेटी का कहना है कि प्रदेश में जेजेपी का संगठन एक मजबूत संगठन होगा जोकि न केवल सीधा लोगों से जुड़ा होगा बल्कि अनुशासन की मिसाल कायम करेगा।  पार्टी की कोर कमेटी की नई दिल्ली में हुई बैठक में विचार-विमर्श के बाद जेजपी का जींद जिले का प्रधान कृष्ण राठी को बनाया है। कृष्ण राठी इससे पहले भी इनेलो के जींद जिले के प्रधान थे और उन्होंने इनेलो पार्टी छोड़ कर दुष्यंत के साथ आने की घोषणा की थी।   दादरी जिले के जेजेपी प्रधान की जिम्मेवारी नरेश द्वारका को दी गई है। नरेश द्वारका ने डा. अजय सिंह चौटाला के साथ लंबे समय तक काम किया और वे इनेलो के दादरी के जिले प्रधान के पद पर कार्यरत थे।  जननायक स्व. देवीलाल के साथ कार्य कर चुके रहे सुरजीत सिंह सौंढ़ा को अंबाला जिले का प्रधान बनाया गया है। सुरजीत सौंढा ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के साथ भी काम किया है और वे अंबाला में इनेलो के जिला प्रधान के पद पर कार्यरत रहे हैं।  कमेटी ने महेंद्रगढ़ का जिला प्रधान सत्यवीर सिंह नौताना को बनाया है। शिक्षाविद् सत्यवीर सिंह नौताना पेशे से इंजीनियर हैं और वे अटेली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। वे इनेलो के जिला प्रधान भी रहे हैं।  मेवात जिले का जेजेपी के जिला प्रधान की जिम्मेवारी बदरूद्दीन को सौंपी गई है।   पूर्व चेयरमैन बदरूद्दीन इनेलो के जिला प्रधान के पद पर लंबे समय तक रहे। पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका को यमुननागर का जिला प्रधान बनाया गया है। ईश्वर पलाका रादौर विधानसभा से इनेलो के विधायक रहे हैं। उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है।  विधानसभा रोहतक से इनेलो की टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके धर्मपाल मकड़ौली को पार्टी की रोहतक इकाई का जिला प्रधान नियुक्त किया गया है। धर्मपाल मकड़ौली लंबे समय से राजनीति से  जुड़े हुए हैं और वे रोहतक में इनेलो के जिला प्रधान की जिम्मेदारी निभाने के साथ साथ किलोई विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव मैदान में उतर चुके हैं।  जेजेपी ने कुरूक्षेत्र जिले का प्रधान सरदार कुलदीप सिंह मुल्तानी को बनाया है। सरदार कुलदीप सिंह भी कुरूक्षेत्र में इनेलो के जिला प्रधान रह चुके हैं।  कोर कमेटी में विचार विमर्श के बाद जिला प्रधानों की अगली सूची जल्द ही जारी की जाएगी।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिला सशक्तिकरण की दिशा में मोदी सरकार का निर्णायक कदम : रेणु भाटिया

12/04/2026

किसानों की समस्या और छात्र संघ चुनाव पर दिग्विजय चौटाला ने भाजपा को दी चुनौती

07/04/2026

हरियाणा में 1 अप्रैल से 15 मई तक रबी खरीद के लिए मंडियों में व्यवस्था चाक चौबंद : राजेश नगर

31/03/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.