Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, April 16
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आईटीआई व आरटीए कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आईटीआई व आरटीए कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

Ajay vermaBy Ajay verma04/02/2020No Comments2 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS / REPORT / AJAY VERMA / पलवल, 03 फरवरी। हरियाणा के परिवहन, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज पलवल में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) व जिला सचिवालय स्थित क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए)कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कार्यालय से तीन कर्मचारी गैरहाजिर मिले जिनके खिलाफ परिवहन मंत्री ने विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त नरेश नरवाल भी साथ रहें।

मूल चंद शर्मा के निरीक्षण के दौरान आईटीआई स्थित वर्कशॉप में जमीन पर बैठ कर विद्यार्थी पढ़ाई करते मिले साथ ही कई मशीनें भी बंद मिली। उन्होंने आईटीआई परिसर में स्वच्छता व अन्य इंतजामों का भी जायजा लिया। परिसर में मिली विद्यार्थियों को जमीन पर बिठाने, स्वच्छता व आवारा पशुओं के घूमने संबंधी खामियों को लेकर कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि भविष्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। परिवहन, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री ने आईटीआई में पढऩे वाले विद्याॢथयों विशेषकर छात्राओं से बातचीत करते हुए उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने छात्राओं की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। आईटीआई के उपरांत मंत्री ने जिला सचिवालय स्थित आरटीए कार्यालय को निरीक्षण किया। उपायुक्त नरेश नरवाल के साथ आरटीए कार्यालय पहुंचे श्री शर्मा ने कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर व विभिन्न व्यवस्थाओं की जांच की। परिवहन मंत्री के निरीक्षण के दौरान आरटीए कार्यालय से तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिनके खिलाफ मंत्री ने विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार का ध्येय सुशासन है और नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय के अनुशासन व निर्धारित समयसीमा का अवश्य ध्यान रखें और लापरवाही करने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त व क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव वत्सल वशिष्ठ, आईटीआई के प्राचार्य भगत सिंह सहित अन्य अधिकारी भी साथ रहे।

Chandigarh FARIDABAD LATEST NEWS Haryana TODAY EXPRESS NEWS
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

AVTS-2 फरीदाबाद की टीम ने एक देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

07/04/2026

ज्ञानदीप पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में एनुअल रिजल्ट कार्यक्रम का आयोजन

01/04/2026

सुनार की दुकान से आभूषण चोरी करने के मामले में एक महिला गिरफ्तार, अपराध शाखा ऊंचा गांव टीम की कार्रवाई

01/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.