Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, April 29
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » सरकार किसानों पर लगातार दबाव बनाने में जुटी है-दुष्यंत चौटाला

सरकार किसानों पर लगातार दबाव बनाने में जुटी है-दुष्यंत चौटाला

Ajay vermaBy Ajay verma03/08/2019Updated:03/08/2019No Comments3 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS : चंडीगढ़/कुरूक्षेत्र/थानेसर 3 अगस्त। साहब, यह हमारा दुर्भाग्य है कि आप इस बार लोकसभा में नहीं पहुंच सके। यदि आप संसद में पहुंच जाते तो किसानों को अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचाने के लिए पानी की टैंकी पर चढ़ कर नहीं बतानी पड़ती, उन्हें अपनी समस्याएं को लेकर दर-दर की ठोकरें नहीं खाते बल्कि आप स्वयं किसानों की हर समस्या को देश की सबसे बड़ी पंचायत में उठाते। ये शब्द हैं एक किसान के हैं जिसने यहां जन-चौपाल कार्यक्रम के तहत पहुंचे दुष्यंत चौटाला के समक्ष कहे। इस किसान ने सुरजमुखी का भाव लेने के लिए किसानों को पानी की टैंकी पर चढ़ कर प्रदर्शन करना पड़ा था और यह नौबत इसलिए आई थी कि किसानों की आवाज उठाने वाला कोई भी सांसद इस बार सदन में नहीं पहुंचा है। कुरूक्षेत्र जिले के इस किसान ने कहा कि दुष्यंत बतौर सांसद न केवल हिसार के लोगों की समस्याओं को सदन में रखते थे बल्कि प्रदेश भर के हर वर्ग की मांग और उनकी बात लोकसभा में रखते थे। यह कमी इस बार किसानों को खूब खल रही है।

पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने थानेसर हलके के गांव चडूनी जाटान, शांतिनगर, सिरसला व अजराना कलां में जन-चौपाल में कहा कि किसान मन छोटा न करें, मैं पूरी तरह से किसानों के साथ हूं और उनकी आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। उन्होंने कहा कि केंद्र के साथ साथ प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की आवाज को दबाने में लगी है। कभी फसल के पंजीकरण के नाम पर को कभी फसलों की सरकारी खरीद न करके तो कभी उनका मुआवजा रोककर। सरकार चारों ओर से किसानों पर पाबंदिया लगाने में जुटी है ताकि किसानों का ध्यान बंटाया जा सके। भाजपा ने दोबारा में सत्ता में आते ही डीएपी के दाम 220 रूपये प्रति बैग बढ़ा दिए। पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीति के कारण भूमि अधिग्रहण के उचित भाव के लिए आंदोलनरत एक किसान की आज दादरी में जान चली गई जिसके लिए सीधे तौर पर प्रदेश सरकार दोषी है।

उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी के भूमि अधिग्रहण में मुआवजे की मांग कर रहे किसानों को मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि किसानों की मांगों के अनुसार मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जेजेपी की सरकार बनाने के लिए हर वर्ग अपनी प्रतिबद्धता के साथ एकजुट होकर काम करंे। जेजेपी के सत्ता में आने पर किसानों को खुशहाल बनाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा जिसमें फसलों के न्यूतनम समर्थन मूल्य पर 10 प्रतिशत बोनस, किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। फसलों की खरीद न्यूनतम सरकारी मूल्य पर सुनिश्चित हो सके, इसके लिए न्यूतनम समर्थन मूल्य पर खरीद न होने को अपराध घोषित किया जाएगा। इससे पहले शाहबाद हलके के जन-चौपाल कार्यक्रम के दौरान अनेक परिवारों ने जेजेपी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

नारी शक्ति वंदन अधिनियम” महिला सशक्तिकरण की दिशा में मोदी सरकार का निर्णायक कदम : रेणु भाटिया

12/04/2026

किसानों की समस्या और छात्र संघ चुनाव पर दिग्विजय चौटाला ने भाजपा को दी चुनौती

07/04/2026

हरियाणा में 1 अप्रैल से 15 मई तक रबी खरीद के लिए मंडियों में व्यवस्था चाक चौबंद : राजेश नगर

31/03/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.